नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की हुई बैठक : प्रमुख और उप प्रमुख ने गिनाई समस्याएं, उप प्रमुख का लेटर पत्र में नाम नही रहे जा
गया जिले के नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।
![]()
बैठक में आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य का मसला छाया रहा। साथ ही पेयजल से जुड़े कार्यों पर लम्बी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान योजनाओं को पटल पर रखा गया। इसके बाद एक-एक कर प्रखण्ड प्रमुख सरिता देवी और उपप्रमुख सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख ने कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अपनी नाराजगी भी जताई। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
![]()
इस बैठक में पूर्व प्रमुख सुचीता रंजनी ने बैठक का जारी किए गए लेटर पत्र में उप प्रमुख का नाम नही रहने पर विरोध की। जिसे सभी पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन करते हुए बैठक में हंगामा करनी शुरू कर दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा गलती मांगने के बाद बैठक की शुरुआत की गई। सभी पंचायत समिति के द्वारा सदन में उप प्रमुख सतीश पटेल को बुलाया गया। पंचायत समिति सदस्यो को उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उप प्रमुख सतीश पटेल ऊर्फ रामाकांत ने कहा की इस तरह भूल नही होना चाहिए।
![]()
गौरतलब है कि पंचायत समिति की बैठक में सभी सरकारी विभागों के कार्यों पर नियमानुसार प्रखण्ड प्रमुख और उप प्रमुख समीक्षा करते हैं। प्रखण्ड प्रशासन की ओर से बैठक में सभी विभागों की रिपोर्ट रखी जाती है। इसी के तहत बैठक हुई। बैठक दोपहर से लेकर देर शाम तक चली। प्रखण्ड प्रशासन की ओर से तमाम विभागों की योजनाओं से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस दौरान शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य,पेयजल और भूमि सम्बन्धित समस्याएं को उठाया गया। प्रखण्ड उपप्रमुख सतीश पटेल का कहना था कि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी विलंब हो रहा है। लाभुकों को समय से योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। यह ठीक है। इसमें शीघ्र सुधार होना चाहिए। वहीं प्रखण्ड कार्यालय की ओर से 2024- 25 की कार्य योजनाओं की रूप रेखा के बारे में बताया गया। तय किया गया विकास से जुड़ी योजनाओं को तय सीमा में ही पूरी की जाए। ताकि लोगों को समय से लाभ मिलने लगे। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मौके पर पंचायत समिती सदस्य मो०कासीफ अंसारी, अंजय कुमार, समीचारा खातून, सुरज देव ठाकुर, राज किशोर यादव, कमला देवी, पुनी देवी सहित सभी पदाधिकारी एवं मुखियागण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार


गया जिले के नगर प्रखण्ड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।

गया/आमस। गया जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र के बिहारी बिगहा में अज्ञात बिमारी से करीब सात लोगो की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी ने सोमवार को बिहारी बिगहा में पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आपदा के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलने की आश्वासन दिया।
गया। बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित बराबर पहाड़ी पर रविवार की देर रात हुई भगदड़ में मरने वालों में गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंजू देवी भी शामिल है। दरअसल, डेल्हा थाना क्षेत्र के डेल्हा न्यू कॉलोनी के रहने वाली मंजू देवी अपनी गोतनी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार की शाम बाबा सिद्धनाथ का दर्शन करने गई थी।

गया शहर के कुजापी स्थित एक निजी होटल में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति पश्चिम क्षेत्र डेल्हा की ओर से 18 अगस्त को सेशन 2024 मैट्रिक और इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

गया/आमस। बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के तहत रविवार को भू सर्वेक्षण अधिकारी एवं बड़की चिलमी के राजस्व कर्मचारी राम विकाश सिंह के द्वारा शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया गया।
गया। ज्ञान एवं मोक्ष की धरती पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आगमन हुआ। इस मौके पर इनका युवा जदयू की तरफ से गया युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गया-पटना रोड पर सन सिटी अपार्टमेंट, बिथो के सामने प्रदेश अध्यक्ष का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
गया। स्थानीय मीर अबु सालेह रोड स्थित गुलनार नि:शुल्क महिला सिलाई सेंटर में पवित्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कुल 48 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षिका पूनम कुमारी एवं नंदनी कुमारी के निर्देशन में दो दिनों तक प्रतिभागियों ने कच्ची डोरी, स्टोन, मोती,लेस आदि सामानों से काफी आकर्षक एवं सुंदर राखियां बनाई।
गया। पटना स्थित ज्ञान भवन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली के न्यायाधीश अभय एस ओका सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली अहसानुद्दीन अमानुल्लाह एवं पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकलांग बच्चों का संरक्षण हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम किशोर न्याय निगरानी समिति, पटना एव उच्च न्यायालय के सहयोग से समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार और यूनिसेफ द्वारा आयोजित किया गया है।
Aug 13 2024, 08:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.2k