मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं त्रुटियों के संशोधन के लिए 28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान

*पात्र नागरिक बूथ पर पहुंचकर करा सकेंगे पंजीकरण, बीएलओ प्राप्त करेंगे दावे और आपत्तियां*

*गोण्डा, 22 नवम्बर 2026* -  भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शेष दो विशेष अभियान 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों तिथियों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

ऐसे पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है और अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। मृतक, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जा सकता है।

नागरिक संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, पदाभिहित अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित फार्म जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ECINET मोबाइल ऐप एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर एवं हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने जनपद के समस्त राजनैतिक दलों से अपील की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से विशेष अभियान की तिथियों तथा दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की निर्धारित अवधि में पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें। पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी अर्ह नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने, प्रविष्टियों की त्रुटियों को दूर कर
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-*

गोण्डा। वादी द्वारा थाना खरगूपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 22.11.2026 को उनकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री घर से खेत की तरफ शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अभियुक्त संजय कुमार सोनकर पुत्र सदानन्द उर्फ नन्दाम निवासी ग्राम तेलईपुरवा, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा बुरी नीयत से किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो अभियुक्त मौके से फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पर मु0अ0सं0 293/2026 धारा 75/76 बीएनएस व 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 28.11.2026 को थाना खरगूपुर के उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी मय हमराह हे0का0 संतोष कुमार यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त संजय कुमार सोनकर खरगूपुर बस स्टैण्ड के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वितरित किए गए हेलमेट, यातायात नियमों के पालन के प्रति किया गया जागरूक

गोण्डा। आज दिनांक 28.11.2026 को यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत गोण्डा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात द्वारा कर्मचारियों को हेलमेट प्रदान किए गए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं तथा यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साथ ही वाहन चलाते समय आवश्यक प्रपत्र अपने पास रखें एवं वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। गोण्डा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन अपनी आदत में शामिल करें तथा स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करें।
रिश्वतखोरी और अवैध वसूली की शिकायतों पर एसपी ने 47 पुलिसकर्मियों काे किया लाइन हाजिर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रिश्वतखोरी और अवैध वसूली की शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने गोपनीय जांच के बाद शुक्रवार देररात विभिन्न थानों में तैनात 47 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को एसपी ने गंभीरता से लिया था। इसके बाद गोपनीय स्तर पर जांच कराई गई। जांच में चिह्नित पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटाकर पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया है।

इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी और आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं। जारी आदेश में उनके नाम और पूर्व तैनाती का विवरण भी दिया गया है। कार्रवाई की सूची में मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय, विपुल कुमार राय, अमलेश कुमार सिंह, पंकज पुरी, बलवन्त सिंह, अखिलेश सिंह, शिवाकान्त पाठक, विजय कुमार दूबे, ओम प्रकाश मिश्रा, मानस कुमार तिवारी, लव कुमार सिंह, दिनेश कुमार सरोज, राजकुमार यादव, संदीप सिंह, राकेश कुमार, श्रीप्रकाश तिवारी, अनुज प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह और अनिलेंद्र प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसके जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि विभाग में भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अनुशासनहीनता की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
पौधरोपण, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के कार्यों की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : जिलाधिकारी

*गंगा में गिरने वाले नालों के प्रदूषण, जल गुणवत्ता एवं मानव-बंदर संघर्ष की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर जोर*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पौधरोपण, गंगा संरक्षण, जल प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा नदी में गिरने वाले झिरिया/गोपीगंज नाले से संबंधित जल गुणवत्ता रिपोर्ट, प्रदूषण के प्रमुख कारणों तथा नाले के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों के संचालन, अपशिष्ट जल उत्पादन एवं उसके शोधन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी से आवश्यक सूचनाएं मांगी गई हैं।

इसके अतिरिक्त गंगा की सहायक नदियों वरुणा एवं मोरवा में गिरने वाले नालों के बायोरिमेडिएशन कार्यों तथा गंगा नदी की अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम जल गुणवत्ता की सितंबर 2026 की विश्लेषण रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में बंदरों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं मानव-बंदर संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित जनपद स्तरीय समिति तथा उसकी कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष तथा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को सदस्य सचिव नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से मानव-बंदर संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी विभागों एवं नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधों का संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, जल प्रदूषण पर नियंत्रण एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अराइज इंडिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के शिक्षण संस्थान अराइज इंडिया पब्लिक स्कूल ने अपना सातवां वार्षिकोत्सव  एराइज फेस्ट 2026 धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से किया गया उसके उपरांत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया बच्चों ने शुभ स्वागतम्, जंगलम मंगलम, डोरेमॉन,ओशियन कल्चर, सनफ्लावर,साउथ इंडियन डांस , ऑन द फ्लोर, मुन्ना भाई - क्या बनोगे , नेताजी -सुभाष चंद्र बोस, हिंदी स्किट, पंच तत्र, ज्ञान की रोशनी, दुर्गा स्तुति : एगिरी नंदनी , बिहू डांस , छत्रपति शिवाजी , सिविक सेंस , इंग्लिश स्किट - कंपोनेंट्स ऑफ़ सक्सेस, देवा श्री गणेश , सेव एनवायरनमेंट: एक सोच , सूफी डांस ,वोमेन एम्पावरमेंट : किरण बेदी , भक्त प्रह्लाद : नरसिम्हा एक्ट , वंदे मातरम् , साइबर सिक्योरिटी , वोमेन क्रिकेट टीम , गुरु शिष्य: एकलव्य , कश्मीर : द हेवन ऑन अर्थ , इनक्रेडिबल इंडिया की शानदार प्रस्तुति की जिसकी उपस्थित  लोगों के द्वारा अत्यधिक सराहना की गई थी। इस मौके पर कक्षा 10 और कक्षा बारह के सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स  को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए  प्रशस्ति पत्र एवम 5100, 7000 और 11000 का कैश रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम क मुख्य एंकर  सारा, अंजशा, अंशिका, इल्मा यूनुस के साथ साथ विद्यालय की शिक्षिका मिस सुष्मिता थीं ।
स्कूल के निदेशक बीरेंद्र पुरी,  हरिनाम सिंह,  निशिथ गोयल ने आगुंतकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक डॉक्टर हर्ष पुरी,  अदिति टंडन, और प्रिंसिपल श्रीमती कमल शर्मा  ने सभी अभिभावकों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संस्कार मेहरोत्रा,अंशिका, नीलम तिवारी ,अंकिता गुप्ता, शेफाली , शिवांगी , चंचल , आर.के सर, शिव मोहन सर, अपराजिता, सुरभि , गरिमा , तृप्ति , सिद्धार्थ, सिवेंदु, अर्पिता आदि की प्रमुख भूमिका रही ।
आभा सिंह जन्मदिवस पर स्वस्थ जीवन, अनुशासन और अखाड़ा संस्कृति के संवाहक बच्चों का हुआ सम्मान
मीरजापुर। आभा फाउंडेशन की संस्थापक स्वर्गीय आभा सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर बाबू किशन प्रसाद के अखाड़ा में उन होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया जो नियमित व्यायाम, अनुशासन और अपनी मेहनत से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी प्राचीन अखाड़ा संस्कृति और परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री एवं मकरीखोह वार्ड के सभासद अलंकार जायसवाल रहे। मुख्य अतिथि राजेश सिंह पटेल द्वारा बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि आज समाज का एक बड़ा वर्ग नशे जैसी बुराईयों की गिरफ्त में है ऐसे में यह बच्चे नशे से दूर रखकर अपने शरीर, स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के प्रति सजग है इनका समर्पण संयम और अनुशासन समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
प्रबंधक, सचिव आभा फाउंडेशन अमित श्रीनेत ने कहा की धर्मपत्नी स्वर्गीय आभा सिंह की स्मृति मे आयोजित यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि भी है और समाज के उन बच्चों के प्रति सम्मान भी, जो स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कहा
आभा फाउंडेशन का संकल्प है सेवा, संस्कार, स्वस्थ समाज और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करना। इस अवसर पर सम्मानित बच्चों के साथ कार्यक्रम में मुरलीधर, रामानंद, श्याम, बृजेश गुप्ता, राम सिंह, संदीप उपाध्याय, राजू लारा, अजय पाण्डेय, मनोज जायसवाल, पवन मालवीय, शिशिर मैनी आदि उपस्थित रहे।
मऊ: कोतवाल कमलकांत वर्मा और चौकी प्रभारी नूर आलम को दी गई भावभीनी विदाई, तबादले के बाद आयोजित हुआ समारोह
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को कोतवाल कमलकांत वर्मा एवं वलीदपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नूर आलम के तबादले के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को साल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह सहित कोतवाली के उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जिस भी जनपद में अपनी सेवाएं दें, स्वस्थ एवं कुशल रहें।
बताया गया कि कोतवाल कमलकांत वर्मा का स्थानांतरण वाराणसी जनपद के विद्युत थाने में हुआ है। उनके स्थानांतरण को लेकर आयोजित विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने अपने अनुभव साझा किए।

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, अजीत जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, आनंद गुप्ता सहित कोतवाली के समस्त उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लहरपुर के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज को मिली स्काउट-गाइड की प्रदेशीय मान्यता
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। स्थानीय आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज को प्रदेश द्वारा मिली स्काउट दल एवं गाइड कंपनी की मान्यता, दिया गया चार्टर प्रमाण पत्र। शनिवार को भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, के स्काउट दल एवं गाइड कंपनी को प्रदेश से प्राप्त चार्टर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट  अवधेश कुमार अवस्थी  को सहायक जिला आयुक्त स्काउट एवं सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट  मनोज कुमार यादव के द्वारा स्काउट दल एवं गाइड कंपनी का चार्टर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिससे विद्यालय को स्काउट गाइड गतिविधियों के संचालन हेतु आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई।
यह उपलब्धि भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त प्रभात कुमार आईएएस  सेवानिवृत्, प्रादेशिक सचिव  आनंद रावत ,प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट/गाइड  नौशाद अली सिद्दीकी एवं  रविंदर कौर सोखी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड, गरिमा पाल, रमेश वाजपेयी , जिला सचिव ऋषि कुमार मिश्रा,जिला आयुक्त स्काउट/गाइड  रूपेश अवस्थी एवं दीप्ति मिश्रा तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट/गाइड संजय कुमार, प्रसुनलता बाजपेयी,सहायक जिला आयुक्त स्काउट  मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संभव हुई।
इस अवसर पर मनीष पाण्डेय, विद्यालय की गाइड कैप्टन नीता सिंह, रमेशचंद्र मिश्र, विनोद शुक्ल, विजय निगम, शैल सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार पुरी ने भी  विद्यालय में स्काउट दल एवं गाइड कंपनी के गठन तथा चार्टर प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
करछना में राजस्व विभाग की अनदेखी से नाराज किसान, तीन गांवों में सरकारी जमीन पर कब्जा बरकरार
एसडीएम और तहसीलदार के बयान में विरोधाभास, एक ने कहा टीम गठित, दूसरे ने कहा कोई जानकारी नहीं

प्रयागराज


Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


करछना तहसील के तीन गांवों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला अब प्रशासन के लिए सवाल बन गया है। अखबारों में खबरें छपने, ज्ञापन देने और धरने के बाद भी राजस्व विभाग ने कब्जा हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सरकार के 90 दिन में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश का भी यहां कोई असर नहीं दिख रहा है।

मामला तालुका पनासा के ग्राम भिटरिया, पिपरांव और लोहारी से जुड़ा है। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह ने तीन नवंबर को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। इसके बाद 18 नवंबर 2026 को हजारों किसानों का काफिला जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कार्यालय की ओर बढ़ा। काफिला लेथेसी चौराहा से नैनी नए पुल तक पहुंचा, जहां अधिकारियों ने काफिले को रोककर दो दिन में समाधान का भरोसा दिया।किसान नेताओं ने अधिकारियों की बात मानकर मांग पत्र सौंपकर धरना स्थगित कर दिया था। साथ ही यह चेतावनी भी दी थी कि यदि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो और बड़ी संख्या में किसान जुटकर धरना देंगे और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। दो दिन की समय सीमा बीतने के बाद भी करछना एसडीएम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।एसडीएम और तहसीलदार के बयान में अंतर जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह ने फोन से करछना एसडीएम से बात की तो बताया गया कि करछना तहसीलदार द्वारा टीम गठित की गई है, जल्द निस्तारण हो रहा है। वहीं करछना तहसीलदार से प्रदेश महामंत्री ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस ने बात की तो बताया गया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों के अलग-अलग बयान से किसानों में असमंजस और आक्रोश बढ़ गया है।भिटरिया: नाली- चकरोड पर कब्जे से किसान परेशान
भिटरिया में नाली संख्या 117, 129, 152, 107 और चकरोड संख्या 123, 108, 116 पर अवैध कब्जा बताया जा रहा है। कब्जे के कारण किसानों को खेत तक आने-जाने और सिंचाई में दिक्कत हो रही है। शिकायतों के बाद भी नाली और चकरोड खाली नहीं कराए गए।पिपरांव: तालाब और खाद गड्ढे पर कब्जा पिपरांव में तालाब संख्या 50 और गड्ढा संख्या 81, 136 पर कब्जा बना हुआ है। खाद गड्ढे की जमीन घिरी होने से किसानों को खाद रखने की जगह नहीं मिल रही। तालाब पर कब्जे से गांव में जलभराव की समस्या और पशुओं के लिए पानी की दिक्कत बढ़ गई है।लोहारी: चकरोड बंद होने से बढ़ा चक्कर लोहारी में चकरोड संख्या 74 पर कब्जा कायम है। चकरोड बंद होने से किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई बार आवेदन देने के बाद भी चकरोड खाली नहीं कराया गया।18 नवंबर के धरने में राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर कृष्णराज सिंह बैस, जिलाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी बानो, मण्डल महासचिव नागेन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल महासचिव अनिल शर्मा, मण्डल सचिव अमित सिंह, जिला महासचिव संकल्प सिंह, कोरांव से एक किसान नेता सहित हजारों किसान मौजूद थे। अब वादा पूरा न होने पर किसान नेता फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। आंदोलन को लेकर किसान नेताओं के बीच विचार विमर्श चल रहा है।