ईश्वरीय साधना, संस्कृति एवं परंपरा की पहचान- द्वारिका तिवारी
![]()
गोरखपुर। हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान द्वारा मानसरोवर मंदिर के प्रांगण में भक्तिमय कार्यक्रम 'सांचा नाम तेरा' का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोरखनाथ मंदिर के प्रबंध सचिव द्वारका तिवारी, विशिष्ट अतिथि मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित, शंखनाद एवं मंत्रों उच्चारण करके किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारिका तिवारी ने चैत्र रामनवमी की सभी को बधाई देते हुए कहा कि ईश्वरीय साधना, संस्कृति एवं परंपरा की पहचान है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आश्रम के अभिषेक पांडेय बिट्टू, प्रसूची मिश्रा, शौर्य शर्मा, सान्वी शर्मा, मनन वर्मा, सन्वी चौहान, सुप्रिया चौहान, शील मिश्रा, दिव्यंका दुबे, शिप्रा दयाल, ओम सिंह, मनोज मिश्रा मिहिर, निशांत शुक्ला, मोहित रैताबी, श्रीश श्रीवास्तव, संध्या यादव, प्रीति अग्रहरि, अलका जायसवाल, सिद्धि सिंह, बबीता त्रिपाठी, वेदांत मिश्रा, निशांत पांडेय, अनुकृति गुप्ता, शशांक, निमिषा गुप्ता के भजन गीतों की प्रस्तुति और वादक विशाल उपाध्याय, अभिषेक यादव, पंकज, बृजेश के बेहतरीन संगीत, लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारिका तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि कमलनाथ को आश्रम के प्रबंध सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय, चिकित्सक डॉ. शिव शंकर शाही, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष देवश श्रीवास्तव, सन रोज संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना को आश्रम के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम अध्यक्ष राधेश्याम यादव कार्यक्रम कार्यकारिणी अध्यक्ष केपी सिंह रामकृष्ण प्रिया श्रीवास्तव संजय श्रीवास्तव शिव प्रकाश सिंह डॉ. दिवाकर मिश्रा, रागिनी श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, अमरेंद्र प्रताप खरे, कमरेंद्र प्रताप, रविंद्र सिंह, अर्चना खरे, पूजा मिश्रा, अभयानंद त्रिपाठी, अंजना लाल, अंजू सिंह, अशोक यादव, अर्चना शुक्ला, अर्पिता, भूपेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Mar 30 2025, 19:26