/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:Cowhugday
India

Feb 09 2023, 14:43

“गाय को गले लगाए”, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे नहीं ‘काउ हग डे’ मनाएं, पशुपाल विभाग की अपील पर चुटकियां ले रहे लोग

#celebrate_cow_hug_day_on_february_14_not_valentine-s_day 

14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे मनाती है। इसे प्यार के इजहार का दिन कहते हैं। भारत में भी प्रेमी जोड़ों इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। ये बात और है कि कुछ संगठनों द्वारा इस दिन का विरोध किया जाता है, और प्रेमी जोड़ों को इसका खामियाजा भगतना पड़ता है। इन सबके बीच वैलेंटाइन डे को अलग तरीके से मनाए जाने की बात सामने आ रही है। दरअसल, सरकार ने लोगों से अपील की है कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे नहीं बल्कि 'काउ हग डे' मनाएं।

भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार पशु कल्याण बोर्ड की ओर से जारी की गई नोटिस में 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ के रूप में मनाने की अपील की गई है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, ‘‘सभी गाय प्रेमी गौ माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं। 

अपील में आगे कहा गया है, हमारे समय में पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण वैदिक परंपराएं लगभग विलुप्ति की कगार पर हैं। पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को भूला हुआ बना दिया है। अपील पत्र के अंत में स्पष्ट किया गया है कि यह सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से और पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देश पर जारी हुआ है।

इधर सरकार के सर्कुलर के बाद सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग अपने-अपने अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं।