जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने किया पत्रकार भवन की ऊपरी मंजिल का शुभारंभ, निचली मंजिल भी जल्द होगी खाली
मोतिहारी, 26 नवंबर। पूर्वी चंपारण के पत्र
मोतिहारी, 26 नवंबर। पूर्वी चंपारण के पत्रकारों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने मोतिहारी स्थित पत्रकार भवन (प्रेस क्लब) की ऊपरी मंजिल को पत्रकारों के उपयोग के लिए सक्रिय करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही लंबे समय से पत्रकारों के लिए पूर्णतः उपलब्ध कराने की प्रतीक्षा कर रहे प्रेस क्लब भवन के उपयोग का रास्ता खुल गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, प्रेस क्लब के सचिव राजन दत्त द्विवेदी, विनोद सिंह और कैलाश गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उनके लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यस्थल की उपलब्धता बेहद जरूरी है। प्रेस क्लब भवन पत्रकारों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे पूरे दिन बैठकर समाचार लेखन, संपादन और आपसी विचार-विमर्श कर सकेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवन को शीघ्र ही सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भवन की निचली मंजिल को भी जल्द खाली कराकर पत्रकारों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों के लिए पूरी तरह उपयोगी बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में 28 जनवरी 2026 को तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष सरकारी कार्यालयों को भवन से हटाकर पत्रकारों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग "प्रेस क्लब, मोतिहारी द्वारा रखी गई थी। इसके बाद 10 नवंबर को प्रेस क्लब, मोतिहारी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव से मुलाकात कर अपनी पुरानी मांग दोहराई थी। पत्रकारों की इस मांग पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद ऊपरी मंजिल को खाली कराकर पत्रकारों के उपयोग के लिए सक्रिय किया गया। इस पहल को पूर्वी चंपारण के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल पत्रकारों को एक साझा कार्यस्थल मिलेगा, बल्कि जिले की पत्रकारिता से जुड़े लोगों के बीच संवाद, समन्वय और रचनात्मक विमर्श को भी नई मजबूती मिलेगी। मौके पर ब्रजेश झा, आनंद प्रकाश, इंतजारूल हक, पंकज कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, सोनू, अवनीश, प्रतीक कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्र, अमित कुमार, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। मोतिहारी, 26 नवंबर। पूर्वी चंपारण के पत्रकारों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने मोतिहारी स्थित पत्रकार भवन (प्रेस क्लब) की ऊपरी मंजिल को पत्रकारों के उपयोग के लिए सक्रिय करते हुए विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही लंबे समय से पत्रकारों के लिए पूर्णतः उपलब्ध कराने की प्रतीक्षा कर रहे प्रेस क्लब भवन के उपयोग का रास्ता खुल गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, प्रेस क्लब के सचिव राजन दत्त द्विवेदी, विनोद सिंह और कैलाश गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। उनके लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यस्थल की उपलब्धता बेहद जरूरी है। प्रेस क्लब भवन पत्रकारों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे पूरे दिन बैठकर समाचार लेखन, संपादन और आपसी विचार-विमर्श कर सकेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवन को शीघ्र ही सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भवन की निचली मंजिल को भी जल्द खाली कराकर पत्रकारों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों के लिए पूरी तरह उपयोगी बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में 28 जनवरी 2026 को तत्कालीन जिलाधिकारी के समक्ष सरकारी कार्यालयों को भवन से हटाकर पत्रकारों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग "प्रेस क्लब, मोतिहारी द्वारा रखी गई थी। इसके बाद 10 नवंबर को प्रेस क्लब, मोतिहारी के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव से मुलाकात कर अपनी पुरानी मांग दोहराई थी। पत्रकारों की इस मांग पर जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद ऊपरी मंजिल को खाली कराकर पत्रकारों के उपयोग के लिए सक्रिय किया गया। इस पहल को पूर्वी चंपारण के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल पत्रकारों को एक साझा कार्यस्थल मिलेगा, बल्कि जिले की पत्रकारिता से जुड़े लोगों के बीच संवाद, समन्वय और रचनात्मक विमर्श को भी नई मजबूती मिलेगी। मौके पर ब्रजेश झा, आनंद प्रकाश, इंतजारूल हक, पंकज कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, सोनू, अवनीश, प्रतीक कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्र, अमित कुमार, रजनीश कुमार, अरविंद कुमार, रोहित कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
Nov 26 2026, 19:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5