मऊ में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 25 वाहनों का ई-चालान, दो वाहन सीज
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 दोपहिया और दो चारपहिया वाहनों का ई-चालान किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की जांच की। वलीदपुर-जीयनपुर मार्ग पर चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने हमराहियों के साथ वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। इस दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले दो वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, आदर्श दुबे, राजेश कुमार गौतम, अनिल सिंह, रामदुलारे सहित महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।

पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाने की अपील की।
लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी
काकोरी में एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से उन्नाव जा रहे व्यक्ति को बनाया निशाना

तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित

लखनऊ। राजधानी में लिफ्ट देने के बहाने लूट की घटना सामने आई है। काकोरी क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और रास्ते में उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। इसके बाद आरोपी पीड़ित को हाईवे पर उतारकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। पारा थाना क्षेत्र की समृद्धि विहार कॉलोनी निवासी संजय पटेल पुत्र मिश्रीलाल एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से उन्नाव जनपद के बांगरमऊ जाने के लिए एक स्विफ्ट कार में लिफ्ट लेकर सवार हुए थे। कार में पहले से तीन अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद कार सवार लोगों ने संजय पटेल के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। इसके बाद उन्हें हाईवे पर उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर थाना काकोरी पुलिस ने पीड़ित से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटनास्थल के साथ ही एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और उसमें सवार तीनों आरोपियों की पहचान करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ पुलिस में आठ इंस्पेक्टरों की नई तैनाती, दो एडीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट में देर रात अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। दो अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइंस में तैनात आठ निरीक्षकों को थानों और विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला आदेश के अनुसार, मॉविस टॉक को अपर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा और इन्दुमा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस लाइंस से संजय कुमार सिंह को इंदिरानगर, भानु प्रताप सिंह को बाजारखाला, ओम प्रकाश को इटौंजा, धर्मेंद्र सिंह भाटी को पारा और आनंद वीर को गुडंबा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, वीरेन्द्र सिंह को यूपी-112 में प्रभारी नियुक्त किया गया है। अविनाश कुमार और सत्य प्रकाश को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 नवंबर को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के 56 निरीक्षकों का दूसरे जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में तबादला किया गया था। इनमें वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत कई जिले शामिल थे। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए पुलिस विभाग में यह प्रशासनिक फेरबदल किया जा रहा है।
थाना परसपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। दिनांक 26.11.2026 को वादी लल्ला यादव पुत्र शिव बहादुर यादव, निवासी ग्राम शुकई नायब पुरवा, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी के पिता शिव बहादुर यादव एवं भाई मंशाराम को खेत में काम करते समय गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा व सरिया से मारपीट की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 29.11.2026 को थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. नरेश उर्फ रामनरेश यादव पुत्र कन्धई उर्फ कन्हैयालाल एवं 2. सुखदेव पुत्र राजेन्द्र उर्फ इन्दर निवासीगण ग्राम रामबली कम्हरियापुर, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा को बेनीसिंह पुरवा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा एवं सरिया के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के डर से भागते समय उक्त सामान अंधेरे में किसी नाले में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया
परिवार परामर्श केंद्र गोण्डा में पारिवारिक विवादों की सुनवाई कर 01 प्रकरण में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा। आज जनपद गोण्डा स्थित परिवार परामर्श केंद्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) में पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान पति-पत्नी एवं अन्य पारिवारिक पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया।परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यगण एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोनों पक्षों के बीच आपसी संवाद स्थापित कर पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया। सुनवाई के दौरान 01प्रकरण में सुलह-समझौता कराया गया।

*परिवार परामर्श केंद्र में उपस्थित सदस्यगण एवं अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-*
1.  शशि कुमार भारती
2.गंगाधर शुक्ला
3. संतोष ओझा
4.   यशोदानंद त्रिपाठी

*अधिकारी/कर्मचारीगण-*
1. म0उ0नि0 प्रतिभा सिंह (महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी)
2. म0का0 कुसुम यादव
3. का0 प्रभात दीक्षित
4. म0का0 अनुप्रिया सिंह
कार की टक्कर से रेहड़ा चालक घायल

(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर )
मीरापुरः गांव सिकरेड़ा के निकट एक कार चालक ने रेहड़े में टक्कर मार दी। इससे रेहड़ा चालक घायल हो गया।
इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गांव जमालपुर बांगर निवासी पप्पू शनिवार की शाम गांव की ओर से रेहड़ा लेकर आ रहा था। तभी एक कार चालक ने रेहड़े में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
---
खेत में अजगर निकलने से भगदड़ मची
मीरापुरः शनिवार की सुबह गांव मुझेडा में सज्जाद हैदर के खेत में गन्ना छिलाई का कार्य हो रहा था। इस दौरान खेत से गन्ने काटते समय एक अजगर दिखाई देने से मौके पर खलबली गची। सूचना पर वनरक्षक लताफत टीम के साथ मौके पर पहंुचे तथा कडी मश्क्कत कर अजगर को पकड़कर सिकरेडा स्थित नर्सरी में छोड़ दिया। जिसके बाद किसानों ने गन्ना छिलाई का काम पुनः शुरू किया।
---
रोड़वेज में ट्रक की साइड लगने से चीख पुकार मची
मीरापुरः मेरठ से बिजनौर जा रही रोडवेज में एक अनियंत्रित ट्रक ने साइड मार दी। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गयी। बस चालक ने थाने पहंुचकर तहरीर दी।
मेरठ के गांव झुनझुनी निवासी चालक सुनील ने दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार की दोपहर मेरठ डिपो की रोडवेज बस में सवारी लेकर बिजनौर जा रहा था। आरोप है कि कैथोड़ा के निकट सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने रोडवेज में साइड मार दी। सवारियों के अनुसार इस दौरान रोडवेज पलटने से बच गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। आरोप है कि साइड लगने से बस में काफी नुकसान हो गया।
पुरानी रंजिश में घर के बाहर नाली साफ कर रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर ) मीरापुर। घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मीरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव खेड़ी सराय निवासी नासिर पुत्र उस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 नवंबर को वह अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते इरशाद पुत्र फरमान, पप्पू पुत्र फरमान, अफजाल पुत्र समीर और बिलाल पुत्र अफजाल निवासी खेड़ी सराय हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
लखनऊ में शादी से इनकार पर युवती पर एसिड अटैक, चाकू से हमला
हुसैनगंज में रिश्तेदार पर युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप
बचाव में आए परिजनों को भी चाकू से किया घायल
आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना हिरासत में, ट्रामा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर रिश्तेदार ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। बीच-बचाव करने आए परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि देर रात पुलिस की जांच में पता चला है कि तौसीफ उर्फ मुन्ना नाम का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार की बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा था जबकि लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती थी। आरोपित युवक तेजाब लेकर घर पहुंचा और लड़की पर फेंक दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार ने विरोध किया तो आरोपित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें लड़की के परिजन घायल हाे गये। इस मारपीट में आरोपित तौसीफ उर्फ मुन्ना को भी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए प्रकरण की जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा नेता रमेश कुमार मिश्र के पिता हुबनाथ मिश्र का निधन
जौनपुर। मीरा भायंदर भाजपा के जिला सचिव रमेश कुमार मिश्र के पिता हुबनाथ मिश्र का 95 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव पचवल, मडियाहूं में निधन हो गया। वे व्यक्तित्व धार्मिक प्रवृत्ति के दयालु व्यक्ति थे। अपने पीछे तीन बेटे राम प्रसाद मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, रमेश कुमार मिश्र तथा दो बेटी,नाती,पोतों से भारत पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता, स्थाई समिति सभापति हंसमुख गहलोत, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह, भाजपा नेता सुरेश सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, समाजसेवी राजेश मिश्र, राधेश्याम मिश्र, एडवोकेट डीके पांडे, परिवहन समिति सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा,जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे,  परिवहन सदस्य सुरेश दुबे, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
जौनपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,भारी संख्या में शामिल हुए नागरिक
जौनपुर। दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सोशल वर्क विभाग गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की ओर से रविवार, 29 नवंबर को नगर पालिका परिषद टाउन हाल मैदान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और अन्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के संचालन के लिए जिला चिकित्सालय जौनपुर के ब्लड सेंटर की टीम भी तैनात रही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से 21 नवंबर को जारी आदेश के तहत चिकित्साधिकारी डॉ. अर्पित प्रताप सिंह, डॉ.साकेत कुमार प्रधान, दीक्षा राय स्टाफ नर्स, अजय कुमार एस.एल.ए., चंद्र प्रकाश सिंह एल.टी., रवि प्रकाश यादव एल.टी.,दशरथ यादव एवं.टी., अतुल कुमार वाहन चालक सहित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। आयोजन में हाफिज फहद अत्तारी, गुफरान अत्तारी, हाफिज जावेद अत्तारी, जावेद भाई, तय्यब अत्तारी, आसिम अत्तारी, हाफिज कलीम अत्तारी, इस्तियाक अत्तारी, फहीम अत्तारी और इरशाद इमाम साहिब सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए अधिक से अधिक लोगों से भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।