कटोरा तालाब का नाम ‘झूलेलाल सरोवर’ रखने का विरोध, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
![]()
रायपुर- राजधानी के कटोरा तालाब का नाम बदलकर ‘झूलेलाल सरोवर’ किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नाम पट्टी से ‘झूलेलाल सरोवर’ नाम हटाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि नाम नहीं हटाया गया तो रायपुर जिला इकाई उग्र प्रदर्शन करते हुए नगर निगम का घेराव करेगी।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आगामी छठ पर्व से पहले प्रदेश के ऐतिहासिक तालाबों एवं नदी घाटों के मूल नामों और पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखने की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक जलस्रोतों के ऐतिहासिक नामों से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।
संगठन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न तालाबों और नदी घाटों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पहचान है। इनके नाम स्थानीय लोकसंस्कृति, परंपराओं और पूर्वजों की विरासत से जुड़े हैं। ऐसे में मूल नामों को बदलकर नए नाम देने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
संगठन की पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ पर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा पर्व है। छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोग भी पूरी श्रद्धा के साथ इसका आयोजन कर सकते हैं, लेकिन धार्मिक आस्था और पर्व के आयोजन के नाम पर यहां के पारंपरिक तालाबों एवं नदी घाटों की मूल पहचान बदलना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि छठ पर्व मनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जलस्रोतों एवं घाटों का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन उनके मूल नाम बदलकर ‘छठ घाट’ या अन्य नाम रखना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दृष्टि से उचित नहीं है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कहा कि प्रदेश के तालाब और नदी घाट केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़िया समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनकी मौलिक पहचान और पारंपरिक नामों को संरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी विरासत और इतिहास से परिचित रह सकें।
संगठन ने प्रशासन से प्रदेश के तालाबों एवं नदी घाटों के मूल नामों को बदलने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि कटोरा तालाब की नाम पट्टी से ‘झूलेलाल सरोवर’ नाम नहीं हटाया गया और ऐतिहासिक नामों को बदलने की कोशिश जारी रही, तो संगठन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता एवं मौलिक पहचान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।


रायपुर- भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा आज रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन के आधार पर कोयला एवं लिग्नाइट खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की कुल 50 पांच सितारा खदानों को सम्मानित किया गया। इनमें 15 भूमिगत (अंडरग्राउंड) तथा 35 ओपनकास्ट खदानें शामिल हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से सुरक्षित, कुशल, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल खनन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली खदानों के योगदान को मान्यता दी गई।
रायपुर- सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रायपुर में बी.एससी. नर्सिंग के विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने का मामला सामने आने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने इस मामले को गंभीरता से उठाया है। विद्यार्थियों से प्राप्त शिकायत के आधार पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने पहले शुक्रवार को स्वयं कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की थी और कॉलेज प्रबंधन को इस प्रकार की अतिरिक्त वसूली बंद करने की चेतावनी दी थी। वहीं आज उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत की और तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की।
रायपुर- छत्तीसगढ़ कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोरियाकला में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से कथित रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। छात्रों की इस समस्या को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की टीम ने कॉलेज पहुंचकर प्रबंधन से मुलाकात की और तत्काल अतिरिक्त वसूली बंद करने की मांग की।


रायपुर- सकारात्मक पत्रकारिता और समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रकाशित हो रहे दैनिक दबंग स्वर का छठवां स्थापना दिवस 25 अक्टूबर को रायपुर के वृन्दावन सभागृह में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वक्ता मंच द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर की 100 विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
रायपुर- मसीही समाज को संवैधानिक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को रायपुर में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जागरण जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल, रायपुर में होगा।
रायपुर- स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़, इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) से संबद्ध, ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ‘डिमांड डे’ मनाया। पत्रकारों ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन का पाठ किया गया। बाद में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा और राज्यपाल रमेन डेका को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अंबिकापुर- अम्बिकापुर-बनारस रोड को जोड़ने वाली डिगमा रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर इतने गड्ढे हो गए हैं कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। जर्जर सड़क के चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर बीते दिनों स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद गड्ढों को पाटने का काम किया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क पर गड्ढे फिर नजर आने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ अन्य राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खास बात यह है कि डिगमा रोड श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए प्रमुख पहुंच मार्ग है। ऐसे में विद्यार्थियों और कॉलेज आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव और क्रीड़ाधिकारी तिलकराज टोप्पो ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उपलब्धियों से अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इ
स अवसर पर एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर, कम्प्युटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Nov 28 2026, 15:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.3k