अचानक दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, दीवार की चिनाई करते आए नजर
#congress_leader_rahul_gandhi_meets_labours_workers_in_delhi
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज दिल्ली के जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों और श्रमिकों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राहुल दिल्ली के किंग्सवे कैंप गए। जहां वे मजदूरों से मिले। किंग्सवे कैंप के लेबर चौक पर राहुल गांधी ने मजदूरों से बातचीत की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल मजदूरों के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, यहां पर उन्होंने दिहाड़ी श्रमिकों के साथ फावड़ा उठाकर काम किया।राहुल इस दौरान सीमेंट-ईंट लेकर दीवार की चिनाई भी करते नजर आए।
![]()
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को अचानक जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वाले दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने इसकी जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ फोटो भी शेयर किए। कांग्रेस ने राहुल गांधी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के जीटीबी नगर में श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।''
फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी लेबर चौक और एक कंन्स्ट्रक्शन साइट पर कुछ श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में राहुल गांधी मजदूरों के साथ फावड़ा से सीमेंट मिलाते नजर आ रहे हैं और दीवार की चिनाई भी करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक घंटे से ज्यादा की मुलाकात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजदूरों से उनके जीवन की कठिनाइयों और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात की। साथ ही मजदूरों को समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया।






विपक्षी गठबंधन की एकता सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह एक बार फिर जुदा होती दिख रही है। दिल्ली और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग होकर चुनाव लड़ने वाली हैं। ये बात खुद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही है।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है।हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बरकरार रहेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनावों में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बरकरार रहेगा। रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में यह भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के नेता चाहेंगे वहां यह गठबंधन बरकरार रहेगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों दलों ने दिल्ली एवं हरियाणा में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन पंजाब में दोनों अलग अलग मैदान में उतरे थे। महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनावों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन बरकरार रहेगा, रमेश ने कहा, ‘‘यह झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा, महाराष्ट् के विधानसभा चुनाव के लिए बरकरार रहेगा। पंजाब में ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं है। उनका कहना था कि दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की ओर से बयान आ गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया जनबंधन’ नहीं होगा। रमेश ने कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा था कि ‘इंडिया जनबंधन’ लोकसभा चुनाव के लिए है। जिन जिन राज्यों में हमारे नेता और दूसरी पार्टियों के नेता चाहते हैं कि गठबंधन हो, वहां गठबंधन रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपर) के साथ गठबंधन है। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन है। यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन होगा तो रमेश का कहना था, ‘‘बहुत गुंजाइश नहीं लगती है।



Jul 05 2024, 05:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k