सीडीओ की गैरमौजूदगी में बीडीओ फहद खान ने की चौपाल की अध्यक्षता
![]()
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना की ग्राम पंचायत महरी के सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को अध्यक्षता करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनके न पहुंचने पर खण्ड विकास अधिकारी कछौना फहद खान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चौपाल में बिजली, आवास और पशुपालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, लेकिन राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के नदारद रहने से ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी।
इस चौपाल में विद्युत विभाग से पहुंचे एसडीओ पुनीत दुबे और अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि महरी गांव में अब तक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे लो-वोल्टेज और बार-बार खराबी की समस्या बनी रहती थी। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, विद्युत उपकेंद्र बघौली के मतुआ फीडर की समस्त जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलने और फीडर को दो भागों में विभाजित (बाइफरकेशन) करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है, जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा।बीडीओ फहद खान ने उपस्थित ग्रामीणों को आगामी जनगणना और विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को जल्द ही आवास आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने छूटे हुए ग्रामीणों से शौचालय के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। पशुपालन विभाग से डॉ. रचित, मुन्नीलाल और धर्मेंद्र राठौर ने पशुपालकों को मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए, निःशुल्क दवाओं का वितरण किया और खुरपका-मुंहपका रोग के विरुद्ध पशुओं का टीकाकरण किया। वहीं, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर काजल सिंह, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सविता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया वहीं इस महत्वपूर्ण आयोजन में राजस्व, पुलिस और शिक्षा विभाग से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीणों का कहना था कि गांवों में सबसे अधिक विवाद जमीन और राजस्व से जुड़े होते हैं, जिसके कारण आए दिन झगड़े होते हैं और थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की बदहाल शिक्षण व्यवस्था भी एक बड़ा मुद्दा है। ग्रामीण इन तीनों विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण मायूस होकर लौट गए और ग्राम चौपाल अपने मूल उद्देश्य से भटकती नजर आई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार, भाजपा नेता संजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर, बालक राम, ग्राम सदस्य देवेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।








Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
टक्कर इतनी जोरदार कि आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहम उठे, हादसे में जनहानि नहीं, मार्ग पर आवागमन बाधित
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ कमिश्ररेट पुलिस ने खोए 223 मोबाइल फोन को शुक्रवार को उनके असली मालिकों को सौंपा । इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख 50 हजार रुपये है। अपना खोया मोबाइल पाकर लोगों ने लखनऊ पुलिस का आभार प्रकट किया है।
गोण्डा।स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को आज गोंडा में टैबलेट वितरित किए।
सुलतानपुर,अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) श्रीमती रत्नप्रिया द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वहां की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Nov 27 2026, 18:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2