शिक्षक दम्पति हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च*
रिपोर्ट/लालजीआज़ाद पार्क में सेवानिवृत्त शिक्षक केके सिंह के निधन पर शिक्षकों ने रखा दो मिनट का मौन
सुल्तानपुर। जिले में हुए चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों, शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया।
शिक्षक दम्पति की स्मृति एवं न्याय की मांग को लेकर शिक्षक संगठन तिकोनिया पार्क में एकत्रित हुए और वहां से कैंडल मार्च निकालते हुए बस स्टेशन स्थित आज़ाद पार्क पहुंचे। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना में न्याय एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) के निधन की सूचना पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। आज़ाद पार्क में सभी उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शिक्षक संगठनों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या की घटना ने पूरे शिक्षक समाज को झकझोर कर रख दिया है। शिक्षकों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य,रमेश तिवारी,प्रशांत पाण्डेय, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, अटेवा अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, रणवीर सिंह रणधीर सिंह, बृजेश सिंह, राम बहादुर मिश्रा, सिकंदर वर्मा, धीरेन्द्र राव, राहुल राष्ट्रवादी, हेमंत यादव, वैभव भटनागर, दिपेन्द्र सिंह, हसीब अहमद,आशुतोष यादव,मंजू मिश्रा, सीमा सिंह, मुनेन्द्र मिश्रा आभा गुप्ता, ज्योति सिंह, बीना तिवारी गरिमा सिंह, अर्चना चित्रांसी, शीला, अलका पाण्डेय सन्दीप वर्मा अखिलेश यादव, नीमर दास, राजीव मिश्रा अलोक सिंह,भावना तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज़ाद पार्क में सेवानिवृत्त शिक्षक केके सिंह के निधन पर शिक्षकों ने रखा दो मिनट का मौन

गया के अस्पताल में हृदयाघात से ली अंतिम सांस, शव लाने के लिए परिजन व ग्रामीण रवाना
"शोक समाचार"
श्री कृष्ण कुमार सिंह इसी सत्र में 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अत्यंत सौम्य, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। वे दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटावा के निवासी थे। शिक्षक संगठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कुड़वार इकाई के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। उनके निधन की सूचना से शिक्षक समुदाय एवं परिचितों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निज़ाम खान ने श्री कृष्ण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिक्षक दम्पति हत्याकांड की प्रगति पर पुलिस ने शिक्षक संगठनों से की वार्ता
इस दौरान शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह से मुलाकात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय मुकेश सिंह एवं विनीता सिंह को शीघ्र न्याय दिलाने तथा हत्याकांड की जांच में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या से पूरे शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
सदर तहसील में दिया धरना।
लेखपाल आंदोलन क्यों?
आंदोलन का पूरा कार्यक्रम -
24.10.2026 से अनिश्चितकालीन - जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन इस संबंध में तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह और तहसील मंत्री सर्वेन्द्र पटेल ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सुल्तानपुर,नगर के रामकली बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका नीलम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह यादव एवं जिलामंत्री सुरेंद्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। नीलम पाण्डेय के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
सुल्तानपुर,बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक पूज्य राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा होगी।नौ दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
आयोजक शिवकुमार सिंह के अनुसार दोनों नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।श्रीराम कथा को भव्य बनाने के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन को लेकर बल्दीराय समेत इसौली विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
सुल्तानपुर: शिक्षक दंपति हत्याकांड के विरोध में तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा, न्याय की मांग को लेकर शिक्षकों में आक्रोश*
बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक मुकेश सिंह एवं उनकी पत्नी विनीता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में शिक्षकों ने शिक्षक दम्पति की हत्या को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।
शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और व्यथित है। उन्होंने दिवंगत दम्पति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई।शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को गंभीरता से लेते हुए तिकोनिया पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रदेश महामंत्री/राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंव जिला अध्यक्ष जौनपुर प्रत्येक संयुक्त महामंत्री अमित सिंह प्रदेश महामंत्री ने आवाह्न किया की पुलिस प्रशासन जल अपराधियों को गिरफ्तार करे।शोकसभा में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉक्टर अमित कुमार कुमार,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश महिला उपाध्यक्षा मालती सिंह, अखिल भारतीय शिक्षक संघ संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य अध्यक्ष आजमगढ़ सुरेंद्र सिंह, महामंत्री आजमगढ़ जितेंद्र कुमार राय,उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अरूण सिंह,अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.चन्द्रपाल राजभर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव यादव,प्रशांत पाण्डेय, राम बहादुर मिश्रा, विनोद यादव, लम्भुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री कलहु पाल,मन्त्री संतोष पाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, मंत्री राहुल राष्ट्रवादी, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मंत्री प्रदीप यादव, जय प्रकाश वर्मा, बृजेश सिंह, धीरेन्द्र राव, राजेश मिश्रा, अटेवा के अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सर्वेश सिंह, राज कुमार यादव, रणविजय सिंह तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के डॉ. अम्बिकेश प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह,राहुल मिश्रा, महोश खान वेद प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी श्रद्धांजलि सभा मे पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया*
कुहीं डढ़िया में शिक्षक मुकेश और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या*
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री ने श्रद्धांजलि के दौरान कहाकि कादीपुर कुहीं डढ़िया में एक शिक्षक और उनकी पत्नी की हत्या होती है। मैं आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री की हैसियत से सुल्तानपुर में मुकेश और उनकी पत्नी की हत्या के विरोध में और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित हूँ।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से कहना चाहता हूँ, ये सामान्य हत्या नहीं है, ये बेहद ही निर्मम हत्या है। एक शिक्षक संपत्ति की हत्या है, शिक्षक समाज की हत्या है। हमारे शिक्षक अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। ये मामूली बात नहीं है। आज इस सरकार के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है कि निष्पक्ष जांच करे।
35-36 घंटे हो गए, अभी कोई सुराग नहीं है, मीडिया में शासन-प्रशासन का कोई समाचार नहीं आया। हम लोग आक्रोशित हैं। हमने शासन-प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया था, आज मंच के माध्यम से 10 घंटे का समय और दे रहा हूँ।
अगर खुलासा नहीं हुआ तो सुल्तानपुर के सारे विद्यालयों पर ताला लगा कर सड़क जाम करेंगे। सुल्तानपुर के बाद अगल-बगल के जनपदों और पूरे प्रदेश के शिक्षक यहाँ आएंगे। ये हमारे अस्तित्व का सवाल है।
हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी ध्यानाकर्षण कराना चाहते हैं कि अगर आपके राज में शिक्षक अपने घर में सुरक्षित नहीं रहेगा तो कहां रहेगा? पुलिस कोई नई कहानी बना कर पेश न करे, जब तक हम संतुष्ट नहीं होंगे, धरना-प्रदर्शन वापस नहीं लेंगे।
Oct 04 2026, 04:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k