दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल,तमंचा,कारतूस व चोरी की बाइक बरामद*
आज बीती रात 10/11 जून लगभग सवा दो बजे रात्रि के आसपास थाना कोतवाली नगर को यह विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक अभियुक्त हवाई पट्टी के पास खड़ा है। यदि उसको रोका जाए तो उसके पास से लाभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जनपदीय एसओजी (SOG) टीम और स्थानीय थाना कोतवाली नगर की टीम घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया,तो अपने को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया,वही पुलिस भी आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्रवाई
की।
जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी और घायल हो गया,जिसके बाद अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। उससे पूछताछ की गई तो वह बताया कि उसका नाम मो.आसिफ,पुत्र इश्तियाक अहमद,उम्र 27 वर्ष,शास्त्री नगर,थाना कोतवाली नगर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार 9 जून को दो सगी बहनें घर जा रही थीं,जहाँ एक सुनसान इलाके में लाइट कट गई और उक्त अभियुक्त के द्वारा उन बहनों के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिर पुलिस को आज सफलता मिल ही गई और पुलिस राहत की संस्कार ली।
अभियुक्त के पास से एक .315 बोर का तमंचा,एक जिंदा कारतूस,एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है,मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
2 hours and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k