राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
जौनपुर। नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महेंद्र सिंह एवं डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों और उद्यमियों ने बुके भेंटकर सांसद का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम से पहले डॉ. आयुष प्रताप सिंह (सुमित्रा डेवलपर्स, लखनऊ) ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कोटवा तिराहे पर सांसद विद्यासागर सोनकर का भव्य स्वागत किया। इसके बाद डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। वहीं महेंद्र सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया। सांसद का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श कर उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने का प्रयास किया जाएगा, जिससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांसद विद्यासागर सोनकर के साथ मिलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी चुनावों में जौनपुर की सभी सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा जाएगा। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश चंद्र मिश्रा ने की तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भूपेश सिंह, सुभाष सिंह, सरोखनपुर, परमेंद्र सिंह पम्मू, रतन सिंह प्रधान दिलसादपुर, एपी प्रधान भुतहां, चंचल सिंह प्रधान नरी, बबलू सिंह प्रधान शेखपुरा, अरविंद सिंह प्रधान गौरव खुर्द, अमरीश सिंह प्रधान मरगूपुर, सुभाष मिश्रा द्रोणिपुर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, समाजसेवी, उद्यमी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जौनपुर। नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महेंद्र सिंह एवं डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों और उद्यमियों ने बुके भेंटकर सांसद का जोरदार स्वागत किया।









मऊ में 302 नवविवाहित जोड़ों को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं
जनपद मऊ में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ ईवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का निरीक्षण किया।
पीसी मीना ने की प्रदेश की कारागार व्यवस्थाओं की समीक्षा, नए जेल वार्डरों की नियुक्ति समय से पूरी करने और सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य करने के निर्देश
मिर्जापर। सहकार भारती के 73वें सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विंध्याचल मंडल मिर्जापुर की बैठक बाल भारती स्कूल, बथुआ में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रतोष दूबे विभाग प्रमुख, सहकार भारती विंध्याचल मंडल ने भारत माता एवं लक्ष्मण राव ईनामदार जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सहकार गीत हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबन्धक सुरेंद्र कुमार मौर्य ने माला पहनाकर किया। अपने संबोधन में प्रतोष दूबे जी ने कहा बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार। उन्होंने कहा कि सहकारिता ही समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार, स्वावलंबन और संस्कार का विस्तार होना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में जिलाध्यक्ष पार्वती पाण्डेय, जिला प्रभारी निर्मला सिंह, जिला मंत्री सुरेश कुमार मौर्य, शिव लाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
*परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश, नियमित निगरानी एवं स्थलीय सत्यापन पर दिया जोर*
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k