कार्तिक पूर्णिमा पर खपरियावां में भव्य नृसिंह मेले का आयोजन, सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत स्थित भगवान नृसिंह बाबा के दरबार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को पारंपरिक नृसिंह मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आगंतुक पहुंचे। धार्मिक आस्था, मनोरंजन और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक यह मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी कटकमदाग मंडल की ओर से विशेष सेवा केंद्र लगाया गया। यहां श्रद्धालुओं के बीच चना वितरित किया गया। साथ ही मेले में बिछड़ने वाले लोगों की मदद के लिए खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भगवान नृसिंह बाबा के दरबार पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के बीच चना वितरित कर केंद्र का शुभारंभ किया।
सांसद मनीष जायसवाल ने सेवा केंद्र के मंच से घंटों श्रद्धालुओं और आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने मेले में घूमकर लोगों से मुलाकात की और सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
नृसिंह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक मेल-मिलाप, आपसी सद्भाव और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा कटकमदाग मंडल की ओर से सेवा और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था को मेले में पहुंचे लोगों के लिए एक सराहनीय पहल माना गया।
इस मौके पर भाजपा कटकमदाग मंडल अध्यक्ष विमल कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि इन्द्रनारायण कुशवाहा, लब्बू गुप्ता, बीरेंद्र कुमार, कैलाश यादव, मिथलेश यादव, अरुण कुमार, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता, सुनील यादव, राजेश कुमार, कमल साहू, मनोज कुमार, राजकुमार साव, मनीष कुमार, कपिल कुमार, ललन राय, जगरनाथ साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पीयूष राणा, धनेश्वर साहू और परमेश्वर साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Nov 25 2026, 15:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k