पीएम मोदी का गांधी परिवार पर हमला, पूछा-नेहरू सरनेम रखने में शर्मिंदगी क्यों
#pmmodihitsoutgandhifamilywhynonehru_surname
![]()
आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी परिवार पर सीधा निशाना साधा। पीएम मोदी ने सदन में कहा कि मेरे समझ में नहीं आता कि आखिर गांधी परिवार को सरनेम में नेहरू लिखने में शर्मिंदगी क्यों महसूस होती है, जबकि वे बड़े महान व्यक्तित्व थे।
नेहरू सरनेम रखने से क्या शर्मिंदगी
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को ये भी परेशानी है कि हमारी योजनाओं के नाम संस्कृत भाषा में क्यों हैं।मैंने किसी अखबार में पढ़ा था। 600 सरकारी योजनाएं सिर्फ गांधी-नेहरू के नाम पर हैं। किसी कार्यक्रम में अगर नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ, तो कुछ लोगों के बाल खड़े हो जाते हैं। खून गर्म हो जाता है। मैं बहुत आर्श्चयचकित हूं, ये समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से क्यों डरता है। क्या शर्मिंदगी है। आखिरकार उन्होंने ऐसा क्या कर दिया। इतना महान व्यक्तित्व अगर आपको, परिवार को मंजूर नहीं.. हमारा हिसाब मांगते रहते हो।
एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार दुरूउपयोग किया-पीएम मोदी
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जिक्र के बाद पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का भी नाम लिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर कई सरकार गिराने पर भी घेरा, पीएम मोदी ने कहा, जो आज विपक्ष में बैठे हैं उन्होंने तो कॉपरेटिव फेडरलिज्म की धज्जियां उड़ा कर रख दी। मोदी ने कहा कि इतिहास उठा कर देख लिजिए कि वे कौन सी पार्टी थी जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी। तमिलनाडु में करुणानिधि की सरकार इन्हीं कांग्रेस वालों ने गिराई थी। एमजीआर की आत्मा देखती होगी आप आज कहां खड़े हो। शरद पवार जो एक नौजवान मुख्यमंत्री थे उन्हें हटाया गया।पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘एनटीआर के सरकार को गिरा दिया जब वो इलाज के लिए अमेरिका गए थे। राजभवन कांग्रेस के दफ्तर बना दिए गए थे।2005 में झारखंड में अल्पमत वाली कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाया गया।1982 में बीजेपी और देवीलाल को सरकार नहीं बनाने दी।
Feb 09 2023, 19:27