/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1696693555832113.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1696693555832113.png StreetBuzz नयी पीढ़ी के लिए सौगात है पर्यावरण संरक्षण, साई कॉलेज में पौधरोपण कर मना पर्यावरण दिवस Raipur
नयी पीढ़ी के लिए सौगात है पर्यावरण संरक्षण, साई कॉलेज में पौधरोपण कर मना पर्यावरण दिवस

अम्बिकापुर- जब हम पर्यावरण के प्रति सचेत होते हैं तो अपनी नयी पीढ़ी के लिए सौगात तैयार देते हैं। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान के दौरान प्राचार्य डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमारी आवश्यकता है और इसे बचाना हमारा दायित्व है। हरियाली रहेगी तो श्वास लेने के लिए स्वच्छ हवा मिलेगी, बारिश अच्छी होगी तो बेहतरीन फसल मिलेगी। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि हमे विकास तो चाहिए लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं बल्कि पर्यावरण को संरक्षित करते हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष और इको क्लब प्रभारी डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय पर्यावरण और हरियाली का मॉडल है। पौधरोपण से हरियाली को हमेशा मजबूत किया गया है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में पर्यावरण की महत्ता से अवगत कराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वीप नोडल डॉ. अजय कुमार तिवारी ने पृथ्वी पर हुए उल्कापात, डायनोसोर के विलुप्त होने, सुनामी, कोरोना काल के दौरान पर्यावरण की बदली स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के संतुलन में दूसरे ग्रहों को बड़ा योगदान है। हमे हवा, पानी की गुणवत्ता बनाये रखनी होगी। डॉ. जगमीत कौर ने शैक्षिक गतिविधियों के दौरान पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाली बचाने और संवर्धन के लिए आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन इको क्लब सदस्य दीपक तिवारी ने किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा और वर्तमान जीवन में होने वाले पर्यावरणीय बदलाव से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में अभिभावक और विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी, कंचन साहू, विभा तिवारी, चांदनी व्यापारी, रेखा हलदार, सूर्य ज्योति, रागिनी सिंह तथा विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव

रायपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अभाविप ने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और विश्वविद्यालय द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई के बावजूद पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली को बिना वैधानिक आदेश के दोबारा विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया गया है। परिषद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही वर्ष 2019 में डॉ. शैलेन्द्र खण्डेलवाल की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की गई।

परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बने नए ऑडिटोरियम की स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए। अभाविप का कहना है कि उद्घाटन से पहले ही ऑडिटोरियम क्षतिग्रस्त होने लगा है, जिससे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ गई है। संगठन ने इसकी उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा अवधि में लगातार बिजली कटौती, छात्रावास में दूषित पेयजल, मेस की खराब गुणवत्ता, खेल सुविधाओं की कमी, बस परिवहन की अव्यवस्था और स्टूडियो सुविधाएं छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं होने जैसे मुद्दे भी उठाए।

अभाविप के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता का केंद्र होना चाहिए, लेकिन यहां अनियमितताओं को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा समाप्ति के बाद भी किसी व्यक्ति को कार्य करने की अनुमति देना प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, रायपुर महानगर मंत्री एवं विश्वविद्यालय छात्र सुजल गुप्ता ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम की गुणवत्ता संदिग्ध नजर आ रही है। उन्होंने छात्रावासों में शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, इंडक्शन उपयोग की अनुमति और आधुनिक स्टूडियो को विद्यार्थियों के लिए तत्काल शुरू करने की मांग की।

घंटों चले प्रदर्शन और घेराव के बाद कुलसचिव ने अभाविप प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने डॉ. शाहिद अली प्रकरण की जांच, ऑडिटोरियम निर्माण की तकनीकी जांच और विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

अभाविप ने फिलहाल आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।