2024 में स्मार्टफोन बाजार का बादशाह कौन? टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट जारी!
By : streetbuzz Desk
Edited : pari_shaw
2024 में स्मार्टफोन बाजार में Apple ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष की तीसरी तिमाही में iPhone 15 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। इसके बाद iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से 5 मॉडल Samsung के हैं। इनमें Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A05, Galaxy A35, और Galaxy S24 शामिल हैं। Galaxy S24, 2018 के बाद पहली बार Samsung के S सीरीज का कोई फोन टॉप 10 में शामिल हुआ है।
इसके अलावा, Xiaomi का Redmi 13C भी इस सूची में जगह बनाने में सफल रहा है।
टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की पूरी सूची इस प्रकार है:
1. Apple iPhone 15
2. Apple iPhone 15 Pro Max
3. Apple iPhone 15 Pro
4. Samsung Galaxy A15 4G
5. Samsung Galaxy A15 5G
6. Samsung Galaxy A05
7. Redmi 13C 4G
8. Samsung Galaxy A35
9. Apple iPhone 14
10. Samsung Galaxy S24
इस सूची से स्पष्ट होता है कि Apple और Samsung ने 2024 में स्मार्ट
फोन बाजार में प्रमुख स्थान बनाए रखा है।
Feb 06 2025, 12:15