उत्सव में खलल डालने वालों का वर्तमान और भविष्य दोनों होंगे स्वाहा : मुख्यमंत्री योगी
![]()
* कर्नलगंज और कटरा बाजार को 516 करोड़ की 262 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले— अब रामभक्तों की अयोध्या में रामद्रोहियों की जगह नहीं
कर्नलगंज, गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब वह दौर समाप्त हो चुका है, जब त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वाले तत्वों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने उत्सव और सामाजिक सौहार्द के रंग में भंग डालने का प्रयास किया तो उसका "वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।"
मुख्यमंत्री शनिवार को गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कर्नलगंज और कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
* 2017 से पहले दंगाइयों के सामने नतमस्तक थीं सरकारें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, असुरक्षा और अराजकता का माहौल आम बात थी। गोंडा में दुर्गा पूजा और रामलीला जैसे आयोजनों में भी व्यवधान डाले जाते थे, जबकि तत्कालीन सरकारें दंगाइयों और पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक रहती थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है, जिससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है।
* अब विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंच रही है
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 826 विकास खंडों, 762 नगर निकायों और 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों तक बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गोंडा तुष्टिकरण, जातिवाद और भाई-भतीजावाद का शिकार होकर विकास से वंचित रह गया था, लेकिन अब यह जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।
* यूपी की बदली पहचान, युवाओं को मिल रहा सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश के युवाओं को दूसरे राज्यों में संदेह की दृष्टि से देखा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश की छवि पूरी तरह बदल गई है। अब उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही लोग सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की 60,244 भर्तियों में गोंडा सहित पूर्वांचल के युवाओं को भी बिना किसी भेदभाव के रोजगार मिला है।
* गोंडा में भी बढ़ रहा निवेश, मिल रहे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब निवेश केवल नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ तक सीमित नहीं है, बल्कि गोंडा जैसे जिलों में भी उद्योग और निवेश आ रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
* राम मंदिर निर्माण का सपना हुआ साकार
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक रामभक्तों को अपने आराध्य के दर्शन के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा, "पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे, अब रामद्रोही अयोध्या नहीं आ सकते।" उन्होंने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की विजय बताया।
* कमल का बटन दबाया तो मिला विकास और समृद्धि का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि उनके जनादेश के कारण प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, सड़कें और अन्य विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि "जब आपने कमल का बटन दबाया तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिला और उत्तर प्रदेश पर विकास एवं निवेश की वर्षा हुई।"
* 21 जून तक चलेंगे जनकल्याण और जागरूकता कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मेले, कृषि मेले, ऋण मेले और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम ब्लॉक स्तर तक आयोजित होंगे।
* आधुनिक उत्तर प्रदेश का आधुनिक गोंडा बनेगा मॉडल जिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडा को आधुनिक उत्तर प्रदेश के आधुनिक जनपद के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मटियारी घाट पर दीर्घ सेतु, घाघरा नदी तट पर बाढ़ नियंत्रण परियोजना, टेढ़ी नदी पर सेतु निर्माण, पशु चिकित्सालय तथा आईटीआई में आधुनिक कार्यशालाओं जैसी योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, जबकि आज यह स्वच्छता और विकास दोनों क्षेत्रों में नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में सांसद करण भूषण सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रभात कुमार वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह 'मंजू', जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।![]()
![]()
![]()
![]()


* कर्नलगंज और कटरा बाजार को 516 करोड़ की 262 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले— अब रामभक्तों की अयोध्या में रामद्रोहियों की जगह नहीं

गोण्डा। आज 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल व वामा सारथी अध्यक्षा डॉ तन्वी जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा स्थित ओपन जिम/चिल्ड्रेन पार्क परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं तथा स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकता है।
*1000 से अधिक पहलवानों ने कराया पंजीकरण
गोण्डा।आपके 6 जून गोण्डा आगमन पर मेरी विनम्र मांग है कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाए।
गोंडा,।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मुख्यमंत्री के गोण्डा की कर्नलगंज तहसील के चकरौत में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आईजी अमित पाठक एवं डीएम प्रियंका निरंजन के साथ पहुंचकर वहां की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*चकरौत में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज
*सूचना के बाद भी बने अंजान, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
2 hours and 45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1