संत कबीर नगर जनपद के धनघटा विधायक गणेश चौहान के प्रयास से धनघटा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात
रमेश दूबे
मुड़ियारी चौराघाट पर कुआनो नदी में बनेगा पगडंडी सेतु, शासन ने दी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
कई वर्षों की पुरानी मांग को विधायक गणेश चौहान ने किया पूरा, चौरा कला के आस पास के लोगों की जगी उम्मीद
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक और महत्वपूर्ण परियोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। पौली विकासखंड के मुड़ियारी चौरा कला घाट के पास कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु का निर्माण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना की कुल लागत 99.75 लाख रुपये निर्धारित की गई है।शासन की ओर से जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार राज्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में मुड़ियारी चौरा कला घाट स्थित कुआनो नदी पर पगडंडी सेतु का निर्माण प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परियोजना के तहत 15.72 लाख रुपये की धनराशि तथा 4.23 लाख रुपये अतिरिक्त अनुदान के रूप में स्वीकृत किया गया है। इस तरह वर्तमान में कुल 19.95 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।पगडंडी सेतु के निर्माण से कुआनो नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। नदी के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और आसपास के गांवों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। विशेष रूप से बरसात के मौसम में ग्रामीणों के लिए यह सेतु काफी उपयोगी साबित हो सकता है।लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने, भूमि संबंधी आवश्यक कार्रवाई तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने सहित अन्य निर्धारित शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
धनघटा विधानसभा क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण परियोजना को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी और विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।।





रमेश दूबे
आस्था और उल्लास के रंग में डूबा महुली थाना परिसर



रमेश दूबे
Sep 11 2026, 14:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k