सपा-बसपा यानि दलितों पिछड़ों की एकजुटता प्रदेश नहीं देश का इतिहास बदल सकती है: आईपी रामबृज

इतिहास भूलकर कटुता रखने से नहीं होगा भला, कांशीराम और मुलायम सिंह यादव के सहयोग को याद रखने की अपील प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

एक ओर जहां डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रंगकर्मी रंगनिर्देशक समाजसेवी आईपी रामबृज ने शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा 'जन-मन का मेनिफेस्टो' के नाम से कल जारी किए गए प्रण-पत्र को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया, तो वहीं दूसरी ओर समाज के बुद्धिजीवी लोगों से आह्वान किया कि किसी भी राजनीतिक दल की आलोचना करने से पहले उसके इतिहास को भी पढ़ना और समझना चाहिए।आईपी रामबृज ने कहा कि जरा 1991 के इतिहास में चलिए जब बहुजन नायक कांशीराम इटावा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, तब तत्कालीन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनकी चुनावी राह आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कांशीराम को सहयोग दिया। उस चुनाव में कांशीराम ने जीत दर्ज की और पहली बार लोकसभा पहुँचे। यह जीत बहुजन आंदोलन के राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। आगे चलकर इसी आंदोलन ने मायावती सहित अनेक बहुजन नेताओं को राजनीतिक पहचान और नेतृत्व का मंच दिया। अब जरा सोचिए, अगर उस दौर में मुलायम सिंह यादव और कांशीराम के बीच राजनीतिक समझ और सहयोग नहीं बना होता, तो उत्तर प्रदेश की राजनीति का इतिहास कितना अलग होता। 1993 में दोनों नेताओं ने फिर हाथ मिलाया। दलितों और पिछड़ों की एकजुटता ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई तस्वीर पेश की। आज मुझे दुख होता है जब लोग इतिहास के इन महत्वपूर्ण अध्यायों को भूलकर एक-दूसरे के प्रति कटुता रखते हैं। मैं यह नहीं कहता कि समाजवादी पार्टी की हर बात सही है या उसकी आलोचना नहीं होनी चाहिए। हर दल से सवाल होना चाहिए, लेकिन ऐतिहासिक योगदान को भी निष्पक्षता से स्वीकार करना चाहिए। डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर मेरे लिए सामाजिक सम्मान और अधिकारों की प्रेरणास्रोत हैं। वहीं डॉ. राममनोहर लोहिया और मुलायम सिंह यादव की समाजवादी परंपरा में भी मेरा विश्वास है। मेरी इच्छा है कि दलित और पिछड़े समाज के बीच वह पुराना विश्वास फिर मजबूत हो। समाजवादी आंदोलन में दलित समाज को सम्मान, हिस्सेदारी और नेतृत्व मिले। हमें इतिहास को जातियों के बीच दीवार खड़ी करने के लिए नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को समझने के लिए पढ़ना चाहिए।मुलायम सिंह यादव और कांशीराम का राजनीतिक सहयोग इतिहास का हिस्सा है। उस सहयोग को याद रखना किसी पर एहसान मानना नहीं, बल्कि इतिहास के प्रति ईमानदार रहना है।
कैबिनेट मंत्री नन्दी की मां के निधन पर महिला मोर्चा टीम पहुंची आवास, मिथिलेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि

*चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मिलीं, कहा - मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति*

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ की मां के निधन की सूचना मिलने पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री मिथिलेश सिंह अपनी टीम के साथ प्रयागराज स्थित उनके आवास पर पहुंचीं।इस दौरान प्रवासी शर्मिला रजत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती सिंह, जिला उपाध्यक्ष रचना त्रिवेदी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर दिक्षित व आस्था मौजूद रहे।मिथिलेश सिंह ने उनकी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।उन्होंने कहा कि मां का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। उनका जीवन संस्कार, सेवा और ममता का प्रतीक था। उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहेगा।
मिथिलेश सिंह ने मां शीतला से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल दें।
मऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के शिविर में 242 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार, चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के तत्वावधान में शनिवार को स्टेशन रोड स्थित साइन सेवा सदन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में विभिन्न रोगों के लगभग 242 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

शिविर में कस्बे के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया, डॉ. उमेश सरोज, डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता, डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. भानु प्रताप सरोज सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में हड्डी रोग, हृदय रोग, बाल रोग तथा सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने अलग-अलग विभागों में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार सरोज ने बताया कि मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों सहित अन्य लोगों में जोड़ों का दर्द, कमर दर्द और साइटिका जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने समय पर जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह लेने और कैल्शियम की कमी सहित अन्य संभावित कारणों पर ध्यान देने की सलाह दी।

वहीं, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सरोज ने मरीजों को दांतों की नियमित सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद अच्छी तरह ब्रश करना और मुंह की साफ-सफाई बनाए रखना दांतों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में सहायक है।

इस अवसर पर भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज, अंकित गुप्ता, तेजनाथ मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, अंकित सरोज सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मऊ: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने एक दर्जन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान के प्रथम दिन शनिवार को उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों को ऑनलाइन किए जाने के कार्य का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। विशेष रूप से ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, उनका नाम अनिवार्य रूप से जुड़वाने की कार्रवाई की जाए।

एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने नगपुर, करहा, चिरैयाकोट समेत लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित पाए गए।

उन्होंने अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और मतदाता सूची को अद्यतन करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सतपाल सिंह, रोशन यादव समेत तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर टकेली की गुणवत्ता परखी, नेशनल असेसर ने किया मूल्यांकन

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर टकेली का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) के तहत नेशनल असेसर द्वारा गुणवत्ता मूल्यांकन सफलतापूर्वक हुआ संपन्न। शनिवार को असेसमेंट के दौरान CHO, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता का आकलन किया गया। साथ ही केंद्र पर उपलब्ध 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, सुविधाओं और निर्धारित गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीसीपीएम रिजवान-उल-हक, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अरविंद बाजपेयी, एचसीएल फाउंडेशन के जनपदीय प्रतिनिधि सुमंत कुमार दुबे, बीसीपीएम मनोज एवं बीपीएम गौरव सक्सेना मौजूद रहे।
सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के संजय शुक्ल के आवास पर धार्मिक आयोजन पर चर्चा
प्रतापगढ़। शुक्रवार को बिरौती स्थित प्रतापगढ़ परिवार के सदस्य श्री संजय शुक्ल के निज आवास पर मिलन समारोह एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने आत्मीय मुलाकात कर एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना। साथ ही सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। समारोह के दौरान पट्टी क्षेत्र के सदहा स्थित ऐतिहासिक श्री बाबा विशंभरनाथ धाम में प्रस्तावित भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। रामदेव पाण्डेय (मुन्ना पाण्डेय) के संयोजन में 27 जनवरी से 12 फरवरी 2027 तक वेद पारायण, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन प्रस्तावित है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, 1 फरवरी 2027 को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में संत-महात्माओं एवं धर्माचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। इस अवसर पर पंडित कमला शंकर मिश्र जी (पूर्व IRS), मातोश्री ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष मुन्ना पाण्डेय जी, सुरेंद्र पाण्डेय जी, लल्लन पाण्डेय जी, राजेश आर. पाण्डेय जी, अविनाश दिनेश पाण्डेय जी (पत्रकार व समाजसेवक),रविकांत पाण्डेय जी, अनिल सिंह जी, रमेश चंद्र तिवारी (शिक्षक), राजेश पाण्डेय जी (समाजसेवी), रमाकांत मिश्रा (प्रधान जी), सुरेंद्र कुमार पाण्डेय जी (पत्रकार, पट्टी), अंकित पाण्डेय जी (पत्रकार, पट्टी), सुमित शर्मा जी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह आत्मीयता, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी गोंडा ने दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
गोंडा।आम आदमी पार्टी कार्यालय पर महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्षों, शिक्षा एवं सामाजिक समानता के विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित, जिला सचिव पुष्पा शर्मा, जिला महासचिव पंकज श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी दिलदार हुसैन, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू देवी जायसवाल सहित मेवालाल शुक्ला, सत्यम प्रकाश मौर्य, ज्ञानेंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, धनंजय मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, शैलेंद्र अवस्थी एवं यतेंद्र जी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पण्डित ने कहा कि"महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा जीवन वही है जो दूसरों के लिए जिया जाए। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त भेदभाव, अशिक्षा, अन्याय और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।वास्तव में, जो व्यक्ति समाज के लिए काम करता है, लोगों के लिए जीता है और जनहित को अपने जीवन का उद्देश्य बनाता है, उसे समाज सदियों तक याद रखता है। चाहे 200 वर्ष बीत जाएं, 400 वर्ष बीत जाएं या 1000 वर्ष, समाज उन्हीं लोगों को याद करता है जिन्होंने अपने जीवन में दूसरों के लिए कुछ किया हो। जो व्यक्ति केवल अपने लिए जीता है और केवल अपने स्वार्थ के लिए कार्य करता है, उसे समय के साथ समाज भुला देता है।हमें देश के महापुरुषों, समाज सुधारकों एवं क्रांतिकारियों को केवल उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर फूल चढ़ाकर याद करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। हमें स्वयं भी उनके संघर्षों और कार्यों से सीखना चाहिए तथा अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, योगदान और विचारों से परिचित कराना चाहिए। जब हम उनके यश, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे, तभी वे महापुरुष सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को अपने जीवन में उतारना, समाज में शिक्षा, समानता, भाईचारे और न्याय के लिए कार्य करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।" पुष्पा शर्मा ने कहा:"महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को शिक्षा एवं सम्मान दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है जब हर व्यक्ति को समान अधिकार, शिक्षा और आगे बढ़ने का अवसर मिले। हमें उनके विचारों को अपनाकर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।"जिला महासचिव ने "महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जीवन सामाजिक जागरूकता, साहस और परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने उस दौर में शिक्षा और समानता की आवाज बुलंद की, जब समाज में अनेक कुरीतियां और भेदभाव व्याप्त थे। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।"
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए कार्य करने तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का संकल्प लिया।आम आदमी पार्टी, जनपद गोंडा ने कहा कि महापुरुषों के विचार तभी जीवित रहते हैं जब समाज उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करता है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक*

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं जननी सुरक्षा कार्यक्रमों की गहन समीक्षा, खराब प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार के निर्देश*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा एवं आयुष विभाग की बैठक जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए खराब प्रगति वाले इंडीकेटर्स पर विशेष ध्यान देने तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की टीम भावना के साथ स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यक्रमों में बेहतर कार्य कराये।
          जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान किए जाने की स्थिति में जनपद की 58वीं रैंक होने पर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित लाभार्थियों का भुगतान अभियान चलाकर तत्काल सुनिश्चित करें तथा एक-दो दिन के भीतर प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
           जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपदवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी एमओआईसी को निर्देशित किया कि जिन इंडीकेटर्स में अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लापरवाही अथवा उदासीनता किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना की प्रगति में तत्काल सुधार लाया जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करने तथा उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी एमओआईसी, आशा एवं एएनएम के साथ साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सघन समीक्षा करें। उन्होंने मातृ मृत्यु दर से संबंधित आंकड़ों एवं डेटा को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में किसी प्रकार की विसंगति नहीं होनी चाहिए तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर ही रिपोर्टिंग की जाए। उन्होंने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा करते हुए खराब स्थिति वाले भवनों एवं अन्य व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सभी पीएचसी एवं सीएचसी में ड्यूटी रूम सहित प्रत्येक स्थान पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी चिकित्सालयों में बायो-मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार एवं सुरक्षित ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
          समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लैब स्लैब एवं बेसिन की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सकों की उपस्थिति की नियमित जांच करने तथा उनके कार्य एवं दक्षता का सतत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यक्तिगत एवं टीम बेस्ड इंटेंसिवनेस बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया।
          जिलाधिकारी ने बैठक की कार्यवाही को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई है, उनकी कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या अगले दिन तक अनिवार्य रूप से उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।
         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला अस्पतालों के सीएमएस, सभी एसीएमओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा समस्त एमओआईसी उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव ने भदोही जेल का निरीक्षण किया:अनामिका चौहान ने बंदियों की समस्याएं जानीं, मुफ्त कानूनी मदद और सरकारी वकील की सुविधा बताई




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही की प्रभारी सचिव अनामिका चौहान ने शनिवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला न्यायाधीश और प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया।

अनामिका चौहान ने जेल में बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पात्र बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए मुफ्त सरकारी वकील दिया जाता है।

उन्होंने बंदियों को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने और जरूरत पड़ने पर मुफ्त कानूनी मदद लेने के लिए कहा। इस दौरान जेल में चल रहे प्रिजन लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बंदियों को दी जा रही कानूनी मदद की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने महिला बंदियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं व उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कानूनी समस्याओं पर सलाह दी और नियमों के मुताबिक मदद देने की बात कही।

निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, मुफ्त कानूनी मदद की पहुंच सुनिश्चित करना और जेल की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

इस मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह और भदोही के लीगल एड डिफेंस काउंसिल मौजूद रहे।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी से की औपचारिक भेंट
गोण्डा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, झंझरी इकाई के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झंझरी में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन से शिष्टाचार भेंट किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षक संगठन के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से विकासखंड में विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर निशा वर्मा, अश्विनी कुमार मिश्रा, रीना मिश्रा, पवन कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, विनय मिश्र, अर्चना पांडे, संगठन मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, विपिन कुमार कौशल, मोहम्मद रईस ,गरिमा पाण्डेय, सौरभ गुप्ता ,अतुल तिवारी, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।