अराइज इंडिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के शिक्षण संस्थान अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल ने अपना सातवां वार्षिकोत्सव एराइज फेस्ट 2026 धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया उसके उपरांत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया बच्चों ने शुभ स्वागतम्, जंगलम मंगलम, डोरेमॉन,ओशियन कल्चर, सनफ्लावर,साउथ इंडियन डांस , ऑन द फ्लोर, मुन्ना भाई - क्या बनोगे , नेताजी -सुभाष चंद्र बोस, हिंदी स्किट, पंच तत्र, ज्ञान की रोशनी, दुर्गा स्तुति : एगिरी नंदनी , बिहू डांस , छत्रपति शिवाजी , सिविक सेंस , इंग्लिश स्किट - कंपोनेंट्स ऑफ़ सक्सेस, देवा श्री गणेश , सेव एनवायरनमेंट: एक सोच , सूफी डांस ,वोमेन एम्पावरमेंट : किरण बेदी , भक्त प्रह्लाद : नरसिम्हा एक्ट , वंदे मातरम् , साइबर सिक्योरिटी , वोमेन क्रिकेट टीम , गुरु शिष्य: एकलव्य , कश्मीर : द हेवन ऑन अर्थ , इनक्रेडिबल इंडिया की शानदार प्रस्तुति की जिसकी उपस्थित लोगों के द्वारा अत्यधिक सराहना की गई थी। इस मौके पर कक्षा 10 और कक्षा बारह के सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र एवम 5100, 7000 और 11000 का कैश रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम क मुख्य एंकर सारा, अंजशा, अंशिका, इल्मा यूनुस के साथ साथ विद्यालय की शिक्षिका मिस सुष्मिता थीं ।
स्कूल के निदेशक बीरेंद्र पुरी, हरिनाम सिंह, निशिथ गोयल ने आगुंतकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक डॉक्टर हर्ष पुरी, अदिति टंडन, और प्रिंसिपल श्रीमती कमल शर्मा ने सभी अभिभावकों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संस्कार मेहरोत्रा,अंशिका, नीलम तिवारी ,अंकिता गुप्ता, शेफाली , शिवांगी , चंचल , आर.के सर, शिव मोहन सर, अपराजिता, सुरभि , गरिमा , तृप्ति , सिद्धार्थ, सिवेंदु, अर्पिता आदि की प्रमुख भूमिका रही ।
Nov 28 2026, 19:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k