मेड़ के विवाद में मारपीट कर घायल करने वाले आरोपियों पर रिपोर्ट
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ढिगिया में मेड़ जोत लेने के विवाद में एक दलित परिवार को मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
     पीड़ित मुन्ने लाल पुत्र डोरी लाल के अनुसार उसका और विपक्षी का खेत पड़ोस में ही है। 12 नवम्बर को विपक्षी उसके खेत की मेड़ तोड़कर जुताई करवा रहे थे। उसने अपने पुत्र सरोज कुमार के साथ विपक्षी को मना किया विपक्षी महाराज यादव पुत्र भयंन्नू यादव ने अपने भाई अतर यादव,महिपाल पुत्र झम्मन उसके पुत्र धर्मेन्द्र व ओमेन्द्र निवासी हुसेना पुर दीवानी के साथ मिलकर जातिसूचक गाली गलौज करते हुए उसे व पुत्र को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र मनोज पुत्री रौशनी बचाने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। विपक्षी ओमेन्द्र ने उसकी पुत्री पर कुल्हाड़ी से वार कर जान से मार डालने की धमकी दी।
    थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया है।पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवादित भूमि पर निर्माण के विरोध पर महिला को मारपीट कर घायल किया
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अख्तयारपुर में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर जाँच शुरू की है।
    पीड़िता तारा राजपूत पत्नी प्रेम बाबू के अनुसार उसके चाचा लालाराम की भूमि पड़ी है जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय हरदोई में विचाराधीन है।22 नवम्बर को विपक्षी राम दयाल पुत्र लल्लू अपने पुत्र नीरज भाई राम प्रकाश भतीजे राजकुमार के साथ मिलकर उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो और फावडे से काफ़ी मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।
       प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
विवादित भूमि पर निर्माण के विरोध पर महिला को मारपीट कर घायल किया

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला अख्तयारपुर में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कर जाँच शुरू की है।
    पीड़िता तारा राजपूत पत्नी प्रेम बाबू के अनुसार उसके चाचा लालाराम की भूमि पड़ी है जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय हरदोई में विचाराधीन है।22 नवम्बर को विपक्षी राम दयाल पुत्र लल्लू अपने पुत्र नीरज भाई राम प्रकाश भतीजे राजकुमार के साथ मिलकर उक्त विवादित भूमि पर निर्माण कर रहे थे उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो और फावडे से काफ़ी मारा पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी।
       प्रभारी निरीक्षक अरविन्द राय ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जीरो टॉलरेंस के दावों पर सवाल! ग्राम सोम में शिकायत निस्तारण को लेकर गरमाया मामला
सीसी रोड का निर्माण अधूरा,जाँच रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता ने जताई नाराजगी; डीएम से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
सण्डीला (हरदोई)
ग्राम सभा सोम में डामर रोड से आयुष्मान केन्द्र तक सीसी रोड निर्माण की मांग को लेकर प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश तिवारी ने 11 नवंबर को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत संख्या 92615500121565 दर्ज कराई थी। आरोप है कि 17 नवंबर को हुई जाँच की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जाँच आख्या में पंचायत मित्र विनोद कुमार और प्रधान प्रतिनिधि मो. अहमद उर्फ पप्पू को गवाह बनाए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। पंचायत सचिव होरीलाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ता ने मिलीभगत की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण हुए बिना ही शिकायत आंशिक रूप से निस्तारित कर दी गई। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच कराकर जिम्मेदारी तय करने और सड़क निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
पुलिस ने बंदूक सहित फायर करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई मल्लावा थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी युवक पर दुकान बंद कर घर जाते समय बन्दुक से फायर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को बंदूक और घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
      प्राप्त विवरण में 22 नवम्बर को अनुज कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम नयागाँव ने थाना मल्लावां पर तहरीर दी गयी कि वह अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहा था।रास्ते में विपक्षी पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम समुखा थाना माधौगंज द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से अपनी बन्दूक से फायर किया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना मल्लावां पर आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
    पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश को घटना में प्रयुक्त एक बन्दूक 12 बोर, 02 अदद खोखा व एक कारतूस व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है।
सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर संस्था के दुग्ध अवशीतन केंद्र का पूर्व विधायक ने किया उद्घघाटन
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शाहाबाद के दरियापुर रोड स्थित सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने सोमवार को फीता काटकर किया।
    उद्घघाटन के अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने कहा कि क्षेत्र में दुग्ध केंद्र की स्थापना से किसानों एवं पशुपालकों को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि शाहाबाद में इस संस्थान की स्थापना से किसानों को उनके दूध का उचित मूल्य मिल सकेगा।इस संस्थान का लक्ष्य किसानों के हितों में खर्चा कम करके दूध की मात्रा बढ़ाने की है।साथ ही संस्था के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों की आय के स्रोत बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्र में उन्नति के नए अवसर पैदा होंगे।संस्था के सीनियर मैनेजर गौतम सिंह ने बताया कि सृजनी मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन कई जनपदों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कार्यरत है।संस्था का दुग्ध अवशीतन केंद्र वर्ष के 365 दिन किसानों की सेवा में संचालित रहता है।शाहाबाद में स्थापित केंद्र के माध्यम से किसानों को पुरस्कृत करने,बोनस देने तथा पशुओं की नस्ल सुधार जैसे कार्यों के जरिए लाभ पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखविंदर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान एवं संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने दिया कर्तव्यों के अनुपालन का संदेश
Sb न्यूज़ ब्यूरो  रितेश मिश्रा
हरदोई पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन हरदोई में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संदेश देते हुए क्वाटर गार्द पर पुलिस ध्वजारोहण किया।
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का संदेश पढकर सुनाया गया एवं सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के सम्मान गौरव और पहचान से जुडा अवसर है।यह हमें आम लोगों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जनसेवा के संकल्प की याद दिलाने का दिन है।कानून व्यबस्था बनाये रखने से लेकर नागरिकों की सुरक्षा तक पुलिस कर्मी तमाम परिस्थितियों से गुजर कर अपने कर्तव्यों का पालन करते हैँ ऐसे में यह दिन उनके साहस अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी अवसर बनता है।इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पत्नी को लेने जा रहा था मजदूर, रास्ते में मौत ने रोका
हाथरस में तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में 46 वर्षीय मजदूर की मौत; टक्कर मारकर चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 46 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव धातुरा खुर्द के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी सोबरन सिंह (46) पुत्र वीरी सिंह के रूप में हुई है। सोबरन सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह अपनी पत्नी को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से लेने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव धातुरा खुर्द के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर पहुंचा, तभी मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए कार चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
पीत वस्त्रों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:गुजीदई स्थित नर्मदेश्वर धाम से निकली भव्य कलश यात्रा
गर्दा नदी से पवित्र जल भर धाम पहुंचे श्रद्धालु, दतिया के आचार्यों के सानिध्य में गूंजे वैदिक मंत्र

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में भगवान नर्मदेश्वर के त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भक्ति और भव्यता के साथ शुरू हुआ। सोमवार को आयोजित दिव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं और भगवान भोलेनाथ के गूंजते जयकारों से समूचा वातावरण अलौकिक ऊर्जा से भर गया।
वैदिक विधि-विधान के तहत भगवान नर्मदेश्वर के जलाधिवास संस्कार के लिए गर्दा नदी से पवित्र जल लाने हेतु यह कलश यात्रा धाम से प्रारंभ हुई।गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ यात्रा गर्दा नदी के पावन तट पहुंची, जहां आचार्यों ने नदी पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरकर पुनः धाम की ओर प्रस्थान किया।
इस त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन यजमान नीरज त्रिवेदी द्वारा  लक्ष्मीकान्त पाठक के व्यवस्थापन मे किया जा रहा है। अनुष्ठान को पूर्ण शास्त्रोक्त परंपरा से संपन्न कराने के लिए दतिया (मध्यप्रदेश) से पधारे प्रख्यात विद्वान पंडित ललित बिहारी व्यास, पं. अच्युत शुक्ला रमेश चंद्र गोस्वामी एवं मयंक चतुर्वेदी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।कलश यात्रा एवं आयोजन में उत्कर्ष त्रिवेदी, शोभित त्रिवेदी, शांतनु त्रिवेदी, गोपाल त्रिवेदी  निशांत त्रिवेदी  ऋषिकान्त पाठक, रमाकांत, करुणाशंकर, श्याम देव पाठक, सत्यम मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, उमेश त्रिवेदी तथा रामकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
मतदाता जोड़ो अभियान  अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने बूथ संख्या 118 पर घर-घर संपर्क कर, नव मतदाताओं को जोड़ने का किया आह्वान

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई:- आज “मतदाता जोड़ो अभियान” के अंतर्गत लोकतंत्र को सशक्त बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने विधानसभा हरदोई के हरदोई ग्रामीण मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 118, ग्राम नयागांव मुबारकपुर मे घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने नव मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाए तथा ग्रामवासियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया मे सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी से सुनिश्चित होती है। इसलिए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है, जिससे कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने परिवार एवं आसपास के सभी पात्र युवाओं और नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें तथा लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा मिश्रा, महिला विस्तारक (महाराष्ट्र) सुनीशा शाह, मंडल महामंत्री रणंजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।