बभनपुरा कोलौरा गांव में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का भिक्खु चंद्रिमा थेरो ने किया अनावरण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के बभनपुरा कोलौरा गांव में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि भिक्खु चंद्रिमा थेरो ने विधिवत किया। भिक्खु चंद्रिमा थेरो वाराणसी के सारनाथ स्थित बौद्ध भिक्षु एवं धम्म प्रचारक हैं तथा धम्मा लर्निंग सेंटर के संस्थापक व अध्यक्ष भी हैं।
अनावरण के दौरान मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मिशन के कलाकारों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और तथागत गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन, विचारों तथा देश और समाज के प्रति उनके योगदान को गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस दौरान संविधान के महत्व और सामाजिक समानता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिक्खु चंद्रिमा थेरो ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके बताए शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह गौतम, बसपा प्रत्याशी जेके आजाद, महाप्रधान अमरनाथ चौहान, संतोष राजभर, बसपा के वरिष्ठ नेता दयानंद सिंह, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार, प्रेमचंद, बौद्ध मिशन गायक प्रीति बौद्ध, रवि राज बौद्ध, किशोर कुमार पगला, रामसरिक प्रजापति, लालचंद, डॉ. सत्यदेव भारती, डॉ. सोच भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।![]()

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।







मीरजापुर। मध्य प्रदेश के बहरी थाना क्षेत्र में सोन नदी के नए पुल से अज्ञात कारणों से शनिवार को मायके से ससुराल आ रही एक महिला ने अपने अबोध बच्ची को पुल पर छोड़कर नदी में छलांग लगा ली जिससे मौत हो गई।महिला एक पखवाड़े पूर्व ससुराल धमौली से मायका मध्य प्रदेश के पड़री गांव गई थी। मायके से छोटी बच्ची को गोद में लेकर ससुराल आ रही थी जैसे ही पुल के पास पहुंची की नदी में छलांग लगाकर घायल हो गई स्थानीय लोगों ने एक चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सक ने मौत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई किया। महिला के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान बेगम निशा (28) निवासी ग्राम धमौली थाना हलिया के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के पास चार बेटियां थी पति बाहर रह कर गाड़ी चलाता है। सिंगरौली जनपद के बहरी थानाध्यक्ष (टीआई) राजेश पांडेय ने बताया कि महिला अपने अबोध बच्ची को पुल पर छोड़कर सोन नदी में कूद गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पहचान पत्र के आधार पर महिला की पहचान मीरजापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र स्थित धमौली गांव निवासी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 दोपहिया और दो चारपहिया वाहनों का ई-चालान किया गया।
काकोरी में एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से उन्नाव जा रहे व्यक्ति को बनाया निशाना
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट में देर रात अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। दो अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइंस में तैनात आठ निरीक्षकों को थानों और विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीरापुर। घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मीरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1