फर्रुखाबाद में प्रेम रावत जी के शांति संदेश का विशेष कार्यक्रम शुरू
![]()
हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार पी.के. गुप्ता ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ,*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई* । जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम कन्हऊयाकूबपुर में विश्व शांति दूत डॉ. श्री प्रेम रावत जी के मानवता, शांति और आंतरिक आनंद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डे-नाइट एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विशेष वीडियो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को फीता काटकर हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार श्री पी.के. गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रेम रावत जी नें कहा जीवन में आनंद, परमानंद, आत्मज्ञान और सही लक्ष्य के महत्व को समझाया जा रहा है। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि मनुष्य अपने जीवन में घर, यात्रा और विभिन्न सुख-सुविधाओं में आनंद खोजता है, लेकिन वास्तविक आनंद मनुष्य के भीतर है। संसार की बाहरी वस्तुएं स्थायी आनंद नहीं दे सकतीं। मनुष्य को अपने भीतर मौजूद आनंद को पहचानने की आवश्यकता है।
प्रेम रावत जी ने स्वर्ग और नरक की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मनुष्य जीवित है, उसके पास इस संसार को स्वर्ग बनाने का अवसर है। संसार में एक-दूसरे को दुख पहुंचाकर मनुष्य स्वयं अपने लिए नरक जैसी परिस्थितियां पैदा करता है। यदि मनुष्य प्रेम, शांति और आपसी समझ के साथ जीवन जीना सीखे तो इसी धरती पर स्वर्ग बनाया जा सकता है।
उन्होंने जीवन में फोकस अर्थात ध्यान के महत्व को समझाते हुए मां और छोटे बच्चे का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि मां घर के अनेक काम करते हुए भी अपना ध्यान अपने बच्चे पर बनाए रखती है। इसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन में सही दिशा और अपने भीतर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। खुशी किसी बाहरी वस्तु से नहीं, बल्कि मनुष्य के अंदर से आती है।
प्रेम रावत जी ने पीस एजुकेशन प्रोग्राम के माध्यम से जेलों में बंद कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों का मनोरंजन करना नहीं, बल्कि उन्हें स्वयं को पहचानने और जीवन के सही उद्देश्य को समझने का अवसर देना है।
इस अवसर पर हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार श्री पी.के. गुप्ता जी, श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्री सुशील श्रीवास्तव, श्री बृजराज कुशवाहा, श्री सुधीर यादव, श्री आर्येन्द्र कुशवाहा, ठाकुर अवधेश सिंह, श्री रणवीर राजपूत, श्री राजेश्वर दयाल, श्री बादाम सिंह राजपूत, श्री अमर सिंह, श्री रामासरे आचार्य, श्री ग्रीसन्द्र, श्री खुशीराम, श्री राबेन्द्र सिंह, श्री वीर विक्रम सिंह, श्री निर्मल सिंह, श्री सतीश चन्द्र, श्री अरविन्द कुमार, श्री राजपाल, श्री मलिखान सिंह, श्री देवकी सिंह, श्री दीपा सिंह, श्री जगवीर, श्री श्यामपाल, श्रीमती प्रीती देवी, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती शान्ती देवी सहित अनेक गुरु भाई-बहन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस विशेष कार्यक्रम में पहुंचकर विश्व शांति, मानवता और आंतरिक आनंद के संदेश को सुनें तथा जीवन में शांति और सकारात्मकता को अपनाने का प्रयास करें।










Sb न्यूड ब्यूरो रितेश मिश्रा
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु वाहेगुरु के चरणों में अरदास
प्रयागराज
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने किसानों के बीच दी श्रद्धांजलि
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1