सुल्तानपुर गृहजनपद में नर्सिंग होम का उद्घाटन करने पहुंचे आप सांजद संजय सिंह का बयान*
सुल्तानपुर,अमित शाह के बयान की पंजाब यूपी उत्तराखंड में कर रहे जीत का दावा पर बोले संजय सिंह। उनके डॉ और हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है, जिस पंजाब में जीत का वे दावा कर रहे वहां बीजेपी की केवल एक सीट है। अगर उन्होंने ज्ञानेश कुमार से कोई सेटिंग कर रखी है तो मैं कुछ नहीं कह सकता। उनकी जमीन पर कोई हैसियत नहीं है।
पंजाब में नगर पालिका के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था। पंजाब में दाल गलना नहीं है, यूपी में लोग इनसे ऊब चुके हैं। रोजगार मांगने, फसल का दाम मांगने, व्यापारी, नौजवान निकलकर आए तो लाठी मिलती है, पेपर लीक पर पेपर लीक, हर तरीके से लोग परेशान हैं। स्कूल अस्पताल बताने की जरूरत नहीं, 27 हजार स्कूल यूपी में बंद हो चुके हैं। 27 हजार मधुशालाएं खुल गई है। पाठशाला बंद हो रही है, मधुशाला खुल रही है।
अमित शाह के अंगद के पांव की बात पर बोले संजय सिंह अंगद अपना पांव लंका में जमाये थे, रावण की लंका में पैर जमाए थे, ये लंका नहीं यूपी है, अमित शाह को ये समझना चाहिए कि ये उत्तर प्रदेश है। अगर उनको ज्यादा अंगद का पाँव जमाने का शौक है तो श्रीलंका चले जाएं। वहीं अपना पैर जमाए। टाटा पर हो रहे विवाद पर बोले संजय सिंह। गुंडागर्दी से अलग अलग संस्थानों, व्यापारिक घरानों को लूटने और कब्जा करने की होड़ अदानी और मोदी के द्वारा मची हुई है। ये जेपी , वेदांता, जीवीके, अंबुजा सीमेंट के मामले में हमने देखा, हर जगह वो गुंडागर्दी, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके मोदी के सहारे अलग अलग कंपनियों पर कब्जा कर रहे हैं। अब टाटा पर उनकी निगाह है, सहारा पर कब्जा किया है।
अमेरिका, इंग्लैंड और जापान ने अपने नागरिकों से राशन, पानी सुरक्षित रखने की बात पर संजय सिंह ने कहा कि एक वैश्विक तानाशाह है जिसका नाम है ट्रंप और वो पूरी दुनिया पर अस्त व्यस्त करके रखना चाहता है, इसी के कारण आप देखिए उसने ईरान के ऊपर हमला किया, वहां के सबसे बड़े नेता खामनेई और उनके परिवार की मौत हुई, तो मुझे लगता है कि अब दुनिया को तय करना है कि उसका साथ दें या उसके खिलाफ हों , ईरान तो अकेले लड़ रहा है, कुछ देश पीछे से साथ दे रहे हैं। ईरान ने हिमनद दिखाई और अमेरिका और इजराइल की हैसियत दुनिया को पता चल गई। ईडी द्वारा आजम की तुरंत गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने कहा कि ये घोर अन्याय है, ये तानाशाही की पराकाष्ठा है।
एक व्यक्ति को लंबी जद्दोजहद के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलती है, और जमानत मिलते ही तुरंत ईडी द्वारा गिरफ्तार कर किया जाता है, मोदी तो ईडी को अपने कब्जे में रखते हैं, कई गिरफ्तारियां करवा चुके, तमाम नेताओं को जेल भिजवा चुके हैं वो, मोदी जी से पूछता हूं कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ईडी को कुछ गाइड लाइन का पालन करना चाहिए, लेकिन आजम खान के मामले में तानाशाही की गई, आप पूरी दुनिया और देश को ये संदेश देना चाहते हो कि हम गुंडागर्दी और तानाशाही का शासन चलाएंगे। बिना तथ्य और प्रमाण के मुझे भी गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उनके आका ने कहा था। ..................................

सुल्तानपुर,भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आज सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्राविधिक शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण बाट माप मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचते ही कुर्मी विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं आशीष पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के बाद मंत्री आशीष पटेल मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं जब आशीष पटेल से पूछा गया कि सरदार पटेल किस तरह का भारत चाहते थे के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ऐसे व्यक्तित्व के मालिक थे जो सबके लिए देश बनाना चाहते थे, कड़क प्रशासक थे जिन्होंने सारी रियासतों को एक किया।
सरदार बड़े नेता हुए हैं, लेकिन नोएडा से लेकर कुशीनगर तक सरदार पटेल के नाम पर कोई संस्थान का नाम नहीं रखा गया।मुझे अवसर मिला और मैने बस्ती के इंजीनियरिंग का नाम उनके नाम पर रखा।
दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन की रैली में आम आदमी पार्टी द्वारा शामिल न होने पर आशीष पटेल ने कहा कि लोकतंत्र है, जिसे शामिल होना है या नहीं होना है ये उनकी इच्छाशक्ति है। लेकिन इतना जरूर है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए यूपी ने बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। ये लोग जो भाव दिखा रहे हैं उनका भाव धरती पर आ जाएगा।
दिव्या मित्तल द्वारा मिर्जापुर में चुनावी तैयारी करने के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि लोकतंत्र है , लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है, मेरी ओर से उन्हें हृदय से शुभकामनाएं, जिस क्षेत्र में बढ़ रही हैं उसमें और आगे बढ़े। अखिलेश यादव द्वारा पीडीए के सबसे ज्यादा समर्थन करने के सवाल पर.......
आशीष पटेल ने कहा कि असली पीडीए एनडीए में है, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के नाती जयंत सब एनडीए के साथ हैं तो आप स्वयं अंदाजा लगाईए कि पीडीए किधर है। हमारी पार्टी टिकट के लिए नहीं बल्कि जीत के लिए लड़ाई लड़ती है। हमे जीतने वाला गठबंधन चाहिए नंबर ऑफ सीट्स की लड़ाई नहीं लड़ते।
एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है और अखिलेश के नेतृत्व में जो यूपीए का गठबंधन है वो चारों खाने चित्त हो जाएगा। यूसीसी लागू किए जाने की बात होने के सवाल पर आशीष पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करती है और हमारा बीजेपी से गठबंधन है, लेकिन कुछ मुद्दों पर हमारी पार्टी का संवैधानिक है उसमें हमारी पार्टी है,उसमें हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता रखती है, इसमें मेरा कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है, किसी भी प्रकार की धार्मिक चीजों पर हमारी पार्टी न राजनीति करती है और न टिप्पड़ी करती है।
सुल्तानपुर:प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल का आगमन आज।
ओवर रेटिंग और टैगिंग करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही।
साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण कृषकों को समय से उर्वरक उपलब्ध कराये जाने हेतु पीसीएफ के बफर गोदाम में उपलब्ध डीएपी, एनपीके उर्वरकों को जिले के 48 इफको/कृभको अधिकृत बिक्री केन्द्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 320 मैट्रिक टन इफको डीएपी, 185 मैट्रिक टन कृभको डीएपी, 191 मैट्रिक टन इफको एनपीके उर्वरकों का आवंटन करते हुए प्रेषण कराया जा रहा है, ताकि किसान भाई समय से फसलों की बुवाई कर सकें। उक्त के अलावा जिले के निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर भी 2792 मैट्रिक टन डीएपी, 5245 मैट्रिक टन एनपीके, 6514 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट बिक्री हेतु उपलब्ध है, जहां से किसान भाई निर्धारित मूल्यों पर क्रय कर फसलों की बुवाई कर सकते हैं।
सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों के वितरण की कड़ी निगरानी करते रहें। मुख्य सब्सिडीयुक्त उर्वरकों यथा यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि के साथ कृषकों को अन्य उत्पाद जैसे जिंक, सल्फर एवं कैल्शियम आदि को क्रय करने हेतु कोई उर्वरक विक्रेता बाध्य करता है अथवा किसी अन्य उत्पाद को क्रय करने हेतु जबरन दबाव बनाता है, तो सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
कीमत से अधिक बिक्री करने वाले विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी विक्रेता अपना स्टाक/वितरण रजिस्टर, रेट बोर्ड तथा स्टाक बोर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखें, तथा कृषकों को कैश मेमो अनिवार्य रुप से उपलब्ध करायें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को समितियों के हड़ताली सचिवों के विरूद्ध निलंबन, विभागीय एवं कठोर विधिक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।
सुल्तानपुर,कृषि भवन,अहिमाने में शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित "पीएम किसान उत्सव दिवस" कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई, जिसका लाभ जनपद के
4,97,645 किसानों
को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पराली प्रबंधन के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया और पराली प्रबंधन हेतु जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह शामिल रहे। साथ में उप कृषि निदेशक, प्रभारी/वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके वारिसिन, जिला कृषि अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, केवीके के वैज्ञानिकगण आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 211 किसानों ने प्रतिभाग किया।
पराली जलाने पर जुर्माने की जानकारी:-
जनपद के समस्त विकास खंडों एवं 80 ग्रामों में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।
सुल्तानपुर,थाना कुड़वार क्षेत्र के कस्बा कुड़वार से गोमती घाट तक बीती रात करीब 01.30 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान आपस में प्रतिस्पर्धा करते हुए 10 DJ संचालकों द्वारा मानकों से अधिक तेज आवाज में DJ बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
सुल्तानपुर,नगर कोतवाली पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में मानक से अधिक DJ बजाने पर 14 नामजद व कुछ अज्ञात DJ संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
*FIR में शामिल DJ —* 1. सचिन DJ अयोध्या - 20 से 22 साउंड, 35-40 ट्वीटर 2. अक्षिता इवेन्ट - 22-24 साउंड, 40-45 ट्वीटर 3. संदीप DJ बस्ती - 18-20 साउंड, 20-25 ट्वीटर 4. बादल DJ - 25-30 साउंड, 30-35 ट्वीटर 5. आर्यन इवेन्ट अम्बेडकरनगर - 24-26 साउंड, 25-30 ट्वीटर 6. ओम साई DJ - 22-25 साउंड, 36-38 ट्वीटर 7. चन्दू DJ किंग आफ बनारस - 25-30 साउंड, 35-40 ट्वीटर 8. शिवा म्यूजिक एंड लाइट सिस्टम पवई मोड़ प्रयागराज - 22-24 साउंड, 30-32 ट्वीटर 9. करन इवेन्ट अकबरपुर - 20-25 साउंड, 35-40 ट्वीटर 10. DJ महाकाल किंग आफ बलरामपुर - 22-24 साउंड, 40-45 ट्वीटर 11. DJ वेस्ट झंकार अकबरपुर - 25-30 साउंड, 35-40 ट्वीटर 12. स्टार इवेन्ट सिद्धार्थनगर - 22-24 साउंड, 30-32 ट्वीटर 13. आशीष DJ - 18-20 साउंड, 25-30 ट्वीटर 14. वैष्णव DJ - 20-24 साउंड, 25-30 ट्वीटर।
पुलिस के अनुसार उच्च न्यायालय व ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा था। मना करने पर भी आवाज कम नहीं की गई। कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सुल्तानपुर,बंगाल की खाड़ी से उठने वाले गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर सुल्तानपुर जिला प्रशासन भी अत्यधिक सतर्क है। सुल्तानपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर इस आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों की तमाम टीमें गठित कर दी है और उनसे अलर्ट मोड पर रहने को भी कहा गया है।
जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह की माने तो मौसम विभाग द्वारा जो चेतावनी दी गई है,उसका असर आज रात से लेकर कल कल तक दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग,बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ वन विभाग,कृषि विभाग और तो और लोक निर्माण विभाग ससम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं,साथ ही उनकी छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है,यदि आपदा के दौरान कोई नुकसान होता है तो क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्य में जुट जाएगी।
इसके साथ साथ कंट्रोल रूम बनाया है और वह 24 घंटे कार्य करेगा,उसके माध्यम से जो भी जानकारियां मिलेगी उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ साथ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो,तो तूफ़ान के दौरान बिल्कुल घर के बाहर न निकलें।
सुल्तानपुर,कल करवा चौथ के पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखी गई। सुल्तानपुर निवासी ज्योति जैसवाल ने बताया कि कल करवा चौथ है, इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
इस दिन मिट्टी,चांदी या पीतल के करवे से पूजन किया जाता है। पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर शाम को चंद्र उदय होने पर करवे से जल अर्पण कर व्रत तोड़ा जाता है। सभी सुहागिन महिलाएं मेहंदी, सोलह श्रृंगार और नए कपड़ों के साथ हर्षोल्लास से त्यौहार मनाती हैं। बाजार में चूड़ियों, कपड़ों और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी हुई।
ज्योति जायसवाल
जनपद की रहने वाली
अनामिका मिश्रा
ने बताया कि करवा चौथ सुहागिनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखा जाता है। बाजार में मेहंदी लगवाने आई हूं,काफी उत्साह है।
10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.9k