गूगल पर ये चीजें सर्च करना पड़ सकता है भारी, हो सकती है कानूनी कार्रवाई!
![]()
By : Streetbuzz Desk
Edited : pari_shaw
"क्या आप जानते हैं कि गूगल पर कुछ चीजें सर्च करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है? अगर गलती से भी आपने कुछ गलत टाइप कर दिया, तो पुलिस आपके दरवाजे तक पहुंच सकती है! तो चलिए जानते हैं, ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें सर्च करने से आपको बचना चाहिए।"
"गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कुछ चीजें सर्च करना गैरकानूनी हो सकता है। अगर आपने गलती से भी इनमें से कोई चीज गूगल पर खोजी, तो साइबर पुलिस आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकती है और आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।"
चाइल्ड पोर्नोग्राफी
"सबसे पहला और सबसे गंभीर अपराध है चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े किसी भी तरह के कंटेंट को सर्च करना। यह एक अपराध है और ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।"
बम बनाने के तरीके
दूसरा खतरनाक सर्च है ‘बम कैसे बनाएं’। अगर आपने ऐसा कुछ गूगल पर सर्च किया, तो सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो जाएंगी और आपको आतंकवाद से जुड़े मामलों में फंसाया जा सकता है।
हैकिंग और साइबर क्राइम
अगर आप गूगल पर किसी वेबसाइट को हैक करने या किसी का डाटा चुराने का तरीका सर्च कर रहे हैं, तो आपको साइबर क्राइम एक्ट के तहत जेल हो सकती है।
ड्रग्स और डार्क वेब
ड्रग्स खरीदने या बेचने से जुड़ी कोई भी जानकारी या डार्क वेब पर एक्सेस करने की कोशिश करना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है। ये सारी चीजें साइबर पुलिस की नजर में होती हैं।
"इसलिए, अगर आपको इन चीजों के बारे में जानकारी चाहिए, तो केवल अधिकृत और कानूनी स्रोतों से ही जानकारी लें। गूगल पर गैरकानूनी चीजें सर्च करना आपकी
जिंदगी बर्बाद कर सकता है।"
Feb 08 2025, 19:32