श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के मार्ग को अवरोधमुक्त कराने की मांग
तुलसीपुर, बलरामपुर। आगामी 10 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तुलसीपुर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से केंद्रीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महासमिति के पदाधिकारियों ने दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर उसे पूरी तरह अवरोधमुक्त एवं सुगम कराया जाए। मार्ग में पड़ी गिट्टी, मौरंग, निर्माण सामग्री तथा अन्य ऐसे अवरोधों को समय रहते हटवाया जाए, जिनसे शोभायात्रा के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है।
महासमिति ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था का प्रमुख पर्व है। प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने से शोभायात्रा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकेगी और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
महासमिति ने जिलाधिकारी महोदय से जनहित एवं धार्मिक आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने की मांग की है।
इस दौरान आकाश मौर्य ,गोविंद कुमार कशौधन,
राजेश कुमार ,अमित कुमार,उमेश वर्मा
गिरधारी लाल, सुमित कुमार गुप्ता , अभिषेक जायसवाल , अभिषेक सोनी, विनोद कुमार, आदित्य चौरसिया, अनुभव कन्हैयान , रामधीराज, अमित कशौधन, दिवाकर पटवा , महेश वाल्मीकि, कुन्दन कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।






बलरामपुर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा 12 सितंबर महंत अवेद्यनाथ पुण्य तिथि व कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की शोभायात्रा बलरामपुर मुख्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर प्रात 10:00 बजे निकली जाएगी जिसको देवीपाटन महंत मिथलेश नाथ योगी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, तुलसी पार्क, बलरामपुर में पार्टी की मासिक जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
तुलसीपुर। महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी 15 सितंबर को आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
Sep 11 2026, 16:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k