/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz जिला विकास अधिकारी सहित एक दर्जन अधिकारियों का गैर जनपद हुआ तबादला Gonda
जिला विकास अधिकारी सहित एक दर्जन अधिकारियों का गैर जनपद हुआ तबादला
*आदित्य बने जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक भेजे गये मऊ

गोंडा।जिले में तैनात जिला विकास अधिकारी सहित 13 अधिकारियों का शासन द्वारा गैर जनपद तबादला कर दिया गया है।प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की नई तबादला नीति के तहत इन अधिकारियों को गैर जनपद भेजा गया है।जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव का तबादला बस्ती जिले के लिए किया गया है तथा उनके स्थान पर आदित्य तिवारी को जिले का नया जिला विकास अधिकारी बनाया गया है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र को सुल्तानपुर जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है, हालांकि इस महत्वपूर्ण पद पर जिले में किसी की तैनाती नहीं की गई है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार को सीतापुर भेजा गया है तथा अयोध्या से जयनाथ गुप्ता को गोंडा जिले में भेजा गया है।दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश किरण को उन्नाव भेजा गया है और संभल में तैनात माधवी पांडेय को जिले में तैनात किया गया है।उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर को मऊ स्थानांतरित करते हुए मुरादाबाद के उप कृषि निदेशक संतोष द्विवेदी को गोंडा की बागडोर सौंपी गई है।जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी को गोरखपुर तो वहीं शाहजहांपुर के गौरव मिश्रा को गोंडा भेजा गया है।इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह और सत्य प्रकाश पांडेय का भी गैर जनपद तबादला कर दिया गया है।इसके साथ ही दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि शासन द्वारा इन सभी अधिकारियों का तबादला किया गया है।उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का जिले में कार्यकाल पूरा हो गया था।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर किसी की तैनाती न होने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि अभी कई सूचियां आनी बाकी हैं,इसलिए संभव है उनमें से किसी की तैनाती हुई हो।
ग्रामीण प्रतिभा का कमाल: दिव्यांश ने NDA और IIT परीक्षा में पाई सफलता, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

* वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह के पुत्र ने मेहनत और अनुशासन से रचा सफलता का नया इतिहास


कर्नलगंज, गोंडा। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं किसी भी मायने में कम नहीं होतीं। इसे एक बार फिर साबित किया है कचनापुर गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह के पुत्र दिव्यांश प्रताप सिंह ने। दिव्यांश ने देश की दो प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं — राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और आईआईटी प्रवेश परीक्षा — में सफलता हासिल कर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर दो कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में एक साथ सफलता प्राप्त करना दिव्यांश की लगन, अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है।
दिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए समर्पण, नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और आत्मविश्वास बेहद आवश्यक हैं।
दिव्यांश की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गांव में भी उनकी सफलता को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
कांग्रेस नेता और कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कहा कि दिव्यांश की सफलता हमारे लिए ही नहीं बल्कि हमारे गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है क्योंकि दिव्यांश ने हमारे गांव का मान बढ़ाया है, इसलिए उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है।
भव्य शिवलिंग पृथ्वीनाथ मंदिर में आस्था के बीच बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया
खरगूपुर (गोंडा)। मलमास के तीसरे सोमवार को पांडव काल मे स्थापित भव्य शिवलिंग पृथ्वीनाथ मंदिर में आस्था के बीच बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। विख्यात इस मंदिर का कपाट खुलते ही रात दो बजे से ही जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर ॐ नमः शिवाय, बोल-बम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। दुग्ध, जल के साथ ही शिव भक्तों ने पुष्प, शमी, बेलपत्र विशाल शिवलिंग पर अर्पित कर मनवांछित फल की कामना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर खासकर महिलाओं एवं बच्चों ने सामानों की खरीदारी की। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मंदिर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय थाने के अतिरिक्त अन्य थानों के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा महिला एवं पुरुष आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है।
गोंडा में तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
*मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती प्रदर्शनी का गोंडा में आगाज*

*गांधी पार्क में लगी विकास प्रदर्शनी, केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से रूबरू हुए लोग*

*डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों की झलक दिखा रही चित्र प्रदर्शनी, 3 जून तक रहेगी जारी*


*गोंडा 01 जून 2026* - गोंडा में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गांधी पार्क के निकट तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला मंत्री शिवदास कनौजिया एवं विष्णु प्रताप पांडेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, मीडिया प्रभारी विवेकमणि श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को दर्शाने वाली यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है। कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर घर नल से जल, स्वास्थ्य बीमा, मेट्रो विस्तार, एयर कनेक्टिविटी, रैपिड रेल, तकनीकी विकास तथा धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। आजादी के समय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखे गए विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, रोजगारपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी निर्णयों को चित्रों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें औद्योगिक विकास, किसान हित में लिए गए निर्णय, स्वरोजगार योजनाएं, गन्ना मूल्य भुगतान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, खेलो इंडिया अभियान, मेट्रो विस्तार, बेसिक शिक्षा, कन्या सुमंगला योजना तथा अन्य विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।

अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार ने जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को प्रदर्शनी का विस्तृत अवलोकन कराया। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा भेजी गई यह तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 3 जून तक जनसामान्य के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही श्री अयोध्या धाम के विकास, विश्वविद्यालयों की स्थापना, औद्योगिक निवेश, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित उपलब्धियों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।
थाना छपिया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण़, 10 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/26 धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों-01. अजीत बरूवार पुत्र राम गरीब, 02. मुस्तकीम पुत्र हनीफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.05.2026 को वादी अभिनव गर्ग पुत्र अनिरुद्ध कुमार शुक्ला निवासी ग्राम परसाउदयकर, थाना छपिया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि वह माँ गायत्री राम सुख पाण्डेय महाविद्यालय, मसकनवाँ में बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा के दौरान उसकी मोटरसाइकिल महाविद्यालय परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी थी, जिसकी डिग्गी में रखा मोबाइल फोन, वॉच, ₹3,000 नकद तथा रेलवे सुरक्षा बल का आश्रित कार्ड अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। वादी द्वारा यह भी बताया गया कि उसी दौरान अन्य परीक्षार्थियों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर उनके मोबाइल फोन भी चोरी कर लिये गये है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.06.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अमवा जंगल के पास अभियुक्त अजीत वरुवार पुत्र राम गरीब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 22.05.2026 को गायत्री देवी रामसुख महाविद्यालय मसकनवा में आयोजित परीक्षा के दौरान छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी करने की घटना स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बग्गी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर छापेमारी की गई, जहां से मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां निवासी देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। दुकान की तलाशी के दौरान कुल 09 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से 02 मोबाइल फोन उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाए गए तथा 07 अन्य मोबाइल फोन संदिग्ध एवं चोरी के पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त अजीत बरुवार पुत्र राम गरीब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिनांक 22.05.2026 को वह अपने साथियों अभिषेक उर्फ वीरु बरुवार एवं सचिन बरुवार के साथ मोटरसाइकिल से गायत्री देवी रामसुख महाविद्यालय, मसकनवा गया था, जहाँ परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में खड़ी छात्रों की मोटरसाइकिलों की डिग्गी खोलकर तीनों ने कुल 14 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे तथा चोरी के बाद अमवा जंगल की तरफ से फरार हो गए थे। अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोनों में से कुछ मोबाइल उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बग्गी रोड स्थित मोबाइल दुकानदार मुस्तकीम को बेच दिए थे। उसने यह भी बताया कि पूर्व में भी चोरी के मोबाइल फोन मुस्तकीम को ही बेचे जाते रहे हैं, जो उन्हें खरीदकर अन्य व्यक्तियों को बेच देता है। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा मुस्तकीम की दुकान की तलाशी ली गई, जहाँ से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान मुस्तकीम पुत्र हनीफ खां ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन अजीत वरुवार एवं उसके साथियों द्वारा उसे बेचने के लिए दिए गए थे, जिसके बदले उसने उन्हें धनराशि दी थी।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
*हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं का माननीय विधायक, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने किया*

*गोण्डा, 01 जून,2026*।
जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह,  विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद तथा माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 21 हजार की सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ये छात्र-छात्राएं जनपद का गौरव हैं तथा इनके उत्कृष्ट परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें से 7 विद्यार्थियों को लोकभवन, लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया तथा 14 विद्यार्थियों को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में माननीय विधायक सदर गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह, माननीय विधायक करनैलगंज श्री अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद तथा माननीय सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया। लोकभवन में सम्मानित होने वाले 7 विद्यार्थियों में 1 छात्र संस्कृति बोर्ड का तथा 6 छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के थे।

इस प्रकार जनपद के कुल 20 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड से तथा 1 छात्र संस्कृति बोर्ड से सम्मानित हुए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से जनपद की शैक्षिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, मंडलीय खेल सचिव स्वेता मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं उनके सम्मान के साथ किया गया।
कोडीन कप सीरप मामले में छ: महीने के खरीद बिक्री के रिकॉर्ड तलब

*आपूर्तिकर्ता फर्म के भी अभिलेख खंगाल रहा औषधि प्रसाधन विभाग

गोंडा।जिले में कोडीन कप सीरप की बड़ी खेप पहुंचने के मामले में औषधि प्रसाधन विभाग व पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।जांच का दायरा अब गोंडा से नोएडा तक बढ़ा दिया गया है।दोनों जिलों की टीमें खरीद बिक्री,भंडारण और आपूर्ति से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल कर रही है।गोंडा औषधि प्रसाधन विभाग ने गायत्री फार्मा को नोटिस जारी कर विगत छ: महीने के खरीद बिक्री का संपूर्ण ब्योरा तलब किया है।विभाग द्वारा यह जानकारी भी तलब की गई है कि फर्म ने कितनी बार कोडीन युक्त कप सीरप खरीदा और बेंचा तथा साथ ही किन चिकित्सकों के पर्चे पर यह बिक्री किया गया।विभाग ने जांच पूरी होने तक फर्म की खरीद बिक्री पर भी रोक लगा दिया है।विभाग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद फर्म में हलतल बढ़ गई है।जिले में सीरप भेजने वाली नोएडा स्थित लीलाबको रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड पर भी जांच शुरू कर दी गई है।नोएडा में तैनात औषधि निरीक्षक जय सिंह ने फर्म के कार्यालय पहुंचकर खरीद व बिक्री संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया।उन्होंने फर्म प्रबंधन से गोंडा भेजी गई खेप, उसके प्राप्तकर्ताओं और स्टाक संबंधी विस्तृत जानकारी मांगा है तथा साथ ही सीरप के भंडारण और बिक्री को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार,थोक विक्रेता अधिकतम 1000 यूनिट तक ही स्टाक रख सकते हैं और एक बार में 100 यूनिट से अधिक की आपूर्ति नहीं कर सकते,वहीं फुटकर विक्रेताओं को अधिकतम 100 यूनिट रखने की अनुमति है।बताते चलें कि नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को बिना चिकित्सकीय पर्ची के यह दवा नहीं दी जा सकती तथा एक व्यक्ति को एक ही यूनिट प्रदान किया जा सकता है।दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा देना अथवा बेंचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।जिले के औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और नोएडा में जहाँ से सीरप की आपूर्ति की गई है,वहाँ भी विभागीय टीम ने पहुंचकर अभिलेखों की जांच किया है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी किया है।उन्होंने बताया कि गायत्री फार्मा से पिछले छ: महीने की खरीद बिक्री रिकॉर्ड के साथ साथ इससे पहले मंगाई गई कोडीन कप सीरप की विस्तृत जानकारी भी तलब किया है,इसके अतिरिक्त यह भी जांच की जा रही है कि सीरप किन किन लोगों को उपलब्ध कराया गया है।औषधि विभाग की मानें तो सभी पहलुओं की जांच जारी है।अभिलेख और पूछताछ से जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर संबंधित फर्मों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 03 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
*कार्यवाही-*       गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधे श्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/26, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. राज कुमार गौतम उर्फ चंचल पुत्र दयाराम,02. दयाराम गौतम उर्फ ननके पुत्र स्व. मनीराम गौतम,03. कलावती पत्नी दयाराम गौतम उर्फ ननके को टेढ़ी पुल बनगांव के निकट पाण्डेय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*              वादी मैकू पुत्र रामफेर निवासी ग्राम गुडसड़ा पूरे अचली पुरवा, पोस्ट परसा महेसी, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री नन्दिनी की शादी दिनांक 25.07.2025 को राजकुमार पुत्र ननके निवासी ग्राम सिटकहवा बनगांव थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति राजकुमार, सास कलावती तथा ससुर ननके द्वारा मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नन्दिनी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उक्त दहेज उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर नन्दिनी ने दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 06:00 बजे सायं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 31.05.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों- 01. राज कुमार गौतम उर्फ चंचल पुत्र दयाराम,02. दयाराम गौतम उर्फ ननके पुत्र स्व. मनीराम गौतम,03. कलावती पत्नी दयाराम गौतम उर्फ ननके को टेढ़ी पुल बनगांव के निकट पाण्डेय तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
शिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री प्रदीप कुमार को कैंप कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई-*

गोण्डा। जनपद गोण्डा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री प्रदीप कुमार का प्रशिक्षण कार्यकाल पूर्ण होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में कैंप कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी श्री प्रदीप कुमार को उपस्थिति अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल पुलिस सेवा जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की गईं। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान श्री प्रदीप कुमार ने थाना प्रभारी मोतीगंज के रूप में कार्य कर जनपद में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनसुनवाई एवं सामुदायिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं का गहन अध्ययन किया । उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को निकटता से समझते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि श्री प्रदीप कुमार ने अपने प्रशिक्षण काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सीखने की उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव भविष्य में उन्हें एक कुशल एवं प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित करेगा।

अपने संबोधन में श्री प्रदीप कुमार ने जनपद गोण्डा में प्राप्त मार्गदर्शन, सहयोग एवं आत्मीयता के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्राप्त अनुभव एवं सीख उनके भावी सेवा जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री प्रदीप कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मारपीट,3 आरोपियों पर केस दर्ज
*लाठी डंडों से पीटा,4 लोग घायल

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पसका बाजार में रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइकिल में टक्कर मारने और फिर विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।यह घटना शनिवार अपरान्ह लगभग दो बजे की बताई जा रही है।बताते चलें कि पसका बाजार निवासी श्यामसुंदर ने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी किया था कि इसी दौरान अभिषेक, भोले व सोहनलाल एक ही मोटरसाइकिल पर वहाँ से गुजर रहे थे कि उन्होंने खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया,जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।जब श्यामसुंदर ने घर के बाहर निकलकर इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दिया और इसके बाद उन्होंने श्यामसुंदर उनके पुत्र सुभाष,प्रेयनाथ व बनवारी पर लाठी, डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया।इस मारपीट में श्यामसुंदर,उनके पुलिस पुत्र सुभाष गुप्ता के साथ साथ बीच बचाव करने आये प्रेमनाथ व बनवारी लाल भी घायल हो गये।सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में इलाज कराया गया है।पीड़ित श्यामसुंदर के पुत्र सुभाष गुप्ता की तहरीर पर परसपुर थाने की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),352,351(3) और 324(2) के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,पुलिस ने वायरल वीडियो का भी संज्ञान लेते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दिया है।परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बाइक खड़ी करने और उसमें टक्कर मारने को लेकर पहले गाली गलौज हुई उसके बाद लोगों ने आपस में मारपीट किया।उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।