28 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी करेंगे कई प्रकल्पों को शिलान्यास और लोकार्पण, तैयारियां पूर्ण

लखनऊ / मथुरा,। दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में निर्मित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊ ग्राम, परखम, फरह में करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए गऊ ग्राम, परखम में तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। समिति द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए उनके स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के उदबोधन के लिए मंच और पंडाल बनकर तैयार हो गया है। वीआईपी लोगों, पत्रकार, विशिष्ट अतिथियों और आगंतुकों के लिए अलग- अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम परखम फरह में पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन, अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र और श्री नंदीश्वर छात्रावास (विधार्थी छात्रावास) का लोकार्पण करेंगे। आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय और पशु चिकित्सालय महाविद्यालय एवं कर्मचारी आवासीय परिसर (2 बीएचके) का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास, भारत सरकार होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

कार्यक्रम में परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज और आचार्य महामण्डलेश्वर, पंच दशनाम जूना अखाड़ा अवधेशानन्द गिरिजी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेश सोनी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे।

लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, केंद्रीय राज्यमंत्री, मत्स्य पालन एवं पशुपालन, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु आयुष मंत्री, स्वतंत्र प्रभार और धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास उपस्थित रहेंगें। इनके अलावा दिनेश कुलकर्णी अ.भा. संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ, डॉ. चिन्मय पंड्या , कुलाधिपति, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड, प्रवीण रामदास राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, विज्ञान भारती शामिल होंगे। दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, गऊ ग्राम, परखम, फरह को रंगाई- पुताई और साफ-सफाई कर तैयार कर दिया गया है। तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार ने बताया है कि कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आलम साहब को लेकर करौली शंकर कर रहे भ्रामक प्रचार, उनका वास्तविक नाम दशहरा दास था : महंत जगतार मुनि

आलम साहब मुस्लिम नहीं, हिंदू समाज से थे, अखाड़े में उनकी समाधि को मजार बताकर फैलाया जा रहा भ्रम

प्रयागराज। करौली शंकर आलम साहब के बारे में गलत जानकारी देकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। आलम साहब का वास्तविक नाम दशहरा दास था और वह मुस्लिम नहीं, बल्कि हिंदू समाज से थे। उनके नाम के साथ आलम जुड़ने की वजह उनके गांव का नाम था। यह बातें शुक्रवार काे श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के सचिव महंत जगतार मुनि ने कहीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि करौली शंकर अखाड़े में स्थित दशहरा दास की समाधि को मजार बताकर हिंदू समाज के बीच भ्रम फैला रहे हैं और अखाड़े को हिंदू विरोधी साबित करने का प्रयास कर रहे हैं।

महंत जगतार मुनि ने बताया कि दशहरा दास बेहद विद्वान व्यक्ति थे। उन्होंने बनारस में शिक्षा प्राप्त की थी और पीएचडी भी की थी। उनका संबंध पंजाब के अबोहर मंडी के पास स्थित आलंबन आलमवाले गांव से था। उसी गांव के नाम के कारण लोग उन्हें आलम साहब कहने लगे थे। उनकी समाधि पंजाब स्थित उनके गांव में भी है।

उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण पूरी तरह सनातन परंपराओं और व्यवस्थाओं के अनुसार संचालित होता है। अखाड़े में न तो कोई मस्जिद है और न ही किसी पीर बाबा की मजार। प्रयागराज स्थित अखाड़े में दशहरा दास (आलम साहब) का समाधि स्थल है। इसे मजार बताकर गलत प्रचार किया जा रहा है।

महंत जगतार मुनि ने कहा कि अखाड़े की परंपराओं और इतिहास को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाना उचित नहीं है। आलम साहब के वास्तविक परिचय और उनके समाधि स्थल की सही जानकारी समाज के सामने रखी जानी चाहिए।
पिहानी नगर पालिका को मिली नई अधिशासी अधिकारी, अमित कुमार सिंह का गोपीगंज स्थानांतरण


Sb न्यूज़ बबलू प्रजापति
पिहानी। नगर पालिका परिषद पिहानी को नया अधिशासी अधिकारी मिल गया है। बीना सिंह ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह भदोही जिले के गोपीगंज से स्थानांतरित होकर पिहानी आई हैं। वहीं, पिहानी में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यरत अमित कुमार सिंह का स्थानांतरण गोपीगंज, भदोही के लिए हो गया है।
अमित कुमार सिंह का पिहानी में कार्यकाल नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर पालिका की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के साथ ही स्वच्छता, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। उनका सहज स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आम लोगों के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें अलग पहचान दिलाता रहा। अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ नगर के आम नागरिक भी उनसे सहजता से अपनी बात रख पाते थे।
उनके कार्यकाल में आयोजित देव दीपावली जैसे भव्य आयोजनों ने भी नगर में उत्सव और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान दी। उनके स्थानांतरण की खबर के बाद नगर के लोगों ने उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना करते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।
अमित कुमार सिंह ने एक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, वहीं अपने सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में भी जगह बनाई। पिहानी में उनका कार्यकाल केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके कार्यों और व्यवहार की छाप नगरवासियों की यादों में बनी रहेगी। स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन अच्छे कार्य और अच्छे व्यवहार की स्मृतियां हमेशा साथ रहती हैं। गोपीगंज में उनका नया कार्यकाल सफल, सुखद और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो, यही नगरवासियों की शुभकामनाएं हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 46,800 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट, बोले- यह चलता-फिरता विश्वविद्यालय है*


*टैबलेट पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ ली सेल्फी; युवाओं को डिजिटल तकनीक से जुड़कर आगे बढ़ने का किया आह्वान*


*गोण्डा, 27 नवम्बर 2026*। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, (टामसन) गोण्डा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य टैबलेट वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के पांच-पांच छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर अपने हाथों से टैबलेट प्रदान किए।

टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवाओं ने मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोण्डा के छात्र-छात्राओं में कुमारी प्रियंका चतुर्वेदी, कुमारी सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, कुमारी अर्चिता एवं सैयद अनस को टैबलेट प्रदान किए। इसी प्रकार बहराइच के मानवी पांडेय, कुमारी अमिता जायसवाल, समा बेगम, कुंज बिहारी एवं शिवेंद्र प्रताप सिंह, श्रावस्ती के रिद्धिमा वैश्य, कुमारी साधना मिश्रा, कुमारी जैनब, भूपेंद्र विश्वकर्मा एवं राजवीर सिंह तथा बलरामपुर के अर्चना शुक्ला, रमन द्विवेदी, कुमारी सौम्या पांडेय, अभिजीत भट्ट एवं मोहम्मद सुलेमान सिद्दीकी को मंच पर बुलाकर टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान गोंडा के 33200, बहराइच के 7400, बलरामपुर के 5100, श्रावस्ती के 1100 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये गये।

*गोण्डा और देवीपाटन मंडल का रहा है गौरवशाली इतिहास : - मुख्यमंत्री*

टैबलेट वितरण के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोण्डा और देवीपाटन मंडल का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह धरती विदेशी आक्रांताओं का मुकाबला करने वाली वीरों की धरती रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में प्रदूषण के मामले में गोण्डा की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन वर्ष 2017 के बाद स्वच्छता के क्षेत्र में गोण्डा ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है। गोण्डा में मेडिकल कॉलेज, बहराइच में मेडिकल कॉलेज तथा बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही थारू संग्रहालय का निर्माण भी कराया गया है। इन उपलब्धियों से देवीपाटन मंडल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने देवीपाटन मंडल के विकास के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। विकास कार्यों को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया गया है और अब इनका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है।

*साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी ः- मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने लखनऊ में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के उपरांत गोण्डा के इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। नियुक्ति पत्र केवल नौकरी का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के परिश्रम, प्रतिभा और योग्यता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह टैबलेट उनके टैलेंट को निखारने और आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थी ज्ञान, तकनीक और नई संभावनाओं से जुड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 46,800 छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे ये टैबलेट केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं हैं, बल्कि एक चलता-फिरता विश्वविद्यालय हैं। इनके माध्यम से युवा घर बैठे दुनिया भर की शैक्षिक सामग्री, तकनीकी जानकारी और ज्ञान के विभिन्न स्रोतों तक पहुंच बना सकेंगे। उन्होंने युवाओं से इस सुविधा का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया।

*डिजिटल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी :- केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं गोण्डा सांसद श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी स्थान पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सभी देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि टैबलेट के माध्यम से युवा पूरी दुनिया से जुड़ सकेंगे और अपनी शिक्षा, कौशल एवं प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ईमानदारी और मेहनत के साथ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं सांसद गोण्डा श्री कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गोण्डा श्री घनश्याम मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर सुश्री आरती तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बहराइच श्रीमती मंत्रा देवी, सांसद कैसरगंज श्री करणभूषण सिंह, सांसद बहराइच श्री आनन्द कुमार गौड़ उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी, विधायक कटरा श्री बावन सिंह, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक मनकापुर श्री रमापति शास्त्री, विधायक महसी श्री सुरेश्वर सिंह, विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायण पांडेय, विधायक बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक मेहनौन श्री विनय कुमार द्विवेदी, विधायक गौरा श्री प्रभात कुमार वर्मा, विधायक गोण्डा श्री प्रतीक भूषण सिंह, विधायक बलरामपुर श्री पल्टू राम, विधायक करनैलगंज श्री अजय कुमार सिंह, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, विधायक नानपारा श्री राम निवास वर्मा, विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा एवं विधायक श्रावस्ती श्री राम फेरन पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी एवं श्री पदमसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोण्डा श्री अकबाल बहादुर तिवारी, बहराइच श्री बृजेश पांडेय, बलरामपुर श्री रवि कुमार मिश्रा एवं श्रावस्ती डॉ. मिश्री लाल वर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अशोक शुक्ला, जिलाधिकारी गोण्डा श्री रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा श्री दयानन्द प्रसाद सहित मंडल एवं जनपद के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने, उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा आधुनिक संसाधनों के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का संदेश दिया गया।
Mirzapur: जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचा चिंकारा हिरन का बच्चा, वन विभाग को सौंपा
मीरजापुर। जिले के ड्रमंडगंज वन रेंज के देवहट गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से भटककर चिंकारा हिरन का तीन महीने का मादा बच्चा धरकार बस्ती में पहुंच गया। अचानक बस्ती में चिंकारा का बच्चा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। चिंकारा के बच्चे को देखकर लोग काफी उत्साहित थे, लेकिन किसी ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। गांव निवासी बृजलाल ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन रेंज कार्यालय ले जाकर वन दरोगा कुमार कार्तिकेय को सौंप दिया। वन दरोगा ने बताया कि चिंकारा हिरन का बच्चा झुंड से भटककर देवहट गांव की बस्ती में पहुंच गया था। चिंकारा का बच्चा करीब तीन महीने का है सुरक्षा के दृष्टिगत चिंकारा के बच्चे को अभी वनरेंज कार्यालय पर रखकर देखभाल की जाएगी। जब यह चारा खाने लगेगा तब उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने चिंकारा के बच्चे को सुरक्षित सौंपने ग्रामीण बृजलाल की सराहना की।
अंधविश्वासों को दूर कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान

फर्रुखाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर में "अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता" विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भ्रांतियों व रूढ़ियों से दूर रहकर हर घटना को तर्क और विज्ञान की कसौटी पर परखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एस के तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम के दौरान *जिला समन्वयक दीपिका राजपूत* ने कहा कि समाज में फैले अंधविश्वास और भ्रम प्रगति में सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे वैज्ञानिक सोच विकसित करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाने के लिए जागरूक करें।
कार्यक्रम समन्वयक एस .के. तिवारी ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य लक्ष्य छात्रों में जिज्ञासा, प्रयोगशीलता और तार्किक समझ को बढ़ावा देना है, जिससे वे किसी भी कथित चमत्कार या अफवाह के पीछे छिपे वास्तविक कारणों को समझ सकें।
इस दौरान आमंत्रित विषय विशेषज्ञों में अर्चना गुप्ता और तुषार मिश्र ने विभिन्न उदाहरणों और व्यावहारिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रचलित अंधविश्वासों के पीछे की वैज्ञानिक सच्चाई स्पष्ट की। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार अज्ञानता के चलते सामान्य प्राकृतिक घटनाओं या साधारण तकनीकों को चमत्कार मान लिया जाता है, जबकि विज्ञान प्रत्येक तथ्य के पीछे कार्य-कारण संबंध को प्रमाणित करता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने छात्रों से अपील की कि वे समाज में वैज्ञानिक चेतना के संवाहक बनें और अंधविश्वास मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अंतर्गत विषय पर पोस्टर, निबंध,विज्ञान मॉडल एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र- छात्राओं ने  
उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-

*भाषण प्रतियोगिता:*
सक्षम दुबे प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
वैभव प्रजापति द्वितीय के. र. रस्तोगी इंटर कॉलेज
आशू अवस्थी तृतीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर

*निबंध प्रतियोगिता:*
भूमि शुक्ला प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
आद्या दीक्षित द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
छवि कुमारी तृतीय सरस्वती विद्या मंदिर सेनापत

*पोस्टर प्रतियोगिता:*
खुशी प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
अंजली द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
वैष्णवी तृतीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर

*विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता:*
दिव्याश प्रताप प्रथम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
उदय राज सक्सेना द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर
अक्षरा मिश्रा तृतीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्याम नगर

कार्यक्रम का संचालन चन्दन लाल मिश्र एवं जितेंद्र सिंह यादव ने किया।
अंत में सभी विजेता छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया गया।
पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त, नए सिरे से बनेगी मेरिट सूची
उच्च न्यायालय ने आयोग को दिया आदेश, संशोधित परिणाम के आधार पर दोबारा होगी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त करते हुए आयोग को नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया है। संशोधित परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया भी नए सिरे से पूरी करनी होगी। इस फैसले से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने संजय कुमार समेत चार अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया। याचिकाओं में भर्ती विज्ञापन की संबंधित शर्तों को भी चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पीसीएस-2025 के तहत कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने 24 अक्टूबर को साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी, लेकिन अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया में नए सिरे से बदलाव करना होगा। आयोग को पहले प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करना होगा। इसके आधार पर मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यूपी पीसीएस की मेंस परीक्षा भी हो चुकी है और इंटरव्यू प्रोसेस भी पूरा हो चुका है, इसी बीच हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया है।अब नए सिरे से मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू लिए जाएंगे।

ये पूरा मामला मेधावी आरक्षित वर्ग के छात्रों को अनारक्षित कैटेगरी में शामिल नहीं किए जाने से जुड़ा है। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने कहा था कि उनके नंबर जनरल कैटेगरी के आखिरी चयनित उम्मीदवार से ज्यादा थे, इसके बावजूद उन्हें जनरल कैटेगरी में शामिल नहीं किया गया। ओपन कैटेगरी में शामिल नहीं किए जाने की वजह से उन्हें मेंस परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिला। इसके लिए उम्मीदवारों ने मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी के नियमों का हवाला दिया था। अब इस पर हाईकोर्ट ने फिर से रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है।

बेंच ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों को मान लिया और कहा कि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट ठीक करके दोबारा जारी किया जाए। अब आयोग को उन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में शामिल करना होगा, जो जनरल कैटेगरी की कटऑफ जितने नंबर लेकर आए थे, लेकिन उन्हें इस कैटेगरी से बाहर रखा गया।

पूरी भर्ती परीक्षा पर क्या होगा असर ?

उच्च न्यायालय के इस आदेश का पूरी परीक्षा पर असर पड़ने वाला है। दोबारा रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट में बदलाव होगा और कुछ उम्मीदवार मेंस में बढ़ जाएंगे। सबसे ज्यादा नुकसान उन अभ्यर्थियों को होगा, जो पहले ही मेंस क्लियर कर चुके हैं और इंटरव्यू भी दे चुके हैं। इन सभी को फाइनल मेरिट लिस्ट का इंतजार था।
सहायक लेखाकार पद पर धीरज कुमार पाण्डेय का चयन

जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र सत्यदेव पाण्डेय का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा-2024 के अंतर्गत सहायक लेखाकार पद पर चयन हुआ है। आयोग की ओर से 27 नवंबर 2026 को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार धीरज कुमार पाण्डेय को सहायक लेखाकार के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-5 के वेतनमान में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन रहना होगा। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने धीरज कुमार पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप, इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक: प्रेमावती वर्मा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई ग्रामोदय पी.जी. कॉलेज, डिघिया खेरिया के सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर "चुनौतियाँ, क़ानून और सामाजिक दायित्व" विषय पर भव्य विचार गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त करना और आमजन को इसके कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के बचपन और शिक्षा के अधिकार को छीनता है, बल्कि यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कड़े कानूनों के साथ-साथ जब तक समाज स्वयं जागरूक नहीं होगा, तब तक इस कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन संभव नहीं है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही इस समस्या का सबसे सशक्त समाधान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पेस संस्था के निदेशक थॉमसन थॉमस ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना केवल प्रशासन या कानून की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे कम उम्र में बच्चों का विवाह करने के बजाय उनकी उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र, एडवोकेट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर कानूनी अपराध है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने आसपास होने वाले किसी भी बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आएं और जागरूकता के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
गोष्ठी के उपरांत कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए बच्चों ने "बाल विवाह बंद करो, बच्चों को पढ़ने दो" जैसे नारों के साथ ग्राम व आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अवनीश मिश्र ने किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अवनीश मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति, अनूप तिवारी समन्वयक चाइल्ड लाइन, समाजसेवी कौशल किशोर त्रिपाठी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान डॉ. अभय शंकर मिश्र, उमेश मिश्रा, सोनू पांडेय, गीता देवी, गायत्री देवी, बलराम, सरस्वती देवी, नन्दिनी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालियों पर लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई
कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी विवाहिता ने मोहल्ले पति और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
      पीड़िता अर्शी पुत्री सगीर खां के अनुसार उसका विवाह 1 मई 16 को मोहल्ले के फुरकान पुत्र शौकत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ से हुआ था।जिसमे उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज़ दिया था। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज़ में दो लाख रूपए नगद और आल्टो कार की मांग को लेकर उसके पति,ससुर,सास नतथो देवर शाबान व फैजान ने उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।10 अक्टूबर 26 को विपक्षी ने परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर मारपीट कर उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया तब से वह पिता के घर रह रही है। विपक्षी बिना अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किये वापस आने पर उसे आये दिन नाजायज असलाह दिखा कर जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैँ।
      प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।