उनवल नगर वासियों ने पाक का पुतला फूंक कर विरोध जताया
![]()
खजनी गोरखपुर।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के प्रति आज उनवल नगर पंचायत वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आतंकी हमले से क्षुब्ध उनवल नगर वासियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर तीव्र आक्रोश जताया।इससे पूर्व नगर पंचायत के टेकवार चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए नगर वासियों ने मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट मौन रह कर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मौन श्रद्धांजलि दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे ने कहा कि एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकतों से भारत के निर्दोष नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। आतंकियों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए लोगों के धर्म पूछ कर हिंदूओं को गोली मारी गई। इस घिनौने कृत्य को भारत की 140 करोड़ जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। चेयरमैन ने केंद्र सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।
भाजपा उनवल मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने कहा के पाकिस्तान को कश्मीर की शांति देखी नहीं जा रही है। पाकिस्तान कश्मीर की शांति को खत्म करने की नापाक कोशिश कर रहा है, जिसमें उसे कभी सफलता नहीं मिलेगी। भारतीय सेना और सरकार पर हमें पूर्ण विश्वास है वो इस जघन्य अपराध एवं कायराना हमले का मुंह तोड़ जवाब देगी, जिसे पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा।
पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश कुमार, अच्युतानन्द तिवारी, योगेंद्र साहनी, राजन पासवान, श्रीप्रकाश गुप्ता, संदीप तिवारी, चंद्रभान गुप्ता, पंकज निगम, विनय कुमार तिवारी, अज्जू खान, बंटी गौंड, अम्बरीष राहुल तिवारी, रवींद्र गुप्ता, शैलेष निगम, रविशंकर गौंड, विजय कुमार सूर्या आदि मौजूद रहे।
Apr 23 2025, 19:06