अत्यंत दुःखद: चारधाम यात्रा के दौरान शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह का निधन*
गया के अस्पताल में हृदयाघात से ली अंतिम सांस, शव लाने के लिए परिजन व ग्रामीण रवाना

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा कुड़वार के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) का चारधाम यात्रा के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर गए श्री सिंह को अचानक हृदयाघात आया। उन्हें गया जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री कृष्ण कुमार सिंह इसी सत्र में 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अत्यंत सौम्य, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। वे दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटावा के निवासी थे।

शिक्षक संगठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कुड़वार इकाई के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। श्री सिंह अपने पीछे पत्नी मीरा देवी तथा तीन पुत्रों परीक्षित सिंह (40 वर्ष), जन्मेजय सिंह (36 वर्ष) और दुष्यंत सिंह (32 वर्ष) को छोड़ गए हैं। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी एवं पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा सन्नाटा पसरा हुआ है।

बताया गया कि श्री सिंह का शव गया जिले के अस्पताल में है। शव को पैतृक गांव लाने के लिए परिजन एवं ग्रामीण गया के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निज़ाम खान ने श्री कृष्ण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्री सिंह का निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शिक्षक नेता कृष्ण कुमार सिंह का निधन चारधाम यात्रा के दौरान आया हृदयाघात, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
              "शोक समाचार" 

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा कुड़वार के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार सिंह (के.के. सिंह) का चारधाम यात्रा के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ चारधाम यात्रा पर गए श्री सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री कृष्ण कुमार सिंह इसी सत्र में 31 मार्च 2026 को कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम से इंचार्ज प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अत्यंत सौम्य, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। वे दूबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटावा के निवासी थे। शिक्षक संगठन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कुड़वार इकाई के लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे। उनके निधन की सूचना से शिक्षक समुदाय एवं परिचितों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक कुड़वार के अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निज़ाम खान ने श्री कृष्ण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात*
शिक्षक दम्पति हत्याकांड की प्रगति पर पुलिस ने शिक्षक संगठनों से की वार्ता

सुल्तानपुर। जिले के चर्चित शिक्षक दम्पति के दोहरे हत्याकांड की विवेचना एवं अब तक हुई कार्रवाई की प्रगति से शिक्षक संगठनों को अवगत कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने विभिन्न शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक संगठनों के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह से मुलाकात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्गीय मुकेश सिंह एवं विनीता सिंह को शीघ्र न्याय दिलाने तथा हत्याकांड की जांच में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। वार्ता में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रतापगढ़ी, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, परिषदीय अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, राम आशीष मौर्य, अभिषेक सिंह, महेश चंद्र, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह, मंजू मिश्रा तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षक दम्पति की हत्या से पूरे शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि शिक्षक समाज इस मामले में न्याय मिलने तक अपनी आवाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाता रहेगा। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को प्रकरण में हुई कार्यवाई एवं जांच की प्रगति से अवगत कराया गया।
सुल्तानपुर में लेखपालों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू*
सदर तहसील में दिया धरना।

सुल्तानपुर,उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार आंदोलन की शुरुआत आज 3 अक्टूबर को तहसील दिवस के बहिष्कार से हुई है। लेखपाल आंदोलन क्यों?

संघ ने ये 8 प्रमुख मांगे गिनाईं-

1. 10 वर्षों से लेखपालों का परिशोधित वेतनमान 2800 पे ग्रेड पर अटका है, बढ़ोत्तरी नहीं हुई।

2. 8 वर्ष से शिथिल लेखपालों का अंतर मंडलीय स्थानांतरण न होना।

3. 2 वर्षों से निर्लिप्त लेखपालों की पदोन्नति सुनिश्चित न होना।

4. 1 वर्ष से नायब तहसीलदार की भर्ती न होना।

5. तानाशाही रवैये पर भी शासन ने लेखपालों का पक्ष नहीं सुना।

6. प्रभारी राजस्व निरीक्षक के पद से अपमानजनक शब्द हटाना।

7. 5 वर्षों से उप निरीक्षक कानूनगो के नियंत्रण हेतु।

8. ग्राम सचिवालय में बिना आधारभूत सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था/भत्ता के कार्य कराया जाना और संसाधनों का अभाव। आंदोलन का पूरा कार्यक्रम -

03.10.2026 (शनिवार) - तहसील दिवस का बहिष्कार -

08.10.2026 (गुरुवार) - समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार -

10.10.2026 (शनिवार) - आमावस्या दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध -

12.10.2026 (सोमवार) - तहसीलदार / जिला मुख्यालय पर सम्मान पत्र सौंपना -

14.10.2026 (बुधवार) - मोटर साइकिल रैली निकालना -

17.10.2026 से 23.10.2026 तक - तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन - 24.10.2026 से अनिश्चितकालीन - जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन इस संबंध में तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह और तहसील मंत्री सर्वेन्द्र पटेल ने बताया कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सुल्तानपुर नीलम पाण्डेय बनीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ की जिला उपाध्यक्ष।*
सुल्तानपुर,नगर के रामकली बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका नीलम पाण्डेय को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह यादव एवं जिलामंत्री सुरेंद्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। नीलम पाण्डेय के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

मनोयन के बाद नीलम पाण्डेय ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगी। उनके मनोनयन पर साथी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सिंहनी में 30 अक्तूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा,डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री को आमंत्रण पत्र (न्योता)*
सुल्तानपुर,बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक पूज्य राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा होगी।नौ दिवसीय आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। आयोजक शिवकुमार सिंह के अनुसार दोनों नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।श्रीराम कथा को भव्य बनाने के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन को लेकर बल्दीराय समेत इसौली विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
शिक्षक दंपति हत्याकांड से गमगीन हुआ शिक्षक समाज, तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा कर उठाई न्याय की मांग*
सुल्तानपुर: शिक्षक दंपति हत्याकांड के विरोध में तिकोनिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा, न्याय की मांग को लेकर शिक्षकों में आक्रोश*

अपराधियों पर कठोर कार्रवाई एवं खुलासा न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा शिक्षक समाज*

सुल्तानपुर/शिक्षक दम्पति हत्याकांड से आक्रोशित शिक्षक संगठनों ने दिखाई एकजुटता तिकोनिया पार्क में शोकसभा, नम आंखों से मुकेश-विनीता सिंह को दी श्रद्धांजलि; भारी पुलिस बल रहा तैनात सुल्तानपुर। जिले के चर्चित शिक्षक दम्पति हत्याकांड से शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। घटना से आहत जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से एकजुटता दिखाते हुए नगर के तिकोनिया पार्क में शोकसभा आयोजित की। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहुंचकर दिवंगत शिक्षक मुकेश सिंह एवं उनकी पत्नी विनीता सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में शिक्षकों ने शिक्षक दम्पति की हत्या को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि इस घटना से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध और व्यथित है। उन्होंने दिवंगत दम्पति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई।शिक्षकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और घटना को लेकर व्याप्त आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को गंभीरता से लेते हुए तिकोनिया पार्क एवं आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रहे। प्रदेश महामंत्री/राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंव जिला अध्यक्ष जौनपुर प्रत्येक संयुक्त महामंत्री अमित सिंह प्रदेश महामंत्री ने आवाह्न किया की पुलिस प्रशासन जल अपराधियों को गिरफ्तार करे।शोकसभा में प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, संयुक्त महामंत्री डॉक्टर अमित कुमार कुमार,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश महिला उपाध्यक्षा मालती सिंह, अखिल भारतीय शिक्षक संघ संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, जिला मंत्री राम आशीष मौर्य अध्यक्ष आजमगढ़ सुरेंद्र सिंह, महामंत्री आजमगढ़ जितेंद्र कुमार राय,उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,टीएससीटी के जिला अध्यक्ष अरूण सिंह,अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्रा, जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.चन्द्रपाल राजभर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अनुज यादव यादव,प्रशांत पाण्डेय, राम बहादुर मिश्रा, विनोद यादव, लम्भुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह,जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री कलहु पाल,मन्त्री संतोष पाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, मंत्री राहुल राष्ट्रवादी, आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मंत्री प्रदीप यादव, जय प्रकाश वर्मा, बृजेश सिंह, धीरेन्द्र राव, राजेश मिश्रा, अटेवा के अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, सर्वेश सिंह, राज कुमार यादव, रणविजय सिंह तथा अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के डॉ. अम्बिकेश प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह,राहुल मिश्रा, महोश खान वेद प्रकाश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। सभी शिक्षक संगठनों ने एक स्वर में दिवंगत शिक्षक दम्पति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता भी श्रद्धांजलि सभा मे पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया*
दिवंगत शिक्षक मुकेश कुमार सिंह और पत्नी विनीता की स्मृति में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा*
कुहीं डढ़िया में शिक्षक मुकेश और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या*

सुलतानपुर,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद सुलतानपुर की ओर से दिवंगत शिक्षक मुकेश कुमार सिंह की स्मृति में गुरुवार को तिकोनीय पार्क, सुलतानपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने दिवंगत शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं शैक्षिक योगदान को याद किया। उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री ने श्रद्धांजलि के दौरान कहाकि कादीपुर कुहीं डढ़िया में एक शिक्षक और उनकी पत्नी की हत्या होती है। मैं आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री की हैसियत से सुल्तानपुर में मुकेश और उनकी पत्नी की हत्या के विरोध में और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित हूँ। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से कहना चाहता हूँ, ये सामान्य हत्या नहीं है, ये बेहद ही निर्मम हत्या है। एक शिक्षक संपत्ति की हत्या है, शिक्षक समाज की हत्या है। हमारे शिक्षक अपने घर में भी सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। ये मामूली बात नहीं है। आज इस सरकार के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है कि निष्पक्ष जांच करे। 35-36 घंटे हो गए, अभी कोई सुराग नहीं है, मीडिया में शासन-प्रशासन का कोई समाचार नहीं आया। हम लोग आक्रोशित हैं। हमने शासन-प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया था, आज मंच के माध्यम से 10 घंटे का समय और दे रहा हूँ। अगर खुलासा नहीं हुआ तो सुल्तानपुर के सारे विद्यालयों पर ताला लगा कर सड़क जाम करेंगे। सुल्तानपुर के बाद अगल-बगल के जनपदों और पूरे प्रदेश के शिक्षक यहाँ आएंगे। ये हमारे अस्तित्व का सवाल है। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी ध्यानाकर्षण कराना चाहते हैं कि अगर आपके राज में शिक्षक अपने घर में सुरक्षित नहीं रहेगा तो कहां रहेगा? पुलिस कोई नई कहानी बना कर पेश न करे, जब तक हम संतुष्ट नहीं होंगे, धरना-प्रदर्शन वापस नहीं लेंगे।
विद्यालय वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन हेतु जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश।*
विद्यालय वाहनों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक हुयी आयोजित।

सुलतानपुर,माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ द्वारा Public Interest Litigation (PIL) No. 3436 of 2020 में दिनांक 15 सितम्बर 2026 को (गोमती रिवर बैंक रेजिडेंटस बना उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) मे आदेश पारित करते हुये विद्यालयी वाहनों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उक्त दिशा निर्देशो को लागू कराने हेतु आज जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित समस्त स्कूली वाहनों की निरन्तर जांच की कार्यवाही किये जाने हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा बैठक में उपस्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्कूल के प्रबन्धको/प्रधाचार्यो को भी स्कूल में संचालित समस्त वाहनों के समस्त प्रपत्र वैध कराने के उपरान्त ही वाहन को संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया सभी विद्यालयों में ‘विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति‘ का गठन, अनिवार्य रूप से कराया जाय। समिति का यह दायित्व होगा कि विद्यालय में संचालित सभी वाहनों के प्रपत्र वैध हो, सभी चालको परिचालको का चरित्र सत्यापन/ड्राइविंग लाइसेन्स के सत्यापन की कार्यवाही अनिवार्य रूप से किया जाय तथा सभी चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण वर्ष में 02 कराना विद्यालय प्रबन्धन की होगी। जिलाधिकारी द्वारा स्कूल स्तर पर होने वाली जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक वर्ष में 04 कराने हेतु एवं बैठक की निरन्तर निगरानी करने हेतु जिला बेसिक शिक्षाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया साथ ही परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि यदि बिना वैध प्रपत्र के कोई भी स्कूली वाहन मार्ग पर संचालित पायी जाती है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आदेश दिया गया। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी को निर्देश दिये गये कि सभी अपने दायित्वों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करेगें। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन्), बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्कूल के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
दिवंगत शिक्षक मुकेश कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा*
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद सुलतानपुर की ओर से दिवंगत शिक्षक मुकेश कुमार सिंह की स्मृति में गुरुवार को तिकोनीय पार्क, सुलतानपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने दिवंगत शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं शैक्षिक योगदान को याद किया।

उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मुकेश कुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय अमहट, विकासखंड अखंडनगर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और सेवाओं को स्मरण किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।