प्रयाग से आते समय ओम् बाबा ढाबा पर रुके जगतगुरु परमहंसाचार्य,मीडिया के सवालों पर दिया बेबाक जवाब*
सनातन ही एकमात्र धर्म, कुंडा कथा पर भी बोले बड़ी बात।
सुल्तानपुर,आज प्रयागराज से आते समय तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य जी प्रयागराज-अयोध्या बाईपास स्थित समाजसेवी मनोज शुक्ला के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ओम् बाबा ढाबा पर पहुंचे। उनके आगमन से पूरा वातावरण भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। ढाबे के प्रांगण में जैसे ही परमहंसाचार्य जी ने प्रवेश किया, चारों ओर जय वंदे मातरम्, हर हर महादेव के जयकारे गूंज उठे।
श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर,आरती उतारकर और चरण स्पर्श कर उनका भव्य स्वागत किया।
भव्य स्वागत में उमड़े गणमान्य लोग*-
बाबा ढाबे पर परमहंसाचार्य जी के भव्य स्वागत में प्रमुख रूप से समाजसेवी मनोज शुक्ला, लाल बहादुर दुबे, सुभाष तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजकुमार मिश्रा, गोपी मिश्रा सहित कई अन्य श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीडिया के प्रश्नों का दिया बेबाकी से जवाब-
इस दौरान परमहंसाचार्य जी ने मीडिया के प्रश्नों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा -
1. वैदिक संस्कृति ही भारतीय संस्कृति है* परमहंसाचार्य जी ने कहा कि वैदिक संस्कृति को ही भारतीय संस्कृति कहा जाता है और वैदिक परंपरा को ही सनातन धर्म कहा जाता है।
धर्म की व्याख्या है -
वेद विहित कर्म ही धर्म है। जिसको वेद कहता है, इसे करना चाहिए वो धर्म है और जिसको वेद कहता है ये नहीं करना चाहिए वो अधर्म है। उन्होंने कहा कि धर्म दुनिया में एक ही है, वेद को मानने वाला यानी सनातन धर्म। सनातन के अलावा जितना भी है, वह धर्म से विपरीत यानी अधर्म है। इसलिए सनातन धर्म को मानने वाले सावधान रहें कि सर्वधर्म जैसी कोई चीज है ही नहीं, धर्म तो केवल सनातन है। गीता का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा - सर्वधर्मान् परित्यज्य, वहां धर्म का मतलब कर्तव्य-कर्म है। जीवन में सबके प्रति अलग-अलग कर्तव्य है। अपना कर्तव्य पूरा करने के बाद भगवान की भक्ति में लग जाना चाहिए। सात पीढ़ी के कमाने की चिंता मत करिए।
2. कुंडा में बागेश्वर धाम की कथा पर बोले - कथा हुई, पर अधूरी रही* प्रतापगढ़ कुंडा में हुई बागेश्वर धाम की कथा पर पूछे गए सवाल पर परमहंसाचार्य जी ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने जो कार्यक्रम कराया, वो बड़ा ऐतिहासिक रहा, बहुत भीड़ हुई और बड़ा अच्छा संदेश गया। लेकिन उन्होंने कहा कि अगर परिवार में विघटन हो, तो वो कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल नहीं माना जाता। जब कथा की चर्चा शुरू हुई, तो एक पॉजिटिव संदेश आया कि उनकी धर्मपत्नी भानवी सिंह जी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा था कि मुझे आशा है कि हमारे हुजूर रघुराज प्रताप सिंह जी मुझे भी बुलाएंगे, लेकिन राजा भैया ने बुलाया नहीं। परमहंसाचार्य जी ने कहा कि जब धर्मपत्नी इतने सम्मानजनक भाव से स्मरण कर रही हैं, तो आपको भी चाहिए था कि आप स्वयं हेलीकॉप्टर लेकर जाते, धर्मपत्नी और दोनों बेटियों को हेलीकॉप्टर जैसा सम्मान देकर ले आते, तब माना जाता कि उनकी कथा पूर्ण हुई। अभी उनकी कथा हुई है, लेकिन अधूरी है। उन्होंने कहा कि वो कथा तो हो गई है, लेकिन अब एक ऐसा हवन हो, जिसमें उनकी धर्मपत्नी उनके साथ हों और उसी से जो खटास है, जो पारिवारिक मतभेद है, वो खत्म हो जाए। ये मत सोचिए कि कोर्ट से ही समाधान होगा, भगवान से बड़ा कौन सा कोर्ट है। जब राम दरबार लग गया, तो राम दरबार का ये आदेश था रघुराज प्रताप सिंह जी को। उन्होंने कहा कि राजा भैया से मेरा यही निवेदन है कि आप अपनी पत्नी को ससम्मान ले आइए और पारिवारिक दूरी दूर करिए। कई परिवारों को जोड़ने वाले का परिवार क्यों अलग रहे, इसीलिए संतों का काम परिवार को जोड़ना है।
3.
मुख्यमंत्री योगी जी की माताजी के निधन पर जताया शोक* उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी की माताजी के निधन पर परमहंसाचार्य जी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिता से दस गुना माता का स्थान बड़ा होता है। व्यक्ति चाहे साधु बन जाए, संन्यासी बन जाए, चाहे डीएम, सीएम, पीएम, राष्ट्रपति कुछ भी बन जाए, माँ से कभी ऋणमुक्त नहीं हो सकता। एक सच्चे पुत्र का कर्तव्य है कि तन, मन, धन से माँ की सेवा करे और सेवा करने के बाद भी माँ के प्रति कृतज्ञ भाव रखे कि मैं माँ का ऋणी हूँ।
मनोज शुक्ला की सेवा भावना की की सराहना-
परमहंसाचार्य जी ने मनोज शुक्ला की सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करता है, वहीं सच्चा पुण्य अर्जित करता है। पूरा कार्यक्रम भक्ति, प्रेम और भाईचारे की मिसाल बन गया !!
Nov 22 2026, 13:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k