एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा,नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर
बीएलओ के साथ बूथों पर पहुंचकर फॉर्म-6,7 एवं 8 की प्रक्रिया का किया निरीक्षण

**बलरामपुर।** विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 294 बलरामपुर विधानसभा के एमपीपी इंटर कॉलेज में भाग संख्या 120,121,122,123 एवं 124 के बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑब्जर्वर गौरव श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी मनोज कुमार,उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह,तहसीलदार सदर शशांक शेखर मिश्र,नायब तहसीलदार राजेश यादव एवं लेखपाल पुनीत मिश्र के साथ बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए **फॉर्म-6,अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8** की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। साथ ही पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने एवं त्रुटियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी **डीपी सिंह बैस** ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने,अपात्र नामों को हटवाने तथा विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का आधार हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस दौरान बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से नाम जोड़ने,नाम हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
Mirzapur: जसोहर पहाड़ी में कार चोरी का प्रयास, मकान मालिक और बेटे ने चोर को पकड़ा
गाड़ी बैक गियर में डालते ही बजा हॉर्न, नींद खुलने पर रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोहर पहाड़ी निवासी अनवर अली के घर में घुसकर कार चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को मकान मालिक और उनके बेटे ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना उस समय हुई जब चोर घर के अंदर खड़ी बैगनआर कार को लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था। कार बैक गियर में डालते ही हॉर्न बजने लगा, जिससे अनवर अली की नींद खुल गई। हॉर्न की आवाज सुनकर अनवर अली को लगा कि शायद घर में किसी की तबीयत खराब है और उनका बेटा गाड़ी लेकर निकल रहा है। वह गाड़ी के पास पहुंचे तो ड्राइविंग सीट पर बेटे की जगह दूसरा व्यक्ति बैठा मिला। उन्होंने बेटे को आवाज देकर बुलाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर आरोपी को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद  डायल112 को  सूचना दी गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास जौनपुर नम्बर की पैशन प्रो बाइक भी घर के बाहर कुछ दूर पर खड़ी मिली है आशंका की जा रही है कि इसके साथ एक साथी और भी था जो शोर मचने पर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद अपने साथ ले गई।
बताते चलें कि रात्रि पुलिस की गश्त न होने का फायदा उठाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों एवं मुख्य मार्ग वाले स्थलों पर मौसम बदलते हुए चोरो अपराधियों की सक्रीयता बढ़ने लगी है।
मिर्ज़ापुर हादसा: फॉलोअप रात भर चलता रहा राहत एवं बचाव कार्य, तीन की मौत, तीन घायल, परिजनों की चीख-पुकार से सड़क पर सुनाई देती रही चीत्कार
मिर्ज़ापुर। यूपी के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हाइवा ट्रेलर ऑटो पर पलट जाने से अबतक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन के नीचे दबे तीन लोगों के शव को बाहर निकाल चुकी है। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी होते ही सीओ चुनार गायत्री यादव, एसडीएम चुनार अनेग सिंह सहित अन्य राहत बचाव कार्य में ग्रामीणों के साथ जुटे रहे। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा है। काफी प्रयास के बाद आवागमन प्रारंभ कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के मुताबिक शनिवार, 28 नवंबर 2026 को समय करीब 20:30 बजे अदलहाट की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही राखड़ लदा ट्रेलर वाहन संख्या-BR24GD3565 अनियंत्रित होकर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास सड़क किनारे पलट गई जिससे सड़क किनारे खड़ी ऑटो वाहन संख्या अज्ञात ट्रेलर के नीचे आ गई, सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष अदलहाट मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें अब तक 3 लोगों कि दुःखद मृत्यु हो गयी है तथा 3 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया है। ऑटो में सवार चुलबुल पुत्र मोहम्मद अकरम 14 वर्ष, शहादत पुत्र मो. अकरम 18 वर्ष निवासीगण फरीदपुर अदलहाट (मीरजापुर) व ऑटो चालक बाबू सोनकर पुत्र लक्ष्मण निवासी कोदोपुर चुंगी थाना रामनगर (वाराणसी) 32 वर्ष घायल हो गए एवं मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना थाना लंका जनपद (वाराणसी) 52 वर्ष, अंजाना पुत्र अज्ञात निवासी रमना थाना लंका जनपद (वाराणसी) व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात 35 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस मीरजापुर भेजवाया गया। दुर्घटनाकृत वाहन व उसके चालक को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
*बहुभोज से लौटते वक्त हुआ हादसा*
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मृत अंजना  53 वर्ष रमना, वाराणसी में किराए के मकान में रहती थी। वहीं मृतक मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना वाराणसी 56 वर्ष वाराणसी अपने घर लौट रहे थे, जिनकी घर पहुंचने से पहले ही सांसें सदैव के लिए थम गई। दोनों की पहचान देर रात परिजनों ने मौके पर पहुंचकर फोटो से पहचान की है।
*अत्यधिक ओवरलोडिंग और अनियंत्रित रफ्तार बन रहा काल*
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बड़े वाहनों की अनियंत्रित अत्यधिक रफ्तार और ओवरलोडिंग जानलेवा साबित होती आई है। बावजूद इसके नियंत्रण के उपाय नहीं किया जा रहे हैं। आबादी एवं मोड़ वाले मार्ग पर अत्यधिक अनियंत्रित रफ्तार और ओवरलोडिंग घातक बन रही है बावजूद इसके कोई भी अभी तक ठोस पहल नहीं की जा सकी है। परिणाम यह है कि आए दिन हादसे दर हादसे होते जा रहे हैं, जिसमें व्यापक पैमाने पर जनधन की हानि होने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित होता आया है। शनिवार की रात हुआ दर्दनाक हादसा भी इसी का एक हिस्सा बताया जा रहा है।
व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हुई युवा व्यापार शक्ति,
ग्रीन एप्पल में सैकड़ों व्यापारियों ने लिया संगठन की मजबूती का संकल्प, मीनाक्षी स्वरूप ने दिलाई शपथ आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर में व्यापारियों की एकजुटता और युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने नगर कार्यकारिणी और नगर युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। 28 नवंबर को ग्रीन एप्पल में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए मजबूत युवा टीम तैयार की गई है। अब किसी अधिकारी को व्यापारी का उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने जल्द ही नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की हरी झंडी के साथ युवाओं की बड़ी रैली निकालने की घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहे। मीनाक्षी स्वरूप ने आर्यन शर्मा, मयंक मित्तल, उज्जवल और विनय प्रताप सहित युवा व्यापारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी, जबकि कृष्ण गोपाल मित्तल ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग उठाई। वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने जीएसटी में व्यापारियों को राहत दी है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
जौनपुर में 50 हजार का इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे गिरफ्तार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। वह कई जिलों में अवैध तमंचा और पिस्टल की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ जौनपुर, प्रयागराज और मीरजापुर में आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।

24 अगस्त 2026 को मछलीशहर पुलिस ने पुराफगुई नहर पुलिया (प्राइवेट बस अड्डे) के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार शिव प्रकाश मिश्रा, मनकामेश्वर मिश्रा और प्रियांशु शुक्ला को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चार देशी तमंचे, चार देशी पिस्टल, छह मोबाइल फोन और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई थीं।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपिताें ने मीरजापुर निवासी सुनील दुबे का नाम बताया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सुनील ही उन्हें बिक्री के लिए अवैध असलहे उपलब्ध कराता था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे आठ सितंबर को डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था।

शनिवार को एसटीएफ वाराणसी की फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और उपनिरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव को सूचना मिली कि सुनील मछलीशहर से प्रयागराज जाने वाला है। इस पर एसटीएफ ने मछलीशहर पुलिस के उपनिरीक्षक शिवकुमार सिंह की टीम के साथ पुराफगुई नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पिस्टल करीब 30 हजार रुपये और तमंचा पांच हजार रुपये में बेचता था। पुलिस से बचने के लिए रात के समय सुनसान रास्तों का इस्तेमाल करता था। घटना के दिन वह बंधवा में पहले बेचे गए असलहों की रकम लेने आया था। रकम नहीं मिलने पर प्रयागराज जाने के लिए साधन तलाश रहा था।

गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते न्यायालय में पेश किया है। उसके खिलाफ मछलीशहर के अलावा प्रयागराज के नैनी और मिर्जापुर के कछवां थाने में आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
स्काउट एवं गाइड अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम : चित्रसेन सिंह

जौनपुर। सीताराम सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, त्रिकौलिया, खुटहन में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन दिवस पर छात्र-छात्राओं ने अद्भुत उत्साह, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए स्वयं टेंट लगाए, सभी व्यवस्थाएँ संभालीं तथा मिलकर नाश्ता एवं भोजन तैयार कर अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकगणों को प्रेमपूर्वक परोसा। बच्चों की आत्मनिर्भरता, सहयोग एवं सेवा भावना ने पूरे विद्यालय परिसर में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल द्वारा सम्मानित एवं  स्काउट-गाइड मुख्य आयुक्त रणजीत सिंह  तथा मुंबई के उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चित्रसेन सिंह उपस्थित रहे। चित्रसेन सिंह ने कहा कि स्काउट और गाइड बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज, खानबडेपुर के प्रबंधक एवं बसपा नेता मोहम्मद तनवीर हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के संचालक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिपिन कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक कृष्णा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, दो महिलाओं समेत चार की मौत
मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर आमने-सामने टकराए दोनों वाहन

बस में सवार 11 अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं,हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट क्षेत्र में शनिवार सुबह मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर ग्राम लदावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार 11 अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो की बस संख्या (यूपी 78 एलएन 7524) छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। ग्राम लदावली के पास सामने से गन्ने की खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की चालक साइड टकराने के कारण बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे में छजलैट के ग्राम सद्दूपुरा निवासी जॉनसन मसीह की पत्नी अर्चना (30) और उनके पांच वर्षीय बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा बिजनाैर निवासी लोकेंद्र (50) और दीपा उर्फ दीपिका चौहान (30) ने भी दम तोड़ दिया। जॉनसन मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची छजलैट पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे की सूचना पर उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू और क्षेत्राधिकारी कांठ अभिनव द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि अन्य घायलों काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।-
कन्नौज पहुंचे भाजपा के मंत्री असीम अरुण ने दिए बड़े बयान
अखिलेश यादव के घोषणा-पत्र को मंत्री असीम अरूण ने कहा कि यह ढकोसला पत्र जारी हुआ है जो किसी नौसिखिएने बनाकर तैयार किया है, यह हास्यास्प्रद किस्म का ढकोसला पत्र है

पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार

अखिलेश यादव के जारी घोषणां पत्र को लेकर भाजपा के मंत्री असीम अरूण ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि अखिलेश यादव को जो यह ढकोसला पत्र जारी हुआ है मुझे लगता है किसी बहुत ही नौसिखिए ने बना करके तैयार किया है। मै देख रहा था कि सामाजिक न्याय जो है उसमें जैसे इन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत बजट तय किया जाएगा अनुसूचित जाति, जनजाति के ऊपर योगी जी की सरकार ने 22 प्रतिशत एससी के लिए और 2 प्रतिशत एसटी के लिए 24 परसेंट पहले से व्यय किया जा रहा है, यानि उनका कहना है कि इसको कम कर देंगे। किसी अज्ञानी ने, नौसिखिए ने घोषणा पत्र तैयार किया है। मै इसका पूरा विश्लेषण करके अपने विभाग के हिसाब से भी अभी जारी करूंगा। मुझे लगता है कि यह हास्यास्प्रद किस्म का ढकोसला पत्र है। एक-एक विभाग को देखें जो काम योगी जी कर चुके है वह कह रहे है कि अब हम करेंगे और जो कह रहे है कि हम 10 लाख या 15 लाख लोगों को नौकरी देंगे तो उसका विश्लेषण देखा जा रहा है कि उसके लिए बजट को 15-20 परसेंट बढ़ाना पड़ेगा, तो यह भी बताइये कि वह टैक्स रेवन्यू कहां से आने वाली है। इस प्रकार के झांसे में उत्तर प्रदेश की जनता न पहले आई है, न इस बार आएगी। ओवैसी की बी टीम के बारे में कहा कि हमारी बी टीम तो नहीं है वह, इसका जवाब ओवैसी ही दे सकते है।

महिला आरक्षण को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरूण ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य है, मै प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद देता हूँ  हमारी बहनों को उनका अधिकार मिलेगा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी किसी तरह से इसको टालने के चक्कर में है, 29 तक टालो बीच में देखेंगे कुछ और टाल देंगे लेकिन अब ऐसा नहीं है। 2029 के चुनाव से पहले ही पूरी आशा है पूरा विश्वास है कि डिफनेसन भी होगा और महिलाओं के लिए आरक्षण भी होगा। हम अपनी बहनों को उनका पूरा अधिकार दिलवाएंगे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाएं, कोई पात्र नागरिक मतदाता बनने से न छूटे : डीएम
*डीएम  ने विधानसभा मेहनौन एवं गोण्डा के सुपरवाइजरों के साथ की समीक्षा बैठक*


*रविवार को सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश*

*गोण्डा 28 नवम्बर 2026* -  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला पंचायत सभागार में विधानसभा मेहनौन एवं गोण्डा के सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं, महिलाओं एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नामों को हटाने तथा संशोधन की प्रक्रिया प्रभावी ढंग से पूरी कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतिम समय में एक साथ बड़ी संख्या में फार्म जमा कराने की स्थिति न आने पाए। इसके लिए अभी से अभियान में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से फार्म प्राप्त किए जाएं। रविवार को जनपद के प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। सुपरवाइजर स्वयं इसकी निगरानी करें और बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्यों का नियमित सत्यापन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सभी निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय और सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए जनपद गोण्डा को प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सदर उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों के संशोधन के लिए 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

*पात्र नागरिक बूथ पर पहुंचकर करा सकेंगे पंजीकरण, बीएलओ प्राप्त करेंगे दावे और आपत्तियां*

*गोण्डा, 22 नवम्बर 2026* -  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शेष दो विशेष अभियान 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों तिथियों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

ऐसे पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। मृतक, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है।

नागरिक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित फार्म जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ECINET मोबाइल ऐप एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर एवं हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जनपद के समस्त राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से विशेष अभियान की तिथियों तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की निर्धारित अवधि में पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी अर्ह नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने, प्रविष्टियों की त्रुटियों को दूर कर