आज आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है', ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी
#pmmodirallyinrishikesh_uttarakhand
लोकसभा चुनाव के प्रचार में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 400 पार का लक्ष्य तय करने के लिए स्टार प्रचारकों का धुंआधार अभियान जारी है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रचार अभियान की कमान थाम रखी है। इसी क्रम में आचार संहिता लगने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी पर उत्तराखंड पहुंचे।ऋषिकेश में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कमजोर और अस्थिर सरकार के नुकसान गिनाते हुए कहा, जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थीं, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसार लिए थे।आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है। इसलिए आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है।
![]()
10 सालों में भारत कई गुना मजबूत हुआ-पीएम मोदी
ऋषिकेश में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।
कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं कर सकी -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार कभी वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं कर सकी, लेकिन हमारी सरकार ने लागू कर दिया। वन रैंक वन पेंशन सैनिकों का सम्मान है। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज देखिये पूरी सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं। आधुनिक सुरंगे बन रही हैं।
कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भाजपा की मजबूत सरकार ही है जिसने 370 हटाया, तीन तलाक खत्म किया और संसद में महिला आरक्षण लागू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है।









शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में विजिलेंस विभाग की टीम ने उनके निजी सहायक विभव कुमार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। विजिलेंस विभाग ने विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किया है। निदेशालय का कहना है कि विभव कुमार की नियुक्ति अवैध और अमान्य थी। डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलेंस(डीओवी) ने अपने आदेश में कहा कि विभव कुमार की नियुक्ति केंद्रीय सिविल सेवा के नियमों का उल्लंघन करके की गई थी। आदेश के मुताबिक, विभव कुमार का अपाइंटमेंट निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन करे बिना किया गया था। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है। विशेष सचिव सतर्कता वाई. वी. वी. जे. राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक लंबित मामले का हवाला देते हुए आदेश पारित किया है। आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण इसके द्वारा केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के संदर्भ में बिभव कुमार की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। विभव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने 8 अप्रैल को विभव से शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों तक पूछताछ की थी। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ईडी विभव के घर पर रेड कर चुकी है। जांच एजेंसी विभव कुमार से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की थी। दूसरी बार ईडी ने विभव कुमार से पूछताछ की थी। इससे पहले पिछले साल भी जांच एजेंसी ने समन भेजकर केजरीवाल के निजी सचिव बुलाया था और इंक्वायरी की थी। ईडी के अधिकारियों ने कहा था कि विभव ने अपने मोबाइल नंबर का आईएमईआई सितंबर 2021 से जुलाई 2022 के बीच 4 बार बदला था। विभव कुमार का बयान पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। विभव कुमार से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद भी पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके घर ईडी का छापा पड़ा था। उन्होंने आम आदमी पार्टी तक को करप्ट बताया था।

Apr 11 2024, 14:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.5k