/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png StreetBuzz मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की गई विशेष पूजा अर्चना सीतापुर
मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की गई विशेष पूजा अर्चना

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य कुंड स्थित मनकामेश्वर नाथ मंदिर पर  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की गई विशेष पूजा अर्चना। बुधवार को मनकामेश्वर मंदिर सूर्य कुंड पर पंडित दिलीप गोस्वामी व पंडित विनोद गोस्वामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करा कर भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक किया जिसमें पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा व पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री होने पर हम सभी लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भगवान से कामना की है।  पूजा अर्चना में प्रमुख रूप से
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयकुमार वर्मा, जिला मंत्री मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, गिरजेश गुप्ता,रामनरेश त्रिवेदी, राजेश्वर रस्तोगी ,अनुराग मिश्रा, संजय शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे, उत्तम वर्मा ,प्राजंल मिश्रा, अंकुर वर्मा, पुष्कर वर्मा,रामपाल राजवंशी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पालिका परिषद अध्यक्ष ने सफाई नायकों के कसे  पेंच और बेहतर साफ सफाई के दिए निर्देश‌

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।  आगामी बरसात के मौसम को लेकर साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पालिका परिषद अध्यक्ष ने सफाई नायकों के कसे  पेंच और बेहतर साफ सफाई के दिए निर्देश‌।
बुधवार को पालिकाअध्यक्ष की  अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय पर सफाई नायकों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने नगर में चल रही सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए और कहा की सफाई व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं मेरे द्वारा साफ सफाई व्यवस्था की जांच के समय कमी पाए जाने पर सफाई नायक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को लेकर युद्ध स्तर पर सभी नाले नालियों की सफाई  और  नाली और नालों से निकाले गए मलबे को सड़क पर न लगाकर उसे तुरंत निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।इस मौके पर सफाई नायक राजू, प्रदीप, रंजीत ,आदर्श, कारण, सोनू, आलम सहित पालिका कर्मी  उपस्थित थे।