सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 274 वाहन का हुआ चालान, 18 हुए सीज
Sb न्यूड ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई पुलिस द्वारा सरकार के मंशानुरुप चलाये जा रहे "सडक सुरक्षा माह नवंबर "अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के संबंध में आमजनमानस को जागरूक करते हुए रविवार को 274 वाहनों का चालान किया गया और 18 वाहन सीज किये गए।
      पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं बेहतर बनाये जाने सड़क सुरक्षा माह नवंबर के अन्तर्गत कोतवाली शहर क्षेत्र के जिंदपीर चौराहा पर यातायात पुलिस टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण एंव डग्गामार वाहनों के प्रति प्रभावी कार्यवाही करते हुए हटवाया गया एंव वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया, सडक सुरक्षा माह नवंबर का उद्देश्य यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि के प्रति जागरुक किया गया । सभी हरदोई वासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करेंगे जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।जनपद हरदोई में सड़क सुरक्षा माह नवंबर के तहत 22 नवम्बर को विधि विरुद्ध चल रहे कुल 274 वाहनों के चालान से कुल रु0 =473000/रू0 का जुर्माना कारित करते हुए 18 वाहनों को सीज किया गया।
     यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह-जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।
मिश्राखेड़ा में चोरों का आतंक, दो दुकानों में लाखों की चोरी

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
अतरौली (हरदोई)। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बनी और हयातगंज में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं के बाद अब मिश्राखेड़ा के मुख्य बाजार में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। पुलिस बूथ के सामने हुई इस चोरी की घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।
अतरौली थाना क्षेत्र के मिश्राखेड़ा मुख्य बाजार में चोरों ने रवि गुप्ता वस्त्रालय और केशनू प्रसाद की इलेक्ट्रॉनिक दुकान की पीछे की दीवार में सेंध काटकर लाखों रुपये का सामान और नकदी पार कर दी। खास बात यह है कि दोनों दुकानें पुलिस बूथ के सामने स्थित हैं, लेकिन बूथ वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और पुलिस द्वारा उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
मिश्राखेड़ा बाजार में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी रवि गुप्ता समेत पांच दुकानों में चोरी हुई थी। उस दौरान चोरों ने रवि गुप्ता की दुकान सहित अखिलेश और कुलदीप की किराना दुकानों, संजय की चोकर दुकान तथा वीरेंद्र की हार्डवेयर दुकान के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रवि गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 30 हजार रुपये नकद और लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं, केशनू प्रसाद के अनुसार उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से दस हजार रुपये नकद सहित करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलने पर अतरौली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
सरदार पतविन्दर सिंह ने कैबिनेट मंत्री की माता विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
दिवंगत आत्मा की शांति हेतु वाहेगुरु के चरणों में अरदास

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की माता विमला देवी के देवलोक वाशी होने पर सुविख्यात समाज सेवी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह उनके बहादुरगंज स्थित आवास पर स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु वाहेगुरु के चरणों में अरदास की।
श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त मे कई सामाजिक-राजनीतिक- सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग रहे।
बदलते दौर में महिला सशक्तिकरण-आत्मनिर्भरता से राष्ट्र निर्माण तक:-सौम्या मिश्रा

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई आज के बदलते समय में भारतीय समाज की तस्वीर तेजी से बदल रही है और इस परिवर्तन की सबसे सशक्त धुरी महिलाएं हैं। महिलाएं आज केवल परिवार या घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं और महिला सशक्तिकरण की जीवंत पहचान बनती जा रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में आगे आकर वे न केवल समाज में अपना विशिष्ट स्थान बना रही हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
आज महिलाओं में जागरूकता का स्तर पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ा है। उनका ध्येय और लक्ष्य अब पूरी तरह स्पष्ट है। वे आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, समाज सेवा करना चाहती हैं और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहती हैं। शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से वे अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। आज महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, गंभीर अध्ययन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग कर रही हैं और उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर रही हैं। इसके साथ ही वे व्यावसायिक शिक्षा और आधुनिक कौशल प्राप्त कर स्वयं के उद्यम भी स्थापित कर रही हैं, जिससे वे न केवल स्वयं स्वावलंबी बन रही हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं।
यह अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक है कि आज महिलाएं जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वे अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, प्रोफेसर, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी, सीईओ, पत्रकार और प्रधान संपादक जैसे महत्वपूर्ण व जिम्मेदार पदों पर कार्य कर रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं कुशलतापूर्वक और सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, नए कीर्तिमान रच रही हैं और सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का एक सशक्त रूप राजनीति के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। आज महिलाएं राजनीति में नेतृत्व कर रही हैं और नीति निर्माण व निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सांसद (एमपी) और विधायक (एमएलए) बनकर वे नेतृत्व का पर्याय बन रही हैं और समाज की उन तमाम बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं, जो आगे बढ़कर कुछ बड़ा करना चाहती हैं।
महिलाओं की यह यात्रा आसान नहीं रही है, लेकिन वे अपने दृढ़ निश्चय, अथक परिश्रम, निरंतर संघर्ष और साहस के बल पर अपनी अलग और सशक्त पहचान बना रही हैं। उनका यह आत्मविश्वास और कर्मठता वास्तविक नारी शक्ति का उदाहरण है। समाज में अपना महत्वपूर्ण और विशेष स्थान बनाते हुए वे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति दे रही हैं और महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।
(लेखिका सौम्या मिश्रा की स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्सिलियम स्कूल, वसंत विहार, नई दिल्ली से हुई है। उन्होंने श्री अरबिंदो कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक तथा राजनीति शास्त्र में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
प्रयागराज में कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और किफायती ठिकाना, 69 करोड़ से बनेंगे बहुमंजिला दो नए हॉस्टल
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

सरकार सिर्फ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर ही नहीं दे रही, बल्कि इस मुहिम में महिलाओं की राह भी आसान कर रही है। ऐसी कामकाजी महिलाओं के लिए शहर में दो छात्रावास बनाए जाएंगे, जो गांव व अपनों से दूर अकेले यहां रहती हैं। करीब 69 करोड़ की लागत वाले इन हॉस्टलों में 620 महिलाएं रह सकेंगी। इसमें किराया भी सीमित ही देना पड़ेगा। दिसंबर में इनका निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।नसीरपुर के हॉस्टल में 250 कमरों में 500 महिलाएं रहेंगी
महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के महानगरों में मुख्यमंत्री एकल श्रमजीवी महिला छात्रावास बनाए जा रहे हैं। यहां पर भी यह छात्रावास बनाया जाएगा। इसमें करीब 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके सापेक्ष करीब 16 करोड़ रुपये शासन से जारी भी कर दिए गए हैं। नसीरपुर सिलना के पास इसके लिए करीब पांच हजार वर्ग मीटर जगह चिह्नित कर ली गई है। इस बहुमंजिला इमारत में करीब 250 कमरे होंगे। इनमें लगभग 500 महिलाएं रह सकेंगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है।नंदी चौराहे के हॉस्टल में 120 महिलाएं रह सकेंग ।इसी तरह एक अन्य महिला छात्रावास नंदी चौराहे के पास बनेगा। इसके लिए नगर विकास विभाग से करीब 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी भी सीएंडडीएस को मिली है। इस छात्रावास में 120 महिलाओं के रहने की सुविधा होगी। करीब 18 करोड़ की लागत वाले इस छात्रावास के लिए चार हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है।एक की टेंडर प्रक्रिया, दूसरी की डीपीआर तैयार
500 बेड वाले महिला छात्रावास के टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। वहीं 120 बेड के महिला छात्रावास का दोबारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है। पहले यह छात्रावास सिविल लाइंस इलाके में बनना था। बाद में जगह बदलनी पड़ी। इस नाते जमीन की जांच व अन्य प्रक्रियाएं फिर से करानी पड़ रही है। 120 बेड के महिला हॉस्टल को बनाने में करीब एक साल तो वहीं 500 बेड के महिला हॉस्टल के निर्माण में लगभग डेढ़ साल लगेंगे।कितना लगेगा किराया जिला महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह का कहना है कि 500 बेड के छात्रावास में सिर्फ वही कामकाजी महिला,a रहेंगी, जो अकेले रहती हैं। शुल्क कितना देना होगा, इसके लिए शासन से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। माना यह जा रहा है कि किराए पर बाहर आने वाले शुल्क से यह कम ही होगा।
धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर नसोली डामर में श्रद्धांजलि सभा
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने किसानों के बीच दी श्रद्धांजलि

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई देश के पूर्व रक्षा मंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 'पद्म विभूषण' स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर नसोली डामर के मजरा बिजपुरिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने ग्रामीणों और किसानों के बीच पहुंचकर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताजी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी: रामज्ञान गुप्ता

इस अवसर पर उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव सही मायनों में धरती से जुड़े हुए जननेता थे। उन्होंने आजीवन गांव, गरीब, मजदूर और किसानों के हक व सम्मान की बात की। राम ज्ञान गुप्ता ने कहा कि नेताजी की नीतियों और संघर्षों के कारण ही उन्हें 'धरतीपुत्र' की उपाधि मिली। आज के समय में उनके बताए मार्ग और समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर ही किसान और आमजन का सच्चा कल्याण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव दीपू, रविंद्र सिंह चौहान,शुभम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, दयाराम गुप्ता, मंजरुल शेख ‌, नागेश्वर सिंह सोमवंशी, गोविंद सिंह, सत्य कुमार सिंह, हेम सिंह, शिवकुमार सिंह, उमेश सिंह, घनश्याम कश्यप,संत कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रताप, दिवाकर, ऋषि पाल कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, तकदीर पाल कुशवाहा, सर्वेश श्रीवास्तव, अयोध्या कश्यप, रामावतार कश्यप, दिनेश कश्यप, श्रवण श्रीवास्तव, रमेश कश्यप, आदि लोग मौजूद रहे।
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह के लिए 51 जोड़ों का चयन
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई शहर की प्राचीन सामाजिक संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत 24 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सामूहिक विवाह समारोह 'वर्णिका' के अंतर्गत रविवार को गांधी भवन मैदान में विवाह के इच्छुक जोड़ों का साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के दौरान वर-वधुओं की आयु तथा पूर्व में विवाह न होने संबंधी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रक्रिया में सफल 46 हिंदू जोड़ों तथा पांच मुस्लिम जोड़ों को ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने टोकन एवं शपथ पत्र वितरित किए। आगामी 6 दिसंबर को घंटाघर लॉन में भव्य समारोह के बीच 46 हिंदू जोड़ों का सामूहिक विवाह तथा पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया जाएगा। इस आयोजन में शहर की अनेक सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं सहयोग करेंगी। साक्षात्कार एवं आयोजन की तैयारियों में गिरीश मिश्रा, श्रवण मिश्रा, राही, श्रवण दीक्षित एडवोकेट, सरिता अग्रवाल, कंचन वाजपेयी, सुयश बाजपेयी,रूपाली अग्रवाल, आलोकिता श्रीवास्तव, करुणा शंकर द्विवेदी, अविनाश चंद्र,गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, अनिल मेहरोत्रा, अशोक श्रीवास्तव, नवल किशोर एवं प्रेम शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 144 डिप्टी एसपी के तबादले, हरदोई को मिले दो नए सीओ; अनुज मिश्रा और संतोष सिंह गैर-जनपद रवाना

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए शासन ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी/सीओ) के तबादले किए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में हरदोई जिले में भी अधिकारियों की तैनाती और स्थानांतरण को लेकर बदलाव किया गया है। जिले में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों को गैर-जनपद भेजा गया है, जबकि दो नए पुलिस उपाधीक्षकों को हरदोई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में तैनात पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष तिवारी को हरदोई भेजा गया है। वहीं, बिजनौर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजेश सिंह की भी नई तैनाती हरदोई जनपद में की गई है।
दूसरी ओर, हरदोई में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्रा का स्थानांतरण शाहजहांपुर कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह को हरदोई से उन्नाव भेजा गया है।
प्रदेश स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद हरदोई पुलिस विभाग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए अधिकारियों के जिले में कार्यभार संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से उन्हें अलग-अलग सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद जिले के क्षेत्राधिकारी स्तर पर नई व्यवस्था लागू होगी।
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई कछौना पतसेनी स्थित स्टेशन रोड पर पुराने डाकघर के समीप रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती निर्मला गुप्ता आयोजक आलोक कुमार गुप्ता और सूर्या गुप्ता के संयोजन में निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पीले परिधान पहने महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर बाबा कुशीनाथ मंदिर और रामेश्वर मंदिर संतोषी माता मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा पुनः कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कथा व्यास आचार्य सलदीप कृष्ण भारद्वाज (वृंदावन-मथुरा) ने विधि-विधान से पूजन व कलश स्थापना कराई। यह कथा 22 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। आयोजन में अजय राठौर ओपी राठौर आदर्श गुप्ता,गौरव गुप्ता, सलील दीक्षित, अरुण शुक्ला,अनुज गुप्ता, रजनीश गुप्ता जगदीश गुप्ता धीरेंद्र गुप्ता ,आलोक राठौर सौरभ गुप्ता ,बलराम गुप्ता  दुष्यंत सिंह और सियेश गुप्ता समेत दर्जनों श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई ‎‎भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों, मतदाता पंजीकरण केन्द्रों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर करा दिया गया है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय ने तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड स्थित बूथों का निरीक्षण किया।
‎‎जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूचियों का भली भाँति परीक्षण करते हुए इनमें प्राप्त त्रुटियों का नियमानुसार निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित समयावधि में बूथों पर उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइजर एवं सम्बन्धित अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें।
‎‎जिलाधिकारी ने बताया कि भारत आयोग के निर्देशों के क्रम में दावे एवं आपत्तियां दिनांक दिनांक 16.12.2026 तक प्राप्त की जाएगी । दावे आपत्तियों की अवधि के दौरान चार विशेष अभियान दिवस की तिथियां निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान तिथियों पर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता की जाएगी। साथ ही नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र-6, विलोपन हेतु प्रपत्र-7 एवं संशोधन हेतु प्रपत्र-8 इत्यादि पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
‎‎जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि दावे एवं आपत्तियों की अवधि के दौरान वह अपना नाम मतदाता सूची में जाँच लें। यदि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित नहीं है तो नाम सम्मिलित किए जाने हेतु फॉर्म 6 अपने बीएलओ के पास जमा कर दे अथवा आयोग के आनलाइन पोर्टल https://voters-eci-gov-in पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है। जन सामान्य की किसी भी समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है जिसका टोल-फ्री नम्बर 05852-234407 है। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय एवं तहसील स्तर पर तहसील कार्यालय में हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है। मतदाता Voter Helpline ऐप अथवा https://voters-eci-gov-in  के माध्यम से Book a Call With BLO टैब पर क्लिक करके भी अपने बीएलओ से संपर्क कर किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।