रक्तदान कर समाज को दी प्रेरणा
![]()
गोरखपुर। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व के उपलक्ष में आयोजित शिविर में लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्तदान कर समाज के अन्य स्वस्थ लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने 80 वीं बार रक्तदान कर रहे जगनैन सिंह नीटू के साथ स्वयं रक्तदान करके किया। उन्होंने सिख समाज और गुरुद्वारा जटाशंकर एवं गुरु श्री गोरखनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की, साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह के साथ सर्वाधिक रक्तदान के लिए श्री जगनैन सिंह को बधाई भी दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुख्य अतिथि के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य प्रमुख जन को अंग वस्त्र व पुष्प माला भेंटकर सम्मानित भी किया।
शिविर में विशेष रूप से रक्तदान करने वालों में समाजसेवी डॉक्टर सौरभ पांडेय, गुरुद्वारा पैडलेगंज के अध्यक्ष कुलदीप सिंह नीलू, गगन सिंह, मनोज आनंद, दिलजीत कौर, निकिता कुमारी, चंदेश्वर त्रिपाठी, जगमेंदर सिंह, तेग सिंह, सनी भाई हिंदुस्तानी, ज्ञानी राजवीर सिंह, नवीन साधवानी, मंटू जी, अशोक मल्होत्रा,राजेंद्र सिंह, वंश आनंद, अमरजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, तेजिंदर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष, रणविजय शाही, गौरव तिवारी,मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा जी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सिद्धांतों घोष, दुर्गेश कोरी, निखिल मोटानी, श्री आशुतोष पाण्डेय सहित तमाम लोग शामिल रहे।
-80वीं बार रक्तदान के लिए सम्मानित हुए जगनैन
गोरखपुर। गुरुद्वारा में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 वीं बार रक्तदान करने के लिए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू को सिख समाज की ओर से शाल और फूलमालाओं से सम्मान किया गया। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने नीटू के सामाजिक सेवाओं की भरपूर प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Mar 30 2025, 19:22