पीत वस्त्रों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब:गुजीदई स्थित नर्मदेश्वर धाम से निकली भव्य कलश यात्रा
गर्दा नदी से पवित्र जल भर धाम पहुंचे श्रद्धालु, दतिया के आचार्यों के सानिध्य में गूंजे वैदिक मंत्र
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में भगवान नर्मदेश्वर के त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भक्ति और भव्यता के साथ शुरू हुआ। सोमवार को आयोजित दिव्य कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं और भगवान भोलेनाथ के गूंजते जयकारों से समूचा वातावरण अलौकिक ऊर्जा से भर गया।
वैदिक विधि-विधान के तहत भगवान नर्मदेश्वर के जलाधिवास संस्कार के लिए गर्दा नदी से पवित्र जल लाने हेतु यह कलश यात्रा धाम से प्रारंभ हुई।गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ यात्रा गर्दा नदी के पावन तट पहुंची, जहां आचार्यों ने नदी पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरकर पुनः धाम की ओर प्रस्थान किया।
इस त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन यजमान नीरज त्रिवेदी द्वारा लक्ष्मीकान्त पाठक के व्यवस्थापन मे किया जा रहा है। अनुष्ठान को पूर्ण शास्त्रोक्त परंपरा से संपन्न कराने के लिए दतिया (मध्यप्रदेश) से पधारे प्रख्यात विद्वान पंडित ललित बिहारी व्यास, पं. अच्युत शुक्ला रमेश चंद्र गोस्वामी एवं मयंक चतुर्वेदी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।कलश यात्रा एवं आयोजन में उत्कर्ष त्रिवेदी, शोभित त्रिवेदी, शांतनु त्रिवेदी, गोपाल त्रिवेदी निशांत त्रिवेदी ऋषिकान्त पाठक, रमाकांत, करुणाशंकर, श्याम देव पाठक, सत्यम मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, उमेश त्रिवेदी तथा रामकिशोर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
2 hours and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1