/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन Gonda
पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन
गोण्डा। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध तथा लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन उत्तर प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ के अंतर्गत जनपद गोण्डा में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 04 जून 2026 को अमर शहीद  राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल, पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पौध भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मजिस्ट्रेट  अंशुमन धुन्ना, कल कल्याण समिति के अध्यक्ष  प्रेमशंकर श्रीवास्तव, चाइल्ड काउंसलर नीलू त्रिपाठी, पीएसडब्ल्यू एएसएमसी गोण्डा उमेश कुमार,L स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सीएमओ डॉ. टी.पी. जायसवाल, डीपीआरओ कार्यालय से श्री अरुण कुमार, एडीओ/बीडीओ श्री सतीश तिवारी एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर, जिला संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्र मोहन वर्मा, जिला प्रोबेशन विभाग के जेंडर स्पेशलिस्ट  राजकुमार आर्य, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक  शिवेन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, लैंगिक समानता तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल द्वारा किया गया। स्वागत संबोधन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री राधेश्याम राय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पुलिस विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा बहू-बेटी सम्मेलन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पहल है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में यूनिसेफ की राज्य सलाहकार सुश्री पल्लवी राय एवं मण्डलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री शैलेश प्रताप सिंह द्वारा प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध आंकड़ों, सामाजिक कारणों एवं उनके प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया गया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध केवल कानूनी चुनौती नहीं बल्कि सामाजिक एवं व्यवहारगत समस्या भी है, जिसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रशिक्षकों द्वारा ‘‘बहू-बेटी सम्मेलन’’ की अवधारणा, उद्देश्य एवं उत्पत्ति पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े मुद्दों पर खुली एवं सकारात्मक चर्चा का मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव, रूढ़िवादी सोच एवं महिलाओं के प्रति हिंसा के कारणों पर संवाद स्थापित कर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को लिंग एवं जैविक लिंग के मध्य अंतर, समाज में लैंगिक भूमिकाओं का निर्माण, पितृसत्तात्मक सोच के प्रभाव तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति व्यवहार में परिवर्तन की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, मानव तस्करी, बाल विवाह, साइबर स्टॉकिंग एवं अन्य लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न स्वरूपों पर चर्चा की गई। सत्रों के दौरान यह भी बताया गया कि बहू-बेटी सम्मेलन के सफल संचालन में थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं, किशोरियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य सामुदायिक हितधारकों को जोड़कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभिसारी कार्ययोजना के तहत कार्य करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी थानों के लिए चरणबद्ध माइक्रो प्लान तैयार करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप गतिविधियों का चयन करने, समुदाय आधारित नेतृत्व विकसित करने तथा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि सम्मेलन केवल संवाद तक सीमित न रहकर ठोस कार्रवाई एवं सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने का माध्यम बने। *पुलिस अधीक्षक गोण्डा महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा* ‘‘किसी भी सभ्य समाज की नींव उसकी सुरक्षा, समानता और न्यायपूर्ण व्यवस्था पर आधारित होती है। यह केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और मानवीय गरिमा से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। इसी सोच और उद्देश्य के साथ गोरखपुर जोन में “बहू-बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पूर्व भी गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।यह अभिनव पहल गोरखपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अशोक कुमार जैन की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय, पंचायत, विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी दृष्टिकोण को व्यवहारिक रूप देने के लिए “बहू-बेटी सम्मेलन” को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में विकसित किया गया है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जनपद गोण्डा के सभी 18 थाना क्षेत्रों में 18 मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। ये मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को सहायता, परामर्श, मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रत्येक गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर समुदाय के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया जाता है। मुझे यह बताते हुए भी प्रसन्नता हो रही है कि दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह से लेकर वर्तमान समय तक जनपद गोण्डा में कुल 414 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों में महिलाओं, किशोरियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं तथा अन्य सामुदायिक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही है। इन सम्मेलनों के माध्यम से बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, मानव तस्करी, लैंगिक भेदभाव तथा महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न की गई है। आज आयोजित यह कार्यशाला बहू-बेटी सम्मेलन की अवधारणा, उसके प्रभावी क्रियान्वयन, जेंडर आधारित हिंसा की समझ, कानूनी प्रावधानों तथा पीड़ितों के लिए उपलब्ध सहायता तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज यहां उपस्थित सभी अधिकारी एवं प्रतिभागी इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में करेंगे तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सहयोगी वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’’
कार्यशाला के समापन अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती शिल्पा वर्मा द्वारा समापन उदबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी अतिथियों, यूनिसेफ के विशेषज्ञों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए सभी विभागों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार होगा तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला के माध्यम से जनपद गोण्डा में बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होग ।
निलंबित सफाईकर्मी की बढ़ी मुश्किलें
*यूपी बोर्ड सत्यापन के लिए भेजी गया अंकपत्र

गोंडा।जिले के रुपईडीह विकास खंड अंतर्गत तेलियाकोट ग्राम पंचायत में तैनात रहे निलंबित सफाईकर्मी अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।उनकी हाईस्कूल मार्कशीट को सत्यापन के लिए यूपी बोर्ड भेजा गया है।उन पर बिना परीक्षा पास किए फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।गांव के लोगों ने अनिल कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा पास किए बिना ही फर्जी मार्कशीट के आधार पर सफाईकर्मी की नौकरी पाई है।इस आरोप के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने लालजी दूबे ने जांच के आदेश दिए थे।जांच में सहयोग न करने पर एक सप्ताह पूर्व अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था।सहायक विकास अधिकारी परसपुर को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपनी है।जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि अनिल कुमार बार बार निर्देश देने के बाद भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।लालजी दूबे ने आगे बताया कि अनिल कुमार पर फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।इसके साथ ही ज्वाइनिंग से लेकर के अभी तक जितना भी वेतन प्रदान किया गया है उसकी भी रिकवरी की जाएगी,लेकिन अभी पूरे प्रकरण को लेकर जांच जारी है।प्रारंभिक जांच में सहयोग न करने पर इन्हें निलंबित किया गया था तथा अंकपत्र सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोंडा में कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित
 
गोंडा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिया शाहिद कुरैशी, चांद खान, विनय त्रिपाठी को अधिकार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्पत्ति विभाग ने गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की परिसम्पत्तियों के रखरखाव, दस्तावेज जुटाने और अनाधिकृत कब्जों से मुक्त कराने हेतु 3 सदस्यीय टीम को अधिकृत किया है।

सम्पत्ति कमेटी के सदस्य गिरीश कुमार दुबे द्वारा 01-06-2026 को जारी पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह को सूचित किया गया है कि जनपद की समस्त पार्टी संपत्तियों की विधिक कार्रवाई के लिए निम्न पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है:
1.  शाहिद कुरैशी - अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9616697712 
2.  चाँद खान - सचिव, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन | मो0-9450477333 
3.  विनय प्रकाश त्रिपाठी - प्रवक्ता, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9454693794 
टीम के प्रमुख कार्य:
1. गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की सभी संपत्तियों के दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराना।
2. यदि कोई संपत्ति अनाधिकृत कब्जे में है तो उसे तत्काल खाली कराने हेतु विधिक कार्रवाई करना।
3. बिना अनुमति के किराए पर दी गई संपत्तियों की सूची, मासिक किराया व धनराशि का विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजना।
4. जलकर एवं गृहकर का बकाया संशोधित बिल बनवाकर लखनऊ कार्यालय को प्रेषित करना।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि पार्टी की एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा। वर्षों से पार्टी की संपत्तियों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है या मनमाने तरीके से किराये पर दे रखा है। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई होगी।
किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव चांद खान व शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस की संपत्ति कार्यकर्ताओं की अमानत है। इसे लूटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण, सुरक्षा उपायों को लेकर किया गया स्थलीय मूल्यांकन
*गोण्डा, 03 जून 2026*।
सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) गोण्डा श्री आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के दुर्घटना बाहुल्य एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़, कर्नलगंज स्थित प्रमुख ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क की भौतिक स्थिति, यातायात दबाव, मोड़ों की संरचना, संकेतक बोर्डों की उपलब्धता, सड़क चिन्हांकन, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से संवाद कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और आवश्यक सुधारात्मक उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

एआरटीओ श्री आर.सी. भारतीय ने बताया कि बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ यातायात का दबाव अपेक्षाकृत अधिक रहता है तथा पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे स्थानों की पहचान कर उनका तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं सुझावों के आधार पर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लखनऊ डिवीजन के अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के समन्वय से आवश्यक सुरक्षा उपायों, चेतावनी संकेतकों की स्थापना, सड़क सुधार कार्यों तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को लागू करने की कार्यवाही की जाएगी।
श्री भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनपद में दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की।
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
*कार्यवाहीः-*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी  तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-137/2026 धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी धर्मेन्द्र पासी पुत्र घिर्राऊ पासी निवासी बरौली पूरे लाला पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 01.06.2026 को शाम 05 बजे वह सैटरिंग का सामान लेकर ताज मो0 की दुकान पर उतारने गया था कि विपक्षीगण शादाब, ताज मो0, फिरोज, नईम, लोही, बब्बू, अख्तर आदि लोग एक राय होकर जाती सूचक गाली देते हुए सैटरिंग के फट्टों से जान से मारने की नियत उसके सिर हमला कर दिए, जिससे गंभीर चोटें आईं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 03.06.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए वांछित अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
डी डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन को लेकर जिलाधिकारी ने की. समीक्षा बैठक
*गोण्डा 02 जून,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है, वहां सभी मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों का चयन मतदाताओं की सुविधा, पहुंच एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त सूचनाओं एवं अभिलेखों का अद्यतन रखरखाव किया जाए तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में शामिल हुईं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल

*गोंडा, 02 जून 2026*।  - ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और मंडल की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर आयुक्त ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी उपस्थिति रही तथा पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अधिवक्ता गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, निःशुल्क दी जाएंगी दोना-पत्तल मेकिंग मशीनें

*खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजना, 10 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन*


*स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी आधुनिक दोना-पत्तल मशीन*





*गोंडा 02 जून 2026*। -  उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वचालित आधुनिक दोना-पत्तल मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना आवश्यक होगा।

उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों एवं बेरोजगार युवाओं का आवेदन 10 जून 2026 तक कराना सुनिश्चित करें। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन मुख्यालय लखनऊ द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
निःशुल्क पॉपकॉर्न मशीन योजना के लिए आवेदन शुरू, 10 जून तक करें नामांकन

*बेरोजगार युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, निःशुल्क बांटी जाएंगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनें*

*गोंडा में पॉपकॉर्न मशीन योजना शुरू, 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

*खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल, भुर्जी समुदाय व कारीगरों को निःशुल्क मिलेगी आधुनिक पॉपकॉर्न मशीन*

*गोंडा 02 जून 2026*। - उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वचालित आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योजना के तहत पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक भुर्जी (भुजवा) समुदाय तथा परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों का नामांकन कराएं। आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के वितरण की तिथि एवं प्रक्रिया की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही दिलाई ट्राईसाइकिल तथा अन्य योजनाओं काब भी लाभ देने के अधिकारियों को निर्देश

*गोण्डा 02 जून,2026*।
जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता रामभवन पुत्र आफत, निवासी ग्राम बीरपुर झलहिया, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना।
रामभवध ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी तत्परता और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट परिसर में ही दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र दिलाने के निर्देश दिये हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश किरण उपस्थित रहे।