पूर्व प्रधान के भाई पर फर्जीवाड़े का आरोप: गरीब किसान के नाम पर खोली फर्जी फर्म,4.93 लाख का GST का ज़ब नोटिस आया,तो उड़े किसान के होश *
सुल्तानपुर में गरीब किसान के जरूरी दस्तावेजों के साथ हेरफेर कर उसके साथ करोड़ो की धोखाधड़ी कर दी गई। यह खुलासा तब हुआ जब पीड़ित किसान के पास करीब 5 करोड़ कर बकाया का नोटिस आया। तो वहीं नोटिस देखते ही किसान के होश उड़ गए। बहरहाल पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साथ ही मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।
दरअसल ये मामला है लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कुबेरशाह पट्टी गांव का। इसी गांव का रहने वाला जगतपाल यादव गरीब किसान है। पात्रता के आधार पर उसे ग्राम प्रधान की सहमति पर प्रशासन द्वारा आवास आवंटित हुआ है,जगतपाल यादव के चार बच्चे हैं और मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।
बीते 8 अक्टूबर को इन्हें सूचना मिली कि इसके नाम पर हरियाणा गुरूग्राम के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से 4 करोड़ 93 लाख 21 हजार 47 रूपये की कर बकाया की नोटिस आई तो जगतपाल यादव के इनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
जगतपाल गरीब किसान ने बताया हमारे ग्राम सभा के पूर्व प्रधान थे,उनके छोटे भाई हैं जो प्रधानी का काम देखते थे। वो 3-4 बार हमारे घर आए और कहे की सरकारी योजना आई है,2000 रुपया महीना मिलेगा, अपने डॉक्यूमेंट दे दो। हम उनके घर आधार कार्ड,पैन कार्ड,फोटो ले गए,सादा कागज पर साइन कराए और उनके साथ श्री तिवारी कामापुर वाले भी थे। वही बाद में एक आदमी और आया जिसे हम नहीं जानते थे, कुर्सी पर बैठकर मोबाइल से फोटो खींचा, फिर लंभुआ ग्रामीण बैंक ले गए,वहाँ फिंगर लगवाया। हमारे साथ ही गांव के राजेश धोबी,राम मिलन के लड़के का भी कागज लिया गया।
हमें जानकारी तब हुई जब 8 तारीख को गांव के श्री सिंह के पास फोन आया कि अमीन पूछ रहा है तुम्हारे गांव में कोई जगतपाल यादव है? हरियाणा से RC आई है। तब हम 9 तारीख को गए,नोटिस देखी तो मेरे होश उड़ गए। 4 करोड़ 93 लाख 21 हजार 47 रुपये का मामला है।
हमारे नाम पर फर्म बनाकर गुड़गांव,हरियाणा में कारोबार दिखाया गया है। तब हमने FIR परसों कराई है। एप्लीकेशन में सबका नाम दिया था लेकिन दरोगा जी ने कहा दूसरा एप्लीकेशन लिखो,तो एक ही नाम पर FIR हुई है। हम मजदूरी करते हैं,हमारे चार लड़के है,हम कहां से 5 करोड़ भरेंगे साहब? पूरा गांव चाहता है कि गलत करने वालों पर कार्रवाई हो।
ग्राम प्रधान बृजलाल ने बताया कि हमें जानकारी तब हुई जब जगतपाल यादव के नाम से चार करोड़ तिरानवे लाख इक्कीस हजार सैंतालीस रुपये का नोटिस जारी हुआ। वो भागते हुए मेरे पास आए,मैंने उसे पढ़ा,देखा। तो मैंने कहा ये तो बहुत बड़ा गलत फ्रॉड हुआ है आपके साथ। आप इतना पैसा कहाँ से टर्नओवर कर सकते हो,जो आपको GST आ गई। आप तो डेढ़-दो बीघे जमीन के खातेदार धारक हो,ज्यादा से ज्यादा।
उन्होंने बताया कि ये बहुत अति गरीब व्यक्ति हैं। इनके पास आवास दिया गया प्रधान द्वारा तब छत के नीचे आ पाए। चार बच्चे हैं,मेहनत-मजदूरी करके,सिलाई करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। जहाँ मेरी गवाही की जरूरत पड़ेगी,जहाँ मुझे बुलाया जाएगा, मैं साफ-साफ बोलूंगा कि ये बहुत गरीब व्यक्ति हैं और इनकी मदद की जाए। इनका जो नोटिस है,ये बिल्कुल खत्म होना चाहिए। यह जाँच का विषय है, इसकी जाँच होनी चाहिए,असली मुजरिम तक पहुँचना चाहिए सरकार को,ताकि जो फ्रॉड इनके साथ हुआ है वो किसी और के साथ न हो।
लम्भुआ क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने कहा कि दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 379/26 पंजीकृत किया गया है। इसमें जगतपाल जी के द्वारा आरोप लगाया गया है कि एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट गुरुग्राम से इनको चार करोड़ तिरानवे लाख का नोटिस आया है। इनके द्वारा जानकारी दी गई है कि ना ही तो इन्होंने कोई जीएसटी नंबर लिया है ना ही कोई फर्म स्थापित की है। इसमें जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की विवेचना की जा रही है, इसकी जांच गहराई से की जा रही है तथा इसमें कार्रवाई प्रचलित है। अभी मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसमें जांच की जा रही है,जैसे-जैसे तथ्य प्रकाश में आएंगे वैसे-वैसे इसमें नाम प्रकाश में लाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सुल्तानपुर कटका बाजार के सामाजिक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर दी प्रशंसा, विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए मिल चुके हैं सैकड़ों सम्मान गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार स्थित गाना मिश्र का पुरवा निवासी एवं कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र भेजकर उनके सामाजिक कार्यों तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।
मुख्यमंत्री की ओर से मिली इस प्रशंसा से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और यातायात जागरूकता के क्षेत्र में विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। उनके कार्यों के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के लगभग दर्जनभर मंत्रियों के हाथों सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें सैकड़ों पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। डॉ. सौरभ ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर अपने खून से पत्र लिखकर अपनी भावना व्यक्त की थी। इसके साथ ही सुल्तानपुर जिले का नाम कुशभवनपुर किए जाने की मांग को लेकर भी उन्होंने पहल की। उनके नाम विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने की बात भी सामने आई है। इस उपलब्धि पर राजकुमार मिश्र, ऋषभदेव शुक्ला, कांति सिंह, सर्वेश कांत वर्मा, अमरजीत मिश्र, शिव कुमार तिवारी और मोनू यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अब जिला जज की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है, इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए खुर्शीद क्लब पहुंच रहे हैं।
दरअसल,जिला बार एसोसिएशन का चुनाव अधिवक्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है,बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में चुनाव के माध्यम से अधिवक्ता अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं। जिनसे उन्हें अपने हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद रहती है।
वरिष्ठ अधिवक्ता रवि शुक्ला ने युवा अधिवक्ताओं को बेहतर वकालत करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं,उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को मेहनत, ईमानदारी और अपनी कानूनी जानकारी के दम पर वकालत के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को अधिवक्ता जरूर बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी भी न्याय व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
फिलहाल,खुर्शीद क्लब में चुनाव प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि बार एसोसिएशन की जिम्मेदारी आगे किसे सौंपी जाएगी.
शहर के बेशकीमती भूखंड पर मलिकाना हक व कब्जे का मामला*
मिली जानकारी के अनुसार साहब के शाहगंज मोहल्ले के कुंजरा बाग में इंद्र प्रताप पांडेय की पुस्तैनी जमीन है इसी जमीन पर कब्जे को लेकर अभिषेक बरनवाल आदि बनाम राज्य का एक मुकदमा आयुक्त न्यायालय में चल रहा है।
इस मुकदमे में उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा विपक्षी अभिषेक बरनवाल के दावों को खारिज करते हुए 19 अप्रैल 25 को अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।अब डीएम इंद्रजीत सिंह के सख्त निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी सदर गरिमा सौनकिया ने कानूनगो इंद्र प्रताप सिंह व नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र को मौके पर भेजकर बाउंड्री वॉल के दोनों गेट पर ताला लगवाते हुए सीलिंग की कार्यवाही की।
वहीं जानकारी लगी की कमिशनरी में मामले को उलझाने के लिए वाद दायर कर दिया जिसके बाद अभिषेक बरनवाल व अन्य द्वारा चोरी छिपे निर्माण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देख डीएम ने एसडीएम सदर को तत्काल अवैध निर्माण को सील करने का आदेश दिया।
एसडीएम ने कानूनगो आईपी सिंह और कोतवाल सुरेश नारायण मिश्र को भेजकर अवैध निर्माण को सील कर दिया । कानूनगो आईपी सिंह ने सीलिंग की पुष्टि की है ।
सुल्तानपुर में भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कटका बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए,इस दौरान विधायक ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुल्तानपुर में विकास के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम हुआ है। सड़क, बिजली, पुल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई काम कराए गए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
विधायक विनोद सिंह ने तहसील से जुड़ी समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि बल्दीराय तहसील में शामिल 57 गांवों के लोगों को अपने जरूरी कामकाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था,ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए उन्होंने प्रयास किया,जिसके बाद इन गांवों को बल्दीराय तहसील से हटाकर सुल्तानपुर सदर तहसील में शामिल कराया गया। उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सीताकुंड घाट पर पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है,इसके साथ ही गोलाघाट से टेढ़ुई तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। गोमती नदी पर नए पुल का निर्माण भी कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई गति मिलेगी,विधायक के मुताबिक,ये सभी कार्य सुल्तानपुर के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। इस दौरान विनोद सिंह ने पूर्व विधायक अनूप संडा पर भी निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कार्यकाल में सुल्तानपुर की जनता के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया,विधायक ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया गया है और हजारों की संख्या में सोलर लाइटें लगवाई गई हैं,इसके अलावा जनता की सुविधाओं से जुड़े कई अन्य कार्य भी कराए गए हैं।
विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सुल्तानपुर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं,कटका बाजार में आयोजित इस संवाद संगोष्ठी के माध्यम से उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं और विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित किया।
सुल्तानपुर में पत्रकारों का फूटा गुस्सा: लिविंग इंडिया -
ज्ञापन में इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज को दबाने का प्रयास बताया गया। पत्रकारों ने कहा कि भारतीय संविधान का
*अनुच्छेद 19 (1)(क)* हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। लोकतंत्र में स्वतंत्र पत्रकारिता ही जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाती है। ऐसे में नशे जैसे गंभीर मुद्दे पर खबर दिखाने वाले संपादक और महिला पत्रकार को हिरासत में लेना चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।
ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगें -
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, अनिल द्विवेदी, सर्वेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडे की अगुवाई में बृजेश श्रीवास्तव, शिव कुमार दुबे, अर्शी, रवि दुबे, सतनाम सिंह, सुनील राठौर, शिव सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने आज पालिका परिसर में नवनिर्मित भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया और मौके पर मिली कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज, निर्माण लिपिक कपिल श्रीवास्तव सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा भवन में पाई गई कमियों को समयबद्ध तरीके से ठीक कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन में शेष कमियों को दूर कर निर्माण कार्य को बेहतर बनाया जाए, ताकि इसका उपयोग सुचारु रूप से किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों पर गंभीरता से ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पालिकाध्यक्ष के औचक निरीक्षण से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में 26 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा।
बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था।
जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था।
फिलहाल इस मामले में वादी एवं बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय एवं राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला द्वारा फाइनल बहस पूरी कर ली गई है। आज सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट ने 26 अक्टूबर को फैसले की तिथि नियत की है, फैसले के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उपस्थित रहना पड़ेगा।
आगामी 23 अक्टूबर को गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए आज जिलाधिकारी की अगुवाई में बैठक की है। बैठक के दौरान जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई, साथ ही बैलेट बॉक्स,मतपत्र से संबंधित ट्रेनिंग भी दी गई। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2026 के तहत कलेक्ट्रेट में एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर को गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई साथ ही उन्हें चुनाव से सम्बंधित पहले चरण की ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान ट्रेनिंग में मतपेटी, मतदान पत्र सहित तमाम जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गई।
बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को इसके लिए मतदान होना है, इसी के तहत ट्रेनिंग का पहला चरण आज पूरा हुआ है। आगामी 17 अक्टूबर को इसका दोबारा रिहर्सल करवाया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उसका अक्षरता पालन करवाने की बात जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा कही गई।
Oct 16 2026, 17:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k