/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz बिना आर्थिक चिंता के अपनी परीक्षा दे सकेंगे Gonda
बिना आर्थिक चिंता के अपनी परीक्षा दे सकेंगे
गोण्डा।आपके 6 जून गोण्डा आगमन पर मेरी विनम्र मांग है कि 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाए।

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में यात्रा खर्च की कठिनाई का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे बिना आर्थिक चिंता के अपनी परीक्षा दे सकेंगे।

“शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के हित में यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।”मेरी इस मांग का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर आयुक्त की नजर, चकरौत में किया निरीक्षण
गोंडा,।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने  मुख्यमंत्री के गोण्डा की कर्नलगंज तहसील के चकरौत में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आईजी अमित पाठक एवं डीएम प्रियंका निरंजन के साथ  पहुंचकर वहां की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करें।
इसके उपरांत मंडलायुक्त ने पंचायत भवन पैरौरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
6 जून को करनैलगंज में सीएम योगी का संभावित दौरा, प्रशासन अलर्ट
*चकरौत में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज

गोण्डा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 जून को करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चकरौत गांव में संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा भले ही अभी शेष हो, लेकिन संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चकरौत गांव में कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटी हुई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रारंभिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों के बीच सक्रियता बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा बाढ़ पूर्व तैयारियों, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि चकरौत गांव पूर्व में सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा को लेकर भी चर्चा में रहा है। अब मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
स्थानीय विधायक अजय सिंह भी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय बताए जा रहे हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए विभिन्न विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।यदि कार्यक्रम तय समयानुसार होता है तो मुख्यमंत्री क्षेत्र की विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति का भी आकलन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पूरे करनैलगंज क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
करनैलगंज में खुलेआम बिक रही ताड़ी पर उठे सवाल,जिम्मेदार मौन
*सूचना के बाद भी बने अंजान, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के नरायनपुर मांझा और पिपरी गांवों में खजूर के पेड़ों से निकाली जा रही ताड़ी की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा लंबे समय से यह कारोबार संचालित किया जा रहा है, जबकि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का दावा है कि खजूर के पेड़ों से ताड़ी निकालने की प्रक्रिया के दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी की जाती हैं। लोगों के अनुसार पेड़ों पर चढ़कर किसी प्रकार का तरल पदार्थ मिलाया जाता है, जिसके बाद उसे एकत्रित कर बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। हालांकि इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने संबंधित हल्का दरोगा से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उन्होंने क्षेत्र में ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी होने से इनकार किया। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब दो महीनों से यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है और इसकी जानकारी क्षेत्र के अधिकांश लोगों को है। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पुलिस से बातचीत के कुछ ही मिनटों बाद मीडिया कर्मियों के पास लगातार फोन कॉल आने लगे। बताया जाता है कि कुछ लोग कथित ताड़ी विक्रेताओं के पक्ष में सिफारिश करते हुए नजर आए। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं थी तो मीडिया की पड़ताल की सूचना इतनी तेजी से संबंधित व्यक्तियों तक कैसे पहुंच गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उनका मानना है कि यदि ताड़ी की बिक्री वैधानिक प्रावधानों के तहत की जा रही है तो प्रशासन को इसकी स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।क्षेत्र में यह मामला अब जनचर्चा का विषय बन चुका है। ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन और आबकारी विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी है। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने ला सकती है और इससे उठ रहे तमाम सवालों का जवाब मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*गोण्डा 04 जून 2026*-  मुख्यमंत्री  के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने आईजी अमित पाठक एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ बलरामपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।


आयुक्त ने कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी के दर्शन कर जनकल्याण की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मालवीय नगर अग्निकांड: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों से की मुलाकात


गोंडा।  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नई दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दुखद अग्निकांड में घायल लोगों, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, का हालचाल जानने के लिए साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया।

अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह सभी उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय संबंधित दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित विदेशी नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों तथा अस्पताल के कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के कारण अनेक लोगों की जान बचाई जा सकी है तथा घायलों का प्रभावी उपचार सुनिश्चित हो रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक कार्य किया। सरकार उनकी देखभाल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती लोगों में बांग्लादेश, नेपाल, अफ्रीकी देशों तथा भारत के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने स्वयं अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की है और सरकार उनकी समुचित चिकित्सा एवं देखभाल के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय विधायक श्री सतीश उपाध्याय तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में दी गई त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाने और राहत कार्यों को गति देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2j लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन
गोण्डा। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन उत्तर प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ के अंतर्गत जनपद गोण्डा में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 04 जून 2026 को अमर शहीद  राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल, पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मजिस्ट्रेट  अंशुमन धुन्ना, कल कल्याण समिति के अध्यक्ष  प्रेमशंकर श्रीवास्तव, चाइल्ड काउंसलर नीलू त्रिपाठी, पीएसडब्ल्यू एएसएमसी गोण्डा उमेश कुमार,L स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. टी.पी. जायसवाल, डीपीआरओ कार्यालय से श्री अरुण कुमार, एडीओ/बीडीओ श्री सतीश तिवारी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर, जिला संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्र मोहन वर्मा, जिला प्रोबेशन विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट  राजकुमार आर्य, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक  शिवेन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, लैंगिक समानता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल द्वारा किया गया। स्वागत संबोधन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा बहू-बेटी सम्मेलन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में यूनिसेफ की राज्य सलाहकार सुश्री पल्लवी राय एवं मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री शैलेश प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध आंकड़ों, सामाजिक कारणों एवं उनके प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध केवल कानूनी चुनौती नहीं बल्कि सामाजिक एवं व्यवहारगत समस्या भी है, जिसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रशिक्षकों द्वारा ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ की अवधारणा, उद्देश्य एवं उत्पत्ति पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े मुद्दों पर खुली एवं सकारात्मक चर्चा का मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव, रूढ़िवादी सोच एवं महिलाओं के प्रति हिंसा के कारणों पर संवाद स्थापित कर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को लिंग एवं जैविक लिंग के मध्य अंतर, समाज में लैंगिक भूमिकाओं का निर्माण, पितृसत्तात्मक सोच के प्रभाव तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति व्यवहार में परिवर्तन की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर स्टॉकिंग एवं अन्य लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा की गई। सत्रों के दौरान यह भी बताया गया कि बहू-बेटी सम्मेलन के सफल संचालन में थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामुदायिक हितधारकों को जोड़कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभिसारी कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी थानों के लिए चरणबद्ध माइक्रो प्लान तैयार करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप गतिविधियों का चयन करने, समुदाय आधारित नेतृत्व विकसित करने तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि सम्मेलन केवल संवाद तक सीमित न रहकर ठोस कार्रवाई एवं सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने का माध्यम बने। *पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा* ‘‘किसी भी सभ्य समाज की नींव उसकी सुरक्षा, समानता और न्यायपूर्ण व्यवस्था पर आधारित होती है। यह केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानवीय गरिमा से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। इसी सोच और उद्देश्य के साथ गोरखपुर जोन में “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व भी गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।यह अभिनव पहल गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार जैन की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय, पंचायत, विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी दृष्टिकोण को व्यवहारिक रूप देने के लिए “बहू-बेटी सम्मेलन” को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में विकसित किया गया है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जनपद गोण्डा के सभी 18 थाना क्षेत्रों में 18 मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। ये मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को सहायता, परामर्श, मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रत्येक गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर समुदाय के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाता है। मुझे यह बताते हुए भी प्रसन्नता हो रही है कि दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह से लेकर वर्तमान समय तक जनपद गोण्डा में कुल 414 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में महिलाओं, किशोरियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं तथा अन्य सामुदायिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही है। इन सम्मेलनों के माध्यम से बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, मानव तस्करी, लैंगिक भेदभाव तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न की गई है। आज आयोजित यह कार्यशाला बहू-बेटी सम्मेलन की अवधारणा, उसके प्रभावी क्रियान्वयन, जेंडर आधारित हिंसा की समझ, कानूनी प्रावधानों तथा पीड़ितों के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज यहां उपस्थित सभी अधिकारी एवं प्रतिभागी इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में करेंगे तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगी वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’’
कार्यशाला के समापन अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती शिल्पा वर्मा द्वारा समापन उदबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों, यूनिसेफ के विशेषज्ञों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए सभी विभागों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार होगा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला के माध्यम से जनपद गोण्डा में बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होग ।
निलंबित सफाईकर्मी की बढ़ी मुश्किलें
*यूपी बोर्ड सत्यापन के लिए भेजी गया अंकपत्र

गोंडा।जिले के रुपईडीह विकास खंड अंतर्गत तेलियाकोट ग्राम पंचायत में तैनात रहे निलंबित सफाईकर्मी अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।उनकी हाईस्कूल मार्कशीट को सत्यापन के लिए यूपी बोर्ड भेजा गया है।उन पर बिना परीक्षा पास किए फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।गांव के लोगों ने अनिल कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा पास किए बिना ही फर्जी मार्कशीट के आधार पर सफाईकर्मी की नौकरी पाई है।इस आरोप के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने लालजी दूबे ने जांच के आदेश दिए थे।जांच में सहयोग न करने पर एक सप्ताह पूर्व अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था।सहायक विकास अधिकारी परसपुर को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपनी है।जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि अनिल कुमार बार बार निर्देश देने के बाद भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।लालजी दूबे ने आगे बताया कि अनिल कुमार पर फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।इसके साथ ही ज्वाइनिंग से लेकर के अभी तक जितना भी वेतन प्रदान किया गया है उसकी भी रिकवरी की जाएगी,लेकिन अभी पूरे प्रकरण को लेकर जांच जारी है।प्रारंभिक जांच में सहयोग न करने पर इन्हें निलंबित किया गया था तथा अंकपत्र सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोंडा में कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित
 
गोंडा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिया शाहिद कुरैशी, चांद खान, विनय त्रिपाठी को अधिकार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्पत्ति विभाग ने गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की परिसम्पत्तियों के रखरखाव, दस्तावेज जुटाने और अनाधिकृत कब्जों से मुक्त कराने हेतु 3 सदस्यीय टीम को अधिकृत किया है।

सम्पत्ति कमेटी के सदस्य गिरीश कुमार दुबे द्वारा 01-06-2026 को जारी पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह को सूचित किया गया है कि जनपद की समस्त पार्टी संपत्तियों की विधिक कार्रवाई के लिए निम्न पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है:
1.  शाहिद कुरैशी - अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9616697712 
2.  चाँद खान - सचिव, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन | मो0-9450477333 
3.  विनय प्रकाश त्रिपाठी - प्रवक्ता, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9454693794 
टीम के प्रमुख कार्य:
1. गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की सभी संपत्तियों के दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराना।
2. यदि कोई संपत्ति अनाधिकृत कब्जे में है तो उसे तत्काल खाली कराने हेतु विधिक कार्रवाई करना।
3. बिना अनुमति के किराए पर दी गई संपत्तियों की सूची, मासिक किराया व धनराशि का विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजना।
4. जलकर एवं गृहकर का बकाया संशोधित बिल बनवाकर लखनऊ कार्यालय को प्रेषित करना।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि पार्टी की एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा। वर्षों से पार्टी की संपत्तियों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है या मनमाने तरीके से किराये पर दे रखा है। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई होगी।
किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव चांद खान व शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस की संपत्ति कार्यकर्ताओं की अमानत है। इसे लूटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण, सुरक्षा उपायों को लेकर किया गया स्थलीय मूल्यांकन
*गोण्डा, 03 जून 2026*।
सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) गोण्डा श्री आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के दुर्घटना बाहुल्य एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़, कर्नलगंज स्थित प्रमुख ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क की भौतिक स्थिति, यातायात दबाव, मोड़ों की संरचना, संकेतक बोर्डों की उपलब्धता, सड़क चिन्हांकन, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से संवाद कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और आवश्यक सुधारात्मक उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

एआरटीओ श्री आर.सी. भारतीय ने बताया कि बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ यातायात का दबाव अपेक्षाकृत अधिक रहता है तथा पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे स्थानों की पहचान कर उनका तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं सुझावों के आधार पर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लखनऊ डिवीजन के अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के समन्वय से आवश्यक सुरक्षा उपायों, चेतावनी संकेतकों की स्थापना, सड़क सुधार कार्यों तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को लागू करने की कार्यवाही की जाएगी।
श्री भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनपद में दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की।