सरकारी शिक्षक ही बना विधवाओं की जमीन का कथित भक्षक! मिर्जापुर में खाकी की भूमिका पर गंभीर सवाल, दो बेसहारा महिलाओं ने लगाई इंसाफ की गुहार*
*Mirzapur:*महुगढ़ में मकान निर्माण को लेकर विवाद: पुलिस के सामने पिलर की सरिया मोड़ने का आरोप, बुजुर्ग विधवा से कथित धक्का-मुक्की, मोबाइल छीनकर वीडियो बनाने से रोकने का दावा; ग्राम प्रधान की भूमिका भी सवालों के घेरे में*
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के ग्राम महुगढ़ से दो विधवा महिलाओं के उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। यहां सरातुन निशा, पत्नी स्वर्गीय आशिक अली ने आरोप लगाया है कि कुछ प्रभावशाली लोग उनके मकान निर्माण में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, इस विवाद में एक सरकारी शिक्षक की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
सबसे गंभीर आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि जिस पुलिस से उन्हें सुरक्षा और न्याय की उम्मीद थी, उसी के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें धमकाया और उनकी बुजुर्ग विधवा सास सहिबुन निशा के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की की।
*सवालों के घेरे में सरकारी शिक्षक की भूमिका*
सरातुन निशा ने ग्राम महुगढ़ निवासी साबित अली पुत्र रज्जाक अली, जुनैद अली पुत्र साबित अली, कमरुद्दीन पुत्र रज्जाक अली और मोहम्मद रजा पुत्र हमीद अली पर जमीन विवाद को लेकर परेशान करने तथा निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि विपक्षियों में एक व्यक्ति सरकारी शिक्षक है। सवाल यह है कि यदि एक सरकारी शिक्षक पर दो विधवा महिलाओं के मकान निर्माण में अनुचित हस्तक्षेप के आरोप लग रहे हैं, तो क्या शिक्षा विभाग को भी इन आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं करनी चाहिए? छह इंच का दावा, 20 फीट कब्जे का आरोप,बिना सरकारी पैमाइश आखिर फैसला कैसे? विवाद की जड़ जमीन की सीमा बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, विपक्षी दावा करते हैं कि उनके मकान का पिलर छह इंच उनकी जमीन में बना है। दूसरी ओर सरातुन निशा का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी लगभग 20 फीट जमीन पर कब्जा कर रखा है। दोनों दावों की सत्यता अभी सरकारी सीमांकन से निर्धारित नहीं हुई है। बावजूद इसके विपक्षी जबरिया दिवाल खड़ी करते जा रहे हैं। क़ब्ज़ा करने की उनकी नियत साफ़ है। सरातुन निशा का कहना है कि वह राजस्व विभाग से निष्पक्ष पैमाइश कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें विपक्षियों द्वारा बताई गई सीमा मानने के लिए दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
*पुलिस की मौजूदगी में सरिया मोड़ने का आरोप, आखिर किसके भरोसे रहें पीड़ित?*
पीड़िता के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को मोहम्मद रजा पुत्र हमीद अली ने पुलिस की मौजूदगी में निर्माणाधीन पिलर की लोहे की सरिया को लात मारकर मोड़ दिया।
पीड़िता का आरोप है कि 19 नवंबर की शाम लगभग चार बजे पुलिस पहले विपक्षियों के घर पहुंची, जहां कथित रूप से चाय-नाश्ता किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उनके घर आए और उन्हें फटकार लगाई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पीड़िता
सरातुन निशा ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनके अनुसार, पुलिस ने उनसे पिलर छह इंच हटाने, निर्माण रोकने और थाने आने को कहा। दोनों पक्षों का चालान करने की चेतावनी दिए जाने का भी आरोप है। पीड़िता का सवाल है कि जब राजस्व विभाग से आधिकारिक सीमांकन नहीं हुआ, तो पुलिस किस आधार पर जमीन की सीमा निर्धारित करने जैसी बात कर रही थी?
*20 नवंबर को थाने पहुंचीं दोनों विधवाएं, आवेदन की रसीद नहीं मिलने का आरोप*
सरातुन निशा के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह लगभग 11 बजे वह अपनी विधवा सास सहिबुन निशा के साथ थाना हलिया पहुंचीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में उन्हें डराया गया। उनका लिखित आवेदन तो लिया गया, लेकिन उसकी प्राप्ति रसीद या डायरी नंबर नहीं दिया गया। उसी दिन शाम लगभग सात बजे थाना प्रभारी उनके घर पहुंचे और विवादित स्थल को देखा। पीड़िता का दावा है कि कोई विधिवत राजस्व पैमाइश नहीं की गई, फिर भी विपक्षियों के बताए स्थान से नापने की सलाह दी गई। पीड़िता का कहना है कि 22 नवंबर को वह अपनी जमीन के एक अन्य हिस्से में निर्माण करा रही थीं, जिसे वह विवाद से अलग मानती हैं। इसी दौरान विपक्षियों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कथित रूप से बिना लिखित आदेश दिखाए काम रोकने को कहा।
पीड़िता का कहना है कि पुलिस के चले जाने के बाद निर्माण फिर शुरू कराया गया। सबसे गंभीर घटना 23 नवंबर 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे की बताई जा रही है।सरातुन निशा का आरोप है कि एक उपनिरीक्षक अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से उन्हें डराया-धमकाया और उनकी बुजुर्ग विधवा सास सहिबुन निशा के साथ धक्का-मुक्की की।
पीड़िता के अनुसार, जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल छीन लिया गया और रिकॉर्डिंग करने से रोका गया। पुलिसकर्मियों के जाने से पहले मोबाइल वापस कर दिया गया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कहा: “हम बंटवारा करेंगे और जैसा विपक्षी कह रहे हैं, वैसा ही होगा।” यदि इस कथन की पुष्टि होती है, तो यह गंभीर सवाल उठाता है कि क्या पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपनी भूमिका से आगे बढ़कर जमीन की सीमा तय करने का प्रयास कर रही थी? परिवार के अनुसार, 23 नवंबर की घटना के बाद सहिबुन निशा की तबीयत खराब हुई और उन्हें उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हलिया ले जाया गया। जहां उनका उपचार कराया गया है। सरातुन निशा ने ग्राम पंचायत महुगढ़ के ग्राम प्रधान की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान विपक्षियों का साथ देकर उन्हें परेशान करने में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम प्रधान के कथित हस्तक्षेप और पुलिस एवं विपक्षियों के साथ उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
पीड़िता ने 18 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराईं है।
पीड़िता के अनुसार, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। अब उनकी मांग है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और सरकारी राजस्व टीम से जमीन का विधिवत सीमांकन कराया जाए। गौरतलब हो कि एक तरफ जहां अपराधों पर अंकुश लगाने और राजस्व से संबंधी मामलों में पुलिस से बेजा हस्तक्षेप न करने की हिदायत अधिकारी देते फिर रहे हैं वही हलिया पुलिस का अपना अलग ही कानून-कहानी है। ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि,
जब जमीन का आधिकारिक सीमांकन नहीं हुआ, तो पुलिस द्वारा कथित रूप से छह इंच पिलर हटाने का दबाव किस आधार पर बनाया गया? पुलिस की मौजूदगी में सरिया मोड़ने के आरोप की जांच और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की समीक्षा कब होगी, दो विधवा महिलाओं के साथ कथित अभद्रता, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने के आरोपों की जांच कराई जाए, विपक्षियों में कथित रूप से शामिल सरकारी शिक्षक और ग्राम प्रधान की भूमिका की विभागीय एवं प्रशासनिक जांच क्यों न हो, राजस्व विभाग की निष्पक्ष पैमाइश और दोनों महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे? वहीं पीड़िताओं का कहना है कि “हम किसी की जमीन नहीं चाहते, बस अपने घर में सम्मान से जीना चाहते हैं”सरातुन निशा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा,“मेरे पति इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी सास भी विधवा हैं। हम दोनों महिलाएं किसी की जमीन नहीं छीनना चाहतीं। हम सिर्फ अपनी जमीन पर एक घर बनाकर सम्मान से रहना चाहती हैं। अगर हम गलत हैं तो सरकारी पैमाइश से सच्चाई सामने आ जाएगी, लेकिन बिना पैमाइश के हमें क्यों डराया जा रहा है? हम इंसाफ मांगने कहां जाएं?”
सरातुन निशा ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, राजस्व विभाग से विधिवत सीमांकन, संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आरोपों की स्वतंत्र जांच, सरकारी शिक्षक एवं ग्राम प्रधान की कथित भूमिका की जांच और दोनों विधवा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़िता ने यह भी मांग की है कि जांच में संज्ञेय अपराध सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत FIR दर्ज की जाए। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोनों महिलाओं की शिकायतों का समाधान किस प्रकार करता है।![]()
![]()

*महुगढ़ में मकान निर्माण को लेकर विवाद: पुलिस के सामने पिलर की सरिया मोड़ने का आरोप, बुजुर्ग विधवा से कथित धक्का-मुक्की, मोबाइल छीनकर वीडियो बनाने से रोकने का दावा; ग्राम प्रधान की भूमिका भी सवालों के घेरे में*









सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे दूध और फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
मथुरा में खड़े ट्रक में पीछे से घुसी श्रद्धालुओं की कार, दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों ने गंवाई जान; पांच गंभीर घायल, सीएम योगी ने जताया शोक
गोंडा।पवित्र सरोवरों व नदियों के घाटों पर डुबकी लगाकर संतों व ब्राम्हणों को दान देने की परंपरा का सनातन महापर्व मंगलवार को है।स्नान दान के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है,परन्तु जिला प्रशासन की अधूरी तैयारियों ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है।विसर्जन के बाद गंदगी से पटे सरोवरों और नदियों के घाटों के बीच वे पुण्य की डुबकी कैसे लगाएंगे,इसकी चिंता बरकरार है।हालांकि प्रशासन तैयारियों का दावा तो कर रहा है,परन्तु वह मेला स्थलों पर कहीं नजर नहीं आ रही है,जो बाद में श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनेगी।इटियाथोक-जहां मन जमे वहीं मनोरमा और जहाँ मुराद पूरी हो, वहीं मनवर।जिले में सबसे अधिक महत्वपूर्ण तिर्रे मनोरामा का मेला है,लेकिन वहाँ भी तैयारियां अधूरी हैं।ब्रम्हज्ञानी ऋषि नचिकेता के पिता महर्षि उद्यालक मुनि की तपोस्थली तिर्रे मनोरमा में सीढ़ियों पर काई और शैवाल जमा हुआ है।जिससे स्नानार्थियों को फिसल कर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है तथा महज एक हैंडपंप है जिससे सभी श्रद्धालुओं की प्यास बुझना बहुत मुश्किल है,इसके साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था व शौचालय भी नहीं है।इस संबंध में एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल ने बताया कि विगत दो दिनों से सफाई कराई जा रही है,बाकी रहे शैवाल की सफाई कराई जाएगी।वहीं टेंढ़ी नदी के किनारे गोड़वा घाट पर सफाई नहीं हो पाई है।मेला समिति के अध्यक्ष शशिराज पांडेय ने 12 नवंबर को प्रशासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था परन्तु खबर लिखे जाने तक कुछ नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि घाटों की सफाई न होने को लेकर संभावित परेशानी को लेकर वह अत्यधिक चिंतित हैं,परन्तु प्रशासन के जिम्मेदार बेफिक्र हैं।मोतीगंज में मनवर नदी के किनारे राजगढ़ में भी सफाई नहीं हुई है।गंदगी व शैवाल से पटी मनवर नदी के किनारे लोग खुले में शौच कर रहे हैं,जहाँ श्रद्धालुओं का डुबकी लगाना मुश्किल हो जायेगा।यही नहीं मेला स्थल पर दुकान लगाने की जगह बड़ी बड़ी घास व झाड़ियां उगी हुई हैं जो मेलार्थियों के लिए मुसीबत बनेंगी।जिला पंचायत राज अधिकारी जी डी जैन का कहना है कि एडीओ पंचायत को मेला स्थल की सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Sb न्यूड ब्यूरो रितेश मिश्रा
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1