विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालियों पर लिखाई दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई
कस्बे के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी विवाहिता ने मोहल्ले पति और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
      पीड़िता अर्शी पुत्री सगीर खां के अनुसार उसका विवाह 1 मई 16 को मोहल्ले के फुरकान पुत्र शौकत के साथ मुस्लिम रीति रिवाज़ से हुआ था।जिसमे उसके पिता ने हैसियत से ज्यादा दान दहेज़ दिया था। लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज़ में दो लाख रूपए नगद और आल्टो कार की मांग को लेकर उसके पति,ससुर,सास नतथो देवर शाबान व फैजान ने उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।10 अक्टूबर 26 को विपक्षी ने परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर मारपीट कर उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया तब से वह पिता के घर रह रही है। विपक्षी बिना अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किये वापस आने पर उसे आये दिन नाजायज असलाह दिखा कर जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैँ।
      प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक का हाथ कटा,मेडिकल कॉलेज रेफर

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौनिया में धान की गहाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से  32 वर्षीय युवक का हाथ पूरी तरह कट गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्राम बरौनिया निवासी नीरज कुमार पुत्र रामपाल 32 वर्ष शुक्रवार को सुबह करीब दोपहर थ्रेसर मशीन से धान की गहाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया। मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीडीओ की गैरमौजूदगी में बीडीओ फहद खान ने की चौपाल की अध्यक्षता


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत महरी के सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को अध्यक्षता करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनके न पहुंचने पर खण्ड विकास अधिकारी कछौना फहद खान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चौपाल में बिजली, आवास और पशुपालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, लेकिन राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के नदारद रहने से ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी।
इस चौपाल में विद्युत विभाग से पहुंचे एसडीओ पुनीत दुबे और अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि महरी गांव में अब तक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे लो-वोल्टेज और बार-बार खराबी की समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, विद्युत उपकेंद्र बघौली के मतुआ फीडर की समस्त जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलने और फीडर को दो भागों में विभाजित (बाइफरकेशन) करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है, जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा।बीडीओ फहद खान ने उपस्थित ग्रामीणों को आगामी जनगणना और विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को जल्द ही आवास आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने छूटे हुए ग्रामीणों से शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। पशुपालन विभाग से डॉ. रचित, मुन्नीलाल और धर्मेंद्र राठौर ने पशुपालकों को मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए, निःशुल्क दवाओं का वितरण किया और खुरपका-मुंहपका रोग के विरुद्ध पशुओं का टीकाकरण किया। वहीं, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर काजल सिंह, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सविता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया वहीं इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना था कि गांवों में सबसे अधिक विवाद जमीन और राजस्व से जुड़े होते हैं, जिसके कारण आए दिन झगड़े होते हैं और थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की बदहाल शिक्षण व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा है। ग्रामीण इन तीनों विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण मायूस होकर लौट गए और ग्राम चौपाल अपने मूल उद्देश्य से भटकती नजर आई।
         इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार, भाजपा नेता संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर, बालक राम, ग्राम सदस्य देवेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।
जनसुनवाई की शिकायतों का हो न्याय पूर्ण निस्तारण-एसपी
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई।पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पीड़ितों की शिकायतों को सुनते हुए अधिनस्थों को न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
        पुलिस कार्यालय पर न्याय पाने की आस में आये पीड़ितों से उन्होंने पुलिस कार्यालय तक आने की वजह भी जानी और सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन कर सम्बंधित अधीनस्थ को कार्यवाही के लिए अग्रसारित किया।
      इस अवसर पर उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेताया है कि थाने आने वाले पीड़ितों की तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनका न्यायपूर्ण निस्तारण किया जाए।ताकि पीड़ितों को पुलिस कार्यालय तक न्याय के लिए भटकना न पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर मेस सहित पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन सहित मेस, डायल 112,क्वाटर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
        प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली नियमित परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने कहा सरकार की गाइड लाइन के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें।जनता जिस विश्वास के साथ पुलिस के पास न्याय की आस लेकर आती।पीड़ितों के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करें।पुलिस अधीक्षक ने मेस,पुलिस लाइन परिसर,डायल 112,गार्ड रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक को दिशा निर्देश दिए।
तपनोर चौराहे पर बजरी लदा ट्रक पलटा, सरकारी वाटर कूलर व स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त, मकान में घुसा ट्रक
टक्कर इतनी जोरदार कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम उठे, हादसे में जनहानि नहीं, मार्ग पर आवागमन बाधित

Sb धर्म सिंह
माधौगंज (हरदोई)। से कन्नौज जाने वाले मार्ग पर तपनोर चौराहे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कन्नौज की तरफ से बजरी लादकर आ रहा ट्रक तपनोर चौराहे पर अनियंत्रित होकर सरकारी वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त करते हुए प्रकाश पाल के घर में जा घुसा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी तेज धमक आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सुनाई दी। अचानक हुए जोरदार हादसे से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकलकर घटनास्थल की ओर दौड़े। ट्रक के पलटने से चौराहे पर काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
हादसे में चौराहे पर लगे सरकारी वाटर कूलर और स्ट्रीट लाइट को भी नुकसान पहुंचा, वहीं ट्रक प्रकाश पाल के मकान में जा घुसा। दुर्घटना के कारण तपनोर चौराहे से मेहंदीपुर तथा मल्लावां जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर ट्रक पलट जाने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया।
डीएम  एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में बंदियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थिति रहें।
लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोज निकाले 223 लापता मोबाइल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोए 223 मोबाइल फोन को शुक्रवार को उनके असली मालिकों को सौंपा । इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख 50 हजार रुपये है। अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों ने लखनऊ पुलिस का आभार प्रकट किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कमिश्ररेट ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल(सीईआईआर) में दर्ज शिकायतों का संज्ञान लिया है। इसके बाद साइबर सेल, सर्विलांस सेल एवं पश्चिमी जोन के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम के संयुक्त प्रयासों से सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 233 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। ये मोबाइल फोन लखनऊ के अलावा आसपास के जिले और प्रांतों से बरामद किए गए हैं। आज उन मोबाइलों के उनके असली स्वामियों को सौंपा गया है। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लखनऊ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं उनकी खोई हुई संपत्ति की बरामदगी के लिए निरंतर प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित प्रक्रिया अपनाते हुए सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों  गोंडा में टैबलेट वितरित किए
गोण्डा।स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को आज गोंडा में टैबलेट वितरित किए।

पूर्ण विश्वास है कि ये टैबलेट 'नए उत्तर प्रदेश' के नौजवानों की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।

सभी लाभार्थी युवा साथियों को हार्दिक बधाई।
मुख्यमंत्री के गोंडा आगमन पर बीमार ट्रेड यूनियन नेता दिलीप शुक्ला को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र पर हमला : सीआईटीयू

*गोंडा, 27 नवंबर 2026।*
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू ), उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री के गोंडा आगमन के कार्यक्रम के मद्देनजर आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (सीटू), उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड दिलीप शुक्ला को जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा उनके घर में नजरबंद किए जाने की कड़ी निंदा की है।
कॉमरेड दिलीप शुक्ला पिछले चार वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तथा उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित हैं। वे घर पर रहते हुए भी संचार माध्यमों के जरिए आंगनवाड़ी, आशा, मिड-डे मील एवं अन्य स्कीम वर्कर्स के अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत हैं।
सीआईटीयू कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को उठाना, संगठन बनाना और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना नागरिकों एवं श्रमिकों का अधिकार है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के नाम पर एक गंभीर रूप से बीमार ट्रेड यूनियन नेता को घर में नजरबंद करना प्रशासन की दमनात्मक एवं अलोकतांत्रिक मानसिकता को दर्शाता है।
सरकार आंगनवाड़ी, आशा एवं मिड-डे मील कर्मचारियों को अपने कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए बुलाती है, लेकिन उनके मानदेय, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों जैसी बुनियादी मांगों पर चुप्पी साधे रहती है।
सीआईटीयू जिला प्रशासन से कॉमरेड दिलीप शुक्ला को तत्काल हाउस अरेस्ट से मुक्त करने तथा ट्रेड यूनियन एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों पर दमन बंद करने की मांग करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बंद करने तथा
स्कीम वर्कर्स का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की है।