/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz निलंबित सफाईकर्मी की बढ़ी मुश्किलें Gonda
निलंबित सफाईकर्मी की बढ़ी मुश्किलें
*यूपी बोर्ड सत्यापन के लिए भेजी गया अंकपत्र

गोंडा।जिले के रुपईडीह विकास खंड अंतर्गत तेलियाकोट ग्राम पंचायत में तैनात रहे निलंबित सफाईकर्मी अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।उनकी हाईस्कूल मार्कशीट को सत्यापन के लिए यूपी बोर्ड भेजा गया है।उन पर बिना परीक्षा पास किए फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।गांव के लोगों ने अनिल कुमार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा पास किए बिना ही फर्जी मार्कशीट के आधार पर सफाईकर्मी की नौकरी पाई है।इस आरोप के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने लालजी दूबे ने जांच के आदेश दिए थे।जांच में सहयोग न करने पर एक सप्ताह पूर्व अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था।सहायक विकास अधिकारी परसपुर को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपनी है।जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि अनिल कुमार बार बार निर्देश देने के बाद भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।लालजी दूबे ने आगे बताया कि अनिल कुमार पर फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है।उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।इसके साथ ही ज्वाइनिंग से लेकर के अभी तक जितना भी वेतन प्रदान किया गया है उसकी भी रिकवरी की जाएगी,लेकिन अभी पूरे प्रकरण को लेकर जांच जारी है।प्रारंभिक जांच में सहयोग न करने पर इन्हें निलंबित किया गया था तथा अंकपत्र सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गोंडा में कांग्रेस पार्टी की संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित
 
गोंडा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिया शाहिद कुरैशी, चांद खान, विनय त्रिपाठी को अधिकार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्पत्ति विभाग ने गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की परिसम्पत्तियों के रखरखाव, दस्तावेज जुटाने और अनाधिकृत कब्जों से मुक्त कराने हेतु 3 सदस्यीय टीम को अधिकृत किया है।

सम्पत्ति कमेटी के सदस्य गिरीश कुमार दुबे द्वारा 01-06-2026 को जारी पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के अध्यक्ष  राम प्रताप सिंह को सूचित किया गया है कि जनपद की समस्त पार्टी संपत्तियों की विधिक कार्रवाई के लिए निम्न पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है:
1.  शाहिद कुरैशी - अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9616697712 
2.  चाँद खान - सचिव, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन | मो0-9450477333 
3.  विनय प्रकाश त्रिपाठी - प्रवक्ता, शहर कांग्रेस कमेटी, गोंडा | मो0-9454693794 
टीम के प्रमुख कार्य:
1. गोंडा जिले में कांग्रेस पार्टी की सभी संपत्तियों के दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराना।
2. यदि कोई संपत्ति अनाधिकृत कब्जे में है तो उसे तत्काल खाली कराने हेतु विधिक कार्रवाई करना।
3. बिना अनुमति के किराए पर दी गई संपत्तियों की सूची, मासिक किराया व धनराशि का विवरण प्रदेश कार्यालय को भेजना।
4. जलकर एवं गृहकर का बकाया संशोधित बिल बनवाकर लखनऊ कार्यालय को प्रेषित करना।शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि पार्टी की एक-एक इंच जमीन का हिसाब लिया जाएगा। वर्षों से पार्टी की संपत्तियों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है या मनमाने तरीके से किराये पर दे रखा है। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई होगी।
किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव चांद खान व शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस की संपत्ति कार्यकर्ताओं की अमानत है। इसे लूटने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षण, सुरक्षा उपायों को लेकर किया गया स्थलीय मूल्यांकन
*गोण्डा, 03 जून 2026*।
सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) गोण्डा श्री आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के दुर्घटना बाहुल्य एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़, कर्नलगंज स्थित प्रमुख ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का गहन मूल्यांकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क की भौतिक स्थिति, यातायात दबाव, मोड़ों की संरचना, संकेतक बोर्डों की उपलब्धता, सड़क चिन्हांकन, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से संवाद कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों और आवश्यक सुधारात्मक उपायों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

एआरटीओ श्री आर.सी. भारतीय ने बताया कि बरदही बाजार एवं बरगदी मोड़ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ यातायात का दबाव अपेक्षाकृत अधिक रहता है तथा पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे स्थानों की पहचान कर उनका तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं के कारणों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं सुझावों के आधार पर एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) लखनऊ डिवीजन के अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के समन्वय से आवश्यक सुरक्षा उपायों, चेतावनी संकेतकों की स्थापना, सड़क सुधार कार्यों तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को लागू करने की कार्यवाही की जाएगी।
श्री भारतीय ने कहा कि सड़क सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनपद में दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की।
थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
*कार्यवाहीः-*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी  तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-137/2026 धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0 व 3(2)(V) एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी धर्मेन्द्र पासी पुत्र घिर्राऊ पासी निवासी बरौली पूरे लाला पुरवा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 01.06.2026 को शाम 05 बजे वह सैटरिंग का सामान लेकर ताज मो0 की दुकान पर उतारने गया था कि विपक्षीगण शादाब, ताज मो0, फिरोज, नईम, लोही, बब्बू, अख्तर आदि लोग एक राय होकर जाती सूचक गाली देते हुए सैटरिंग के फट्टों से जान से मारने की नियत उसके सिर हमला कर दिए, जिससे गंभीर चोटें आईं। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 03.06.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए वांछित अभियुक्तों - 01. ताज मोहम्मद पुत्र गोल, 02. सादाब पुत्र बकरीदी निवासी ग्राम लालापुरवा बरौली, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा को गाँव के बाहर इदगाह से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
डी डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन को लेकर जिलाधिकारी ने की. समीक्षा बैठक
*गोण्डा 02 जून,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान एवं निराकरण तथा मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए डी-डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों के स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है, वहां सभी मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मतदान केंद्रों का चयन मतदाताओं की सुविधा, पहुंच एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन से संबंधित समस्त सूचनाओं एवं अभिलेखों का अद्यतन रखरखाव किया जाए तथा विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण सहित समस्त उपजिलाधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर हुआ सुंदरकांड पाठ, भंडारे में शामिल हुईं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल

*गोंडा, 02 जून 2026*।  - ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और मंडल की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर आयुक्त ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी उपस्थिति रही तथा पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अधिवक्ता गण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
बेरोजगारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, निःशुल्क दी जाएंगी दोना-पत्तल मेकिंग मशीनें

*खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजना, 10 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन*


*स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी आधुनिक दोना-पत्तल मशीन*





*गोंडा 02 जून 2026*। -  उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वचालित आधुनिक दोना-पत्तल मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना आवश्यक होगा।

उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों एवं बेरोजगार युवाओं का आवेदन 10 जून 2026 तक कराना सुनिश्चित करें। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र अभ्यर्थियों का चयन मुख्यालय लखनऊ द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
निःशुल्क पॉपकॉर्न मशीन योजना के लिए आवेदन शुरू, 10 जून तक करें नामांकन

*बेरोजगार युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, निःशुल्क बांटी जाएंगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीनें*

*गोंडा में पॉपकॉर्न मशीन योजना शुरू, 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

*खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पहल, भुर्जी समुदाय व कारीगरों को निःशुल्क मिलेगी आधुनिक पॉपकॉर्न मशीन*

*गोंडा 02 जून 2026*। - उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शिक्षित बेरोजगार महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वचालित आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योजना के तहत पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक भुर्जी (भुजवा) समुदाय तथा परंपरागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों का नामांकन कराएं। आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, उतरौला रोड, गोंडा में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के वितरण की तिथि एवं प्रक्रिया की सूचना अलग से जारी की जाएगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही दिलाई ट्राईसाइकिल तथा अन्य योजनाओं काब भी लाभ देने के अधिकारियों को निर्देश

*गोण्डा 02 जून,2026*।
जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान संवेदनशील एवं सराहनीय पहल देखने को मिली। जनसुनवाई के क्रम में दिव्यांग शिकायतकर्ता रामभवन पुत्र आफत, निवासी ग्राम बीरपुर झलहिया, गोण्डा ने अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए। उनकी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आकर उनकी बातों को गंभीरता एवं भावपूर्ण ढंग से सुना।
रामभवध ने अपनी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को साझा करते हुए आवागमन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी तत्परता और सकारात्मक पहल के परिणामस्वरूप कलेक्ट्रेट परिसर में ही दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति को दिव्यांग पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र दिलाने के निर्देश दिये हैं ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की सराहना की। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रजनीश किरण उपस्थित रहे।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 05 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर  आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए 03 अभियुक्तो-01. दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा, 02. गुड्डू उर्फ हेटा पुत्र मजीद, 03. रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक पुत्र दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.06.2026 को उ0नि0 प्रशान्त कुमार चौकी प्रभारी गुरुनानक मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध वाहन, व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मार्ग शेखपुर के पास स्थित खण्डहर से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रूपेन्द्र सिंह उर्फ रौनक पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमदही बाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा, दुर्गेश मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा निवासी सिंहपुर मौजा नकहा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा तथा गुड्डु उर्फ हेटा पुत्र मजीद निवासी पटेल नगर घोसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 05 अदद चोरी की मोटरसाइकिलें, 01 अदद आई-टेल कम्पनी का की-पैड मोबाइल फोन, ₹2580/- नकद, दो अदद पेन्ट की डिब्बियाँ एवं एक ब्रश बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*पूछताँछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि वे आपस में मिलकर जनपद गोण्डा एवं आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने का कार्य करते हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए उनके नम्बर प्लेट तोड़ देते थे अथवा पेन्ट के माध्यम से फर्जी नम्बर अंकित कर देते थे। इसके बाद उक्त मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। अभियुक्तों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों से चोरी कर रेलवे स्टेशन मार्ग शेखपुर के पास स्थित खण्डहर में छिपाकर रखा गया था। बरामद मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत वाहन चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित है। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने से प्राप्त धनराशि में से कुछ रुपये उनके पास बरामद हुए हैं तथा बरामद आई-टेल कम्पनी का की-पैड मोबाइल फोन भी उसी धनराशि से खरीदा गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने यह भी बताया कि बरामद पेन्ट की डिब्बियों एवं ब्रश का उपयोग मोटरसाइकिलों के वास्तविक नम्बर मिटाकर फर्जी नम्बर अंकित करने में किया जाता था, जिससे पुलिस एवं वाहन स्वामियों को भ्रमित किया जा सके। अभियुक्तगण द्वारा अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि वे संगठित रूप से वाहन चोरी कर उनके स्वरूप एवं पहचान में परिवर्तन कर विक्रय करने का कार्य करते थे। अभियुक्तों से प्राप्त अन्य जानकारियों के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं एवं बरामद वाहनों के सम्बन्ध में अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*