सुल्तानपुर में कृषि यंत्रों की बुकिंग 20 अक्टूबर तक, कृषकों से अवशेष यंत्र बुक करने की अपील*
सुल्तानपुर,जनपद के किसानों के लिए कृषि विभाग ने एक बार फिर मौका दिया है। वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 07.10.2026 से 20.10.2026 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग चल रही है।
उप कृषि निदेशक सुल्तानपुर ने बताया कि इसमें विगत 16.07.2026 से दिनांक 10.08.2026 के दौरान बुकिंग अवशेष रह गए कृषि यंत्रों को किसान बंधु बुक कर सकते हैं। बुकिंग हेतु http://www.agriculture.up.gov.in पोर्टल पर जाकर लाभ लिया जा सकता है।
ये यंत्र हैं उपलब्ध - हैप्पी सीडर / स्मार्ट सीडर, एमबी प्लाउ, रीपर कम बाइंडर, जीरोटिल सीड कम फर्टीड्रिल, ब्रश कटर, स्ट्रॉ रेक, बेलर, क्राप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड एवं पावर टिलर, पावर वीडर, राइस ट्रांसप्लांटर, शुगरकेन रैटून मैनेजर, पोटेटो डिगर, पोटेटो प्लान्टर, पावर ऑपरेटेड चैफ कटर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, न्यूमेटिक प्लान्टर, मिनी दाल मिल, मल्टीक्राप थ्रेसर, क्लीनर कम ग्रेडर, बायरेक्ट राइस सीडर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, किसान ड्रोन पर लागत का 50 अथवा 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम अनुदान उपलब्ध है, जिसके लक्ष्य पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक किसान भाई इस अवसर का लाभ उठाएं। लक्ष्य से अधिक बुकिंग प्राप्त होने की दशा में ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों हेतु लाभार्थी का चयन होगा, जिसकी सूचना समाचार पत्रों में पृथक से प्रकाशित की जाएगी।
Oct 21 2026, 12:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k