डॉ.संतोष अंश को मिला वैश्विक सम्मान ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड से हुए सम्मानित*
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज में बी एड़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल में 'वैश्विक सततताः शिक्षा, साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान का समावेश" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सारगर्भित एवं शोधपरक शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोधात्मक उपलब्धियों एवं प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व के लिए डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) को "ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड" से राजर्षि जनक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमर प्रसाद यादव एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार यादव ने सम्मानित किया । अपने व्याख्यान में डॉ संतोष अंश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम, ऑनलाइन मूल्यांकन, डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णय एवं शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हुआ है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में असीम अवसर प्रदान करता है। इसके समक्ष डेटा सुरक्षा, नैतिकता, तकनीकी असमानता एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण जैसी चुनौतियां भी विद्यमान है। चुनौतियों से निपटने के लिए उन्होंने संतुलित, जिम्मेदार एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। डॉ.संतोष अंश को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह, प्रबंधक बाल चंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक टी पी सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्राचार्य प्रो डी क़े त्रिपाठी, उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह, एमजीएस इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्रो विनोद सिंह, डॉ.भारती सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई औऱ मंगलकामनाएं दी।

सुल्तानपुर,जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में 14 ब्लॉक और नगर क्षेत्र की ने बढ़िया प्रदर्शन किया l
197 अंक प्राप्त कर लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन,137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया वहीं जयसिंहपुर ब्लॉक ने 116 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सुल्तानपुर,भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ने आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के दिशा निर्देशन एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह राज के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
विजय मिश्रा एक वरिष्ठ भाजपा नेता की छवि के साथ-साथ व्यवसाय क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हैं, उनके द्वारा विजय मेडिकल एजेंसी का संचालन कुशलता पूर्वक किया जाता है, इसी के चलते उन्होनें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्षित रहने वाले संगठन में अपना विश्वास दिखाते हुए, संगठन के वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा के द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर हिमांशु मालवीय ने कहा कि,विजय मिश्रा जी को भविष्य में संगठन के महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी कार्य कुशलता से व्यापारी एवं व्यापार मंडल को एक शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का कार्य करना है, जिस पर विजय मिश्रा द्वारा यह आश्वासन दिया कि वह व्यापारी हितों के लिए संगठन के साथ सदैव तत्पर रहेंगे।
सुल्तानपुर,श्रद्धा तिवारी का BCCI की UP सीनियर महिला टीम में हुआ सलेक्शन। खेल प्रेमियों,परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर। देहात कोतवाली के पखरौली गांव की रहने वाली श्रद्धा तिवारी ने कमाल कर दिया। अपनी प्रतिभा के बल पर श्रद्धा का चयन यूपी सीनियर क्रिकेट टीम में हो गया है। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित 20 सदस्यीय टीम में श्रद्धा को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है,वहीं जिले के खेल प्रेमी भी श्रद्धा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं,श्रद्धा के पिता संपूर्णानंद तिवारी उर्फ लल्लन एक व्यापारी और माता अनीता तिवारी गृहिणी है और श्रद्धा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर हैं और वे उसे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।
सुल्तानपुर,
मेरा टिकट-मेरा स्वाभिमान अभियान के तहत रेलवे की स्पेशल टीम ने तीन ट्रेनोें पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 250 यात्रियों से अधिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
हर वर्ष कि तरह इस अभियान के तहत
प्रयागराज-अयोध्या अप पैसेंजर,शटल अप एक्सप्रेस व बेगमपुरा एक्सप्रेस में चेकिंग की गई। जांच में कुल
253 यात्री बिना टिकट पाए गए। जिनसे 1,03,755 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा और
83 बिना टिकट यात्रियों को अलग अलग स्थानों से पकड़ कर बस से उन्हें सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया। जहां से
उन्हें रेलवे वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव जैन के समक्ष पेश किया गया और उन लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।
सुल्तानपुर मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद कि माने तो इस
अभियान में सुल्तानपुर,लखनऊ व वाराणसी के 24 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहे और इसके अलावा 32 आरपीएफ व 5 जीआरपी कर्मी भी शामिल रहे। उन्होंने कहाकि अभियान
मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, एसीएम केके यादव व रोहित वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
सुल्तानपुर,पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह और विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। 197 अंकों के साथ भदैया लगातार ग्यारहवीं बार ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि 137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरा और 116 अंकों के साथ जयसिंहपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
100 मीटर जूनियर में कूरेभार के अविनाश, चक्का फेंक जूनियर बालक में भदैया के वीरू, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में विभिन्न वर्गों में उत्साहजनक मुकाबले हुए। जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा देखा गया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका में आर्या यादव कूरेभार विजेता रहे।
जूनियर बालक वर्ग में दूबेपुर के योगेश और बालिका वर्ग में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता में लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम रहे, जबकि खेल अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों की दौड़ में भदैया के उमेश यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराई जाएंगी। समारोह में जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह, जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
मतदाता सूची से छेड़छाड़ पर कल कांग्रेस का आंदोलन।
(अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा कर्तव्य बोध कार्यक्रम का आयोजन हुआ)
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट कैडेट्स का विदाई समारोह सम्पन्न
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी.जी.कॉलेज में एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स के सम्मान में विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को सम्मानित करना रहा।
महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र की अनुशासित शक्ति हैं। एनसीसी से प्राप्त प्रशिक्षण जीवनभर मार्गदर्शन करता है और कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
प्रबंधक बाल चंद्र सिंह ने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास,नेतृत्व और सेवा भाव विकसित करती है, जो किसी भी क्षेत्र में सफलता की नींव है। प्राचार्य प्रो. डी. के. त्रिपाठी ने कैडेट्स को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी के संस्कार उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखेंगे।
प्रो. धीरेंद्र कुमार, प्रो. शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रो. इंद्रमणि कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, समयबद्धता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं तथा महाविद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं।
सीनियर अंडर ऑफिसर शरद कुमार ने एनसीसी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एनसीसी ने उन्हें नेतृत्व, आत्मसंयम और राष्ट्रभक्ति का वास्तविक अर्थ सिखाया, जो उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। आभार ज्ञापन एनसीसी प्रशिक्षक सतेंद्र भदौरिया ने किया।
उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन हर्षित विश्वकर्मा एवं माण्डवी तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ.संतोष अंश,डॉ.हीरालाल यादव, दिलीप सिंह, समर बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.5k