पितृपक्ष मेला महासंगम : फल्गु देवघाट पर तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे वार्ड पार्षद, दिव्यांग-वृद्धों को पहुंचा रहे पिंड स्थल तक
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। फल्गु देवघाट पर पिंडदान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच गयाजी नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी तीर्थयात्रियों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। मेला क्षेत्र में सेवा और सहयोग की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
फल्गु देवघाट पर वार्ड संख्या 10 के पार्षद गोपाल कुमार एवं वार्ड संख्या 11 के पार्षद कुंदन कुमार तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे हैं। दोनों पार्षद विशेष रूप से दिव्यांग, वृद्ध और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं। जरूरतमंद श्रद्धालुओं को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में वे स्वयं सहयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें भीड़ और लंबी दूरी के बीच किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
पार्षद गोपाल कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक पहचान से जुड़ा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को पिंडदान स्थल तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।
वहीं पार्षद कुंदन कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते श्रद्धालुओं की सेवा हमारी जिम्मेदारी है। मेला अवधि में देवघाट पर आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए मौके पर ही उनकी मदद की जा रही है। प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु असुविधा के कारण अपने धार्मिक अनुष्ठान से वंचित न रहे।
पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार भी मेला शुरू होने से पहले से ही लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। तीनों दिन-रात मेला क्षेत्र में घूमकर सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं तथा तीर्थयात्रियों की समस्याओं को मौके पर ही दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं।
पार्षदों ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम का उद्देश्य यही है कि गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर व्यवस्था और सेवा मिले। जनप्रतिनिधियों से लेकर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तक मेला क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फल्गु देवघाट पर दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है, ताकि पितृपक्ष में आने वाले श्रद्धालु श्रद्धा और सुविधापूर्वक अपने पितरों का तर्पण एवं पिंडदान कर सकें।

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु गयाजी पहुंच रहे हैं। फल्गु देवघाट पर पिंडदान और तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच गयाजी नगर निगम के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी तीर्थयात्रियों की सेवा में लगातार जुटे हुए हैं। मेला क्षेत्र में सेवा और सहयोग की ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।



गयाजी के भूतपूर्व चेयरमैन और अपने पूज्य पिताजी स्व. श्री बिंदेश्वरी यादव जी की पुण्यस्मृति में, पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धर्मारण्य देवी मंदिर के समीप एक सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है। इस शिविर का लोकार्पण बेलागंज विधायक मनोरमा देवी जी के सुपुत्र, युवा समाजसेवी राकेश रंजन यादव (रॉकी यादव) द्वारा किया गया। शिविर के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हीं के द्वारा निभाई जा रही है।

क्षेत्र में यह सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई गई है। इससे गया के साथ-साथ नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल एवं आसपास के मरीजों को फेफड़ों और श्वसन मार्ग की जटिल समस्याओं की आधुनिक जांच एवं आवश्यक intervention की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
गया। पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से गया जी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से शनिवार को निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ यह शिविर पंजाब नेशनल बैंक के सामने, चांद चौरा-विष्णुपद रोड के समीप लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को निःशुल्क पेयजल, चाय, बिस्कुट सहित विभिन्न खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
गयाजी। पितृपक्ष मेला के दौरान विष्णुपद मंदिर परिसर में शनिवार को गयाजी महानगर बरनवाल महिला समिति एवं समस्त बरनवाल परिषद की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य तथा पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्षेय हरिहंत फाउंडेशन के तत्वावधान में एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। शिविर में पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों को चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
गया। पितृपक्ष मेला के अवसर पर गया शहर के तुलसी उद्यान, विष्णुपद मंदिर स्थित लखनपुरा मोड़ के समीप माता-पिता की पावन स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर का शनिवार को शाम में शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल और नगर प्रखंड चंदौती की प्रमुख सुचिता रंजनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने शिविर में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आयोजन की सराहना की।
Oct 10 2026, 22:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.0k