/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1656839995318916.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1656839995318916.png StreetBuzz पालिका परिषद अध्यक्ष ने सफाई नायकों के कसे  पेंच और बेहतर साफ सफाई के दिए निर्देश‌ सीतापुर
पालिका परिषद अध्यक्ष ने सफाई नायकों के कसे  पेंच और बेहतर साफ सफाई के दिए निर्देश‌

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।  आगामी बरसात के मौसम को लेकर साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पालिका परिषद अध्यक्ष ने सफाई नायकों के कसे  पेंच और बेहतर साफ सफाई के दिए निर्देश‌।
बुधवार को पालिकाअध्यक्ष की  अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय पर सफाई नायकों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने नगर में चल रही सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए और कहा की सफाई व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं मेरे द्वारा साफ सफाई व्यवस्था की जांच के समय कमी पाए जाने पर सफाई नायक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को लेकर युद्ध स्तर पर सभी नाले नालियों की सफाई  और  नाली और नालों से निकाले गए मलबे को सड़क पर न लगाकर उसे तुरंत निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।इस मौके पर सफाई नायक राजू, प्रदीप, रंजीत ,आदर्श, कारण, सोनू, आलम सहित पालिका कर्मी  उपस्थित थे।