महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी गोंडा ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
गोंडा।आम आदमी पार्टी कार्यालय पर महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्षों, शिक्षा एवं सामाजिक समानता के विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, जिला महासचिव पंकज श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी दिलदार हुसैन, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू देवी जायसवाल सहित मेवालाल शुक्ला, सत्यम प्रकाश मौर्य, ज्ञानेंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, धनंजय मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, शैलेंद्र अवस्थी एवं यतेंद्र जी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने कहा कि"महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा जीवन वही है जो दूसरों के लिए जिया जाए। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त भेदभाव, अशिक्षा, अन्याय और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।वास्तव में, जो व्यक्ति समाज के लिए काम करता है, लोगों के लिए जीता है और जनहित को अपने जीवन का उद्देश्य बनाता है, उसे समाज सदियों तक याद रखता है। चाहे 200 वर्ष बीत जाएं, 400 वर्ष बीत जाएं या 1000 वर्ष, समाज उन्हीं लोगों को याद करता है जिन्होंने अपने जीवन में दूसरों के लिए कुछ किया हो। जो व्यक्ति केवल अपने लिए जीता है और केवल अपने स्वार्थ के लिए कार्य करता है, उसे समय के साथ समाज भुला देता है।हमें देश के महापुरुषों, समाज सुधारकों एवं क्रांतिकारियों को केवल उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर फूल चढ़ाकर याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। हमें स्वयं भी उनके संघर्षों और कार्यों से सीखना चाहिए तथा अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, योगदान और विचारों से परिचित कराना चाहिए। जब हम उनके यश, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे, तभी वे महापुरुष सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को अपने जीवन में उतारना, समाज में शिक्षा, समानता, भाईचारे और न्याय के लिए कार्य करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" पुष्पा शर्मा ने कहा:"महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को शिक्षा एवं सम्मान दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब हर व्यक्ति को समान अधिकार, शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिले। हमें उनके विचारों को अपनाकर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।"जिला महासचिव ने "महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जीवन सामाजिक जागरूकता, साहस और परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने उस दौर में शिक्षा और समानता की आवाज बुलंद की, जब समाज में अनेक कुरीतियां और भेदभाव व्याप्त थे। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए कार्य करने तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया।आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा ने कहा कि महापुरुषों के विचार तभी जीवित रहते हैं जब समाज उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता है।
Nov 28 2026, 18:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1