मेसी-कांड में वंचित रहे लोगों के लिए बड़ी घोषणा, भारत-उरुग्वे मैच का फ्री टिकट देगी राज्य सरकार
*_खेल_*
*_कोलकाता:_* पिछले साल 13 दिसंबर को युवा भारती में लियोनेल मेसी के 'गोट टूर' को लेकर भारी अव्यवस्था हुई थी। टिकट खरीदने के बावजूद हजारों दर्शक मेसी को देख नहीं पाए थे। उसी गुस्से को शांत करने के लिए अब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
शनिवार को युवा भारती में भारत-ब्राजील मैच के दिन ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि मेसी के कार्यक्रम में वंचित रहे दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उसी के मुताबिक रविवार को राज्य के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने विस्तार से जानकारी दी।
*_फ्री टिकट कब, कहां मिलेगा?_*
खेल मंत्री ने एक्स हैंडल पर बताया है कि आने वाले 6 अक्टूबर को युवा भारती में भारत बनाम उरुग्वे मैच का टिकट पूरी तरह से मुफ्त में उन दर्शकों को दिया जाएगा, जिन्होंने पिछले साल मेसी के कार्यक्रम का टिकट खरीदा था।
*टिकट लेने का समय: _5 अक्टूबर, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।_*
क्या-क्या लगेगा? सरकारी पहचान पत्र और पिछले साल के मेसी मैच के टिकट का सबूत।
*_इन 8 जगहों पर टिकट मिलेगा -_*
1. राजा मणींद्र रोड स्थित मोहित मैत्र मंच
2. आजाद हिंद बाग का मिलन मंजरी कम्युनिटी हॉल
3. जेम्स लांग सरणी का अभियान कम्युनिटी हॉल
4. विवेकानंद पार्क का उद्यापन कम्युनिटी हॉल
5. एजेसी बोस रोड का शुभनंदन कम्युनिटी हॉल
6. युवा भारती विवेकानंद क्रीड़ांगन
7. बिधाननगर म्युनिसिपैलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
8. राजारहाट गोपालपुर स्विमिंग पूल
प्रशासन सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन करीब 22 हजार दर्शकों ने पिछली बार टिकट खरीदा था, उन्हीं को यह सुविधा दी जाएगी। हालांकि अंतिम संख्या अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।
वहीं, आम दर्शकों के लिए भारत-उरुग्वे मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। C2 ब्लॉक के बाएं और दाएं तरफ की सीटों की कीमत सिर्फ 199 रुपये रखी गई है, जो ब्राजील मैच की तुलना में काफी कम है।
Oct 07 2026, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k