मिर्ज़ापुर हादसा: फॉलोअप रात भर चलता रहा राहत एवं बचाव कार्य, तीन की मौत, तीन घायल, परिजनों की चीख-पुकार से सड़क पर सुनाई देती रही चीत्कार
मिर्ज़ापुर। यूपी के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हाइवा ट्रेलर ऑटो पर पलट जाने से अबतक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन के नीचे दबे तीन लोगों के शव को बाहर निकाल चुकी है। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी होते ही सीओ चुनार गायत्री यादव, एसडीएम चुनार अनेग सिंह सहित अन्य राहत बचाव कार्य में ग्रामीणों के साथ जुटे रहे। राहत एवं बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा है। काफी प्रयास के बाद आवागमन प्रारंभ कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के मुताबिक शनिवार, 28 नवंबर 2026 को समय करीब 20:30 बजे अदलहाट की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही राखड़ लदा ट्रेलर वाहन संख्या-BR24GD3565 अनियंत्रित होकर अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ नारायणपुर के पास सड़क किनारे पलट गई जिससे सड़क किनारे खड़ी ऑटो वाहन संख्या अज्ञात ट्रेलर के नीचे आ गई, सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष अदलहाट मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसमें अब तक 3 लोगों कि दुःखद मृत्यु हो गयी है तथा 3 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया है। ऑटो में सवार चुलबुल पुत्र मोहम्मद अकरम 14 वर्ष, शहादत पुत्र मो. अकरम 18 वर्ष निवासीगण फरीदपुर अदलहाट (मीरजापुर) व ऑटो चालक बाबू सोनकर पुत्र लक्ष्मण निवासी कोदोपुर चुंगी थाना रामनगर (वाराणसी) 32 वर्ष घायल हो गए एवं मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना थाना लंका जनपद (वाराणसी) 52 वर्ष, अंजाना पुत्र अज्ञात निवासी रमना थाना लंका जनपद (वाराणसी) व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात 35 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस मीरजापुर भेजवाया गया। दुर्घटनाकृत वाहन व उसके चालक को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
*बहुभोज से लौटते वक्त हुआ हादसा*
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मृत अंजना 53 वर्ष रमना, वाराणसी में किराए के मकान में रहती थी। वहीं मृतक मोहन राजभर पुत्र गुल्लू राम निवासी रमना वाराणसी 56 वर्ष वाराणसी अपने घर लौट रहे थे, जिनकी घर पहुंचने से पहले ही सांसें सदैव के लिए थम गई। दोनों की पहचान देर रात परिजनों ने मौके पर पहुंचकर फोटो से पहचान की है।
*अत्यधिक ओवरलोडिंग और अनियंत्रित रफ्तार बन रहा काल*
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बड़े वाहनों की अनियंत्रित अत्यधिक रफ्तार और ओवरलोडिंग जानलेवा साबित होती आई है। बावजूद इसके नियंत्रण के उपाय नहीं किया जा रहे हैं। आबादी एवं मोड़ वाले मार्ग पर अत्यधिक अनियंत्रित रफ्तार और ओवरलोडिंग घातक बन रही है बावजूद इसके कोई भी अभी तक ठोस पहल नहीं की जा सकी है। परिणाम यह है कि आए दिन हादसे दर हादसे होते जा रहे हैं, जिसमें व्यापक पैमाने पर जनधन की हानि होने के साथ-साथ आवागमन भी बाधित होता आया है। शनिवार की रात हुआ दर्दनाक हादसा भी इसी का एक हिस्सा बताया जा रहा है।![]()
![]()
![]()

मिर्ज़ापुर। यूपी के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर के सिकिया गांव के पास हाइवा ट्रेलर ऑटो पर पलट जाने से अबतक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन के नीचे दबे तीन लोगों के शव को बाहर निकाल चुकी है। ऑटो में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।







आशीष कुमार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी असलहा तस्कर सुनील दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। वह कई जिलों में अवैध तमंचा और पिस्टल की सप्लाई करता था। उसके खिलाफ जौनपुर, प्रयागराज और मीरजापुर में आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर आमने-सामने टकराए दोनों वाहन
अखिलेश यादव के घोषणा-पत्र को मंत्री असीम अरूण ने कहा कि यह ढकोसला पत्र जारी हुआ है जो किसी नौसिखिएने बनाकर तैयार किया है, यह हास्यास्प्रद किस्म का ढकोसला पत्र है
ओवैसी की बी टीम के बारे में कहा कि हमारी बी टीम तो नहीं है वह, इसका जवाब ओवैसी ही दे सकते है।
*डीएम ने विधानसभा मेहनौन एवं गोण्डा के सुपरवाइजरों के साथ की समीक्षा बैठक*
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1